आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर उमड़े हजारों लोग; जयपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ निकाली गई तीज की सवारी
समाचार एजेंसी के अनुसार, बचावकर्मी और पराचिकित्सक अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की अगुवाई करेंगे। पीएम मोदी 13वीं बार लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जवाबदेही तय करना है।
समाचार एजेंसी के अनुसार, बचावकर्मी और पराचिकित्सक अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह हवाई हमला 26 जून को लेबनान और इजराइल के बीच घोषित ’’फ्रेमवर्क समझौते’’ के बाद से सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है। इस समझौते के तहत दक्षिणी लेबनान से इजराइली सेना की वापसी के बदले ईरान समर्थित हिज्बुल्ला संगठन को निरस्त्र करने की योजना तय की गई थी।
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की अगुवाई करेंगे। पीएम मोदी 13वीं बार लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। आज मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही संचालित की जा रही है, ताकि लाल किला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों के लिए लाल किला तक की उनकी यात्रा निःशुल्क है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जवाबदेही तय करना है।
इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे संतुक पिंपरी गांव से होगी। दिल्ली से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि मैं अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करूंगा।
पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तरी तट से लगभग 68 किलोमीटर (42 मील) उत्तर-पश्चिम में एंदे शहर के पास था। भूकंप की गहराई अपेक्षाकृत कम 10 किलोमीटर थी।
ओडिशा के बालासोर में ध्वजदंड लगाते समय बिजली का करंट लगने से शिक्षक की मौत, तीन छात्र घायल
ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए ध्वजदंड लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सिमुलिया प्रखंड के मैतापुर इलाके में हुई। मृतक शिक्षक की पहचान शारीरिक शिक्षा के शिक्षक प्रियव्रत बेहरा (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बेहरा ध्वजदंड लगाने के लिए एक लंबा लोहे का पाइप ले जा रहे थे और इस दौरान वह पाइप पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली के तार के संपर्क में आ गया। पुलिस के मुताबिक, बिजली करंट लगने से पाइप और बेहरा दोनों नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शिक्षक को बचाने की कोशिश में तीन छात्र भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों को सिमुलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं जिले की एक और घटना में स्कूल के लगभग आठ बच्चे और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए। सभी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी उनका वाहन पलट गया। पुलिस ने बताया कि हादसा बहानागा ब्लॉक के साथी में हुआ। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों और चालक को बचाकर सोरो अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि चालक की हालत बिगड़ने पर उसे बाद में बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया।अयोध्या के राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया परिधान लागू
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में शनिवार से पुजारियों के लिए नया परिधान लागू कर दिया गया। अब मंदिर के सभी पुजारी एक समान पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंदिर न्यास की धार्मिक समिति की सदस्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने बताया कि यह परिधान रामानंदी परंपरा के अनुरूप निर्धारित किया गया है। इसके तहत पुजारी हल्के पीले रंग की रेशमी धोती और उसी रंग का रेशमी उत्तरीय धारण करेंगे। उन्होंने बताया कि हल्का पीला रंग भगवान राम को प्रिय माना जाता है, इसलिए इस रंग को परिधान के लिए चुना गया है। नए नियमों के तहत पुजारियों के लिए साज-सज्जा से जुड़े मानक भी तय किए गए हैं। पुजारी या तो ’पंचकेश’ परंपरा का पालन करेंगे या पूरी तरह से मुंडित रहेंगे। आंशिक रूप से बढ़े हुए बाल या दाढ़ी रखने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही रामानंदी परंपरा के तिलक को धारण करना भी अनिवार्य किया गया है। धार्मिक समिति के सदस्य महंत राजकुमार दास ने बताया कि वस्त्रों की पवित्रता और शुद्धता को ध्यान में रखते हुए रेशमी परिधान का चयन किया गया है। समिति ने कहा कि एक समान वेशभूषा से भगवान रामलला की पूजा-अर्चना और सेवा व्यवस्था में अनुशासन, एकरूपता और धार्मिक गरिमा बढ़ेगी। मंदिर में यह नया परिधान नियम 15 अगस्त से प्रभावी हो गया है।स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर उमड़े हजारों लोग
