LIVE

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी ने की ओलंपिक हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात, लाल किले से 11वीं बार PM मोदी ने देश को किया संबोधित

Shashank Shekhar MishraUpdated Aug 15, 2024, 14:52 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 15 अगस्त 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक- 2024 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अब राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। यह देश के नाम उनका लगातार 11वां संबोधन है। आरजी कर अस्पताल में एक समूह ने हमला किया। इस घटना के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा का माहौल बन गया। कुछ युवकों ने बैरिकेड तोड़कर आपातकालीन विभाग के गेट