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को तिरंगा लिए हजारों लोग जश्न मनाने इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर पहुंचे, जिससे सेंट्रल विस्टा में उत्सव भरा माहौल नजर आया। इस दौरान परिवारों, पर्यटकों और युवाओं ने दिनभर यहां तस्वीरें खिंचवाईं और आजादी के जश्न का आनंद लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह से ही इंडिया गेट पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। प्रतिष्ठित स्मारक के आसपास बड़ी संख्या में परिवार नजर आए, जिनमें कई लोग बच्चों के साथ पहुंचे थे। परिवार के साथ यहां पहुंचे अमन ने कहा, "हम यहां इसलिए आए क्योंकि इंडिया गेट पर स्वतंत्रता दिवस मनाने का अलग ही एहसास होता है। भीड़ जरूर है, लेकिन माहौल बहुत अच्छा है।" इस दौरान आइसक्रीम और खिलौने बेचने वालों की भी अच्छी बिक्री हुई। इंडिया गेट के पास की चौड़ी सड़क पर लोगों के चलने और तस्वीरें खिंचवाने के बीच बच्चे आइसक्रीम और खिलौनों की दुकानों पर जुटे नजर आए। इसी के साथ आज केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर भी भारी भीड़ देखी गई, क्योंकि लोगों ने इंडिया गेट और आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा खान मार्केट और अन्य नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी आवाजाही रही। एक यात्री ने कहा, "मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ थी क्योंकि बड़ी संख्या में लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इंडिया गेट की ओर जा रहे थे।" इस भारी भीड़ के कारण इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास की सड़कों पर भारी जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और पैदल यात्रियों के प्रबंधन के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।जयपुर में पारंपरिक उत्साह व श्रद्धा के साथ निकाली गई तीज की सवारी
जयपुर में तीज माता की सवारी शनिवार शाम पारंपरिक उत्साह व श्रद्धा के साथ निकाली गई जिसमें पर्यटकों सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। तीज माता की यह सालाना सवारी सिटी पैलेस से शुरू हुई। यह त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार से होकर तालकटोरा स्थित पौंड्रिक पार्क पहुंची। जयपुर के पूर्व शाही परिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने त्रिपोलिया गेट पर तीज माता की पारंपरिक आरती की। जुलूस में लोक कलाकारों ने हिस्सा लिया और पारंपरिक नृत्य, तलवारबाजी व अन्य लोक कलाओं का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि जुलूस में सजे-धजे घोड़े और ऊंट, रथ, पारंपरिक चंग लिए कलाकार, मांगणियार गायक, कठपुतली कलाकार और ’बहुरूपिया’ कलाकार शामिल थे। सवारी के सजीव प्रसारण के लिए अनेक जगह एलईडी लगाई गई थीं।अरुणाचल के अंजॉ जिले में भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाओं से रास्ते अवरुद्ध हैं
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के सुलतानपुर राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:45 बजे गंगागंज इलाके में हुआ। सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस, अग्निशमन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बयान के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे चार लोग दब गए थे। एनएचएआई की क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे व्यक्ति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में शामिल पीतांबर रावत बाराबंकी जिले के अचककामऊ गांव का निवासी था और देशराज नामक व्यक्ति के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि अन्य तीन मृतक ईंटों की ढुलाई का काम करने वाले मजदूर थे। मृतकों की पहचान संदीप रावत (25), पीतांबर रावत (35), पवन रावत (25) और बलराम रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटा दिया गया है। इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।सिक्किम में लगातार हो रहे भूस्खलन से 38 घरों पर मंडरा रहा खतरा, बचाव अभियान जारी
सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण 150 से अधिक लोगों पर मंडराते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, युकसाम उप-मंडल के रिंबी-सिंगलिटाम इलाके में शुक्रवार रात से शुरू हुआ भूस्खलन अब भी जारी है, जिससे आसपास के मकानों और कृषि भूमि के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि रिंबी में करीब 30 और सिंगलिटाम में आठ घर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के प्रेस सचिव योगन तमांग ने बताया कि प्रशासन भूस्खलन की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि खतरे की जद में आने वाले घरों की पहचान कर ली गई है और प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय तथा राहत व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा, "प्रभावित सभी परिवारों की सुरक्षा और उनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।" स्थानीय विधायक और मंत्री टी.टी. भूटिया ने प्रभावित निवासियों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जरूरी अन्य इंतजाम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी आकलन कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भूस्खलन किस क्षेत्र तक फैल सकता है और इसके आगे खिसकने की संभावित दिशा क्या होगी। उन्होंने बताया कि उप-जिला अधिकारी (एसडीएम), खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और पंचायत प्रतिनिधियों समेत स्थानीय अधिकारी स्थिति का जमीनी आकलन करने में जुटे हुए हैं।झंडे के कथित अपमान को लेकर कूटट्टुकुलम सब रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मचारी के खिलाफ केस
पुलिस ने शनिवार को बताया कि कूटट्टुकुलम में सब रजिस्ट्रार ऑफिस के एक अनजान कर्मचारी के खिलाफ बिल्डिंग की ग्रिल पर कम ऊंचाई पर राष्ट्रीय झंडा बांधने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कूटट्टुकुलम पुलिस के मुताबिक, झंडा ऑफिस के एंट्रेंस ग्रिल से बंधा हुआ मिला, जिसे स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद बंद कर दिया गया था। FIR के मुताबिक, झंडा जमीन से 1.29 मीटर ऊपर बांधा गया था, जिसे पुलिस ने राष्ट्रीय झंडे का अपमान बताया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ऑफिस पहुंची और झंडा हटा दिया। एक शिकायत के आधार पर, कूटट्टुकुलम पुलिस ने राष्ट्रीय झंडे का कथित अपमान करने के आरोप में प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट की धारा 2 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि वे उस कर्मचारी की जानकारी मांग रहे हैं जिसने झंडा बांधा था और आगे की जांच चल रही है।मुंबई के बांद्रा की एक बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों का दम घुटा, हालत स्थिर
कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों ने पंजाब लोक भवन का घेराव करने के लिए मार्च किया
भारतीय समुदाय ने दुबई में CGI ऑफिस और कम्युनिटी सेंटर में स्वतंत्रता दिवस मनाया
दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों में सात लोगों की मौत
दक्षिणी लेबनान पर शनिवार तड़के हुए इजराइल के हवाई हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी के अनुसार, बचावकर्मी और पराचिकित्सक अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह हवाई हमला 26 जून को लेबनान और इजराइल के बीच घोषित ’’फ्रेमवर्क समझौते’’ के बाद से सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है। इस समझौते के तहत दक्षिणी लेबनान से इजराइली सेना की वापसी के बदले ईरान समर्थित हिज्बुल्ला संगठन को निरस्त्र करने की योजना तय की गई थी।इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तरी तट से लगभग 68 किलोमीटर (42 मील) उत्तर-पश्चिम में एंदे शहर के पास था। भूकंप की गहराई अपेक्षाकृत कम 10 किलोमीटर थी।CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जवाबदेही तय करना है।
इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे संतुक पिंपरी गांव से होगी। दिल्ली से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि मैं अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करूंगा।
Independence Day: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की अगुवाई करेंगे। पीएम मोदी 13वीं बार लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित करेंगे।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। आज मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही संचालित की जा रही है, ताकि लाल किला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों के लिए लाल किला तक की उनकी यात्रा निःशुल्क है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर क्यों ठोका हाईकोर्ट ने 10,000 रुपये का जुर्माना? ED अधिकारियों से जुड़ा है मामला
'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दो क्योंकि...', NCPI ने चिट्ठी लिखकर क्यों की मांग? युसूफ पठान ने किया किनारा
Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, 'सर्व-धर्म प्रार्थना' में शामिल होकर बापू को दी श्रद्धांजलि
'मोहम्मद दीपक' के नाम से चर्चित जिम संचालक गिरफ्तार, कोटद्वार में व्यापारी से मारपीट का आरोप; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
VIDEO: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए ओवैसी, AIMIM प्रमुख ने तारीफ में क्या-क्या कहा?
© 2026 Times Horizon Private Limited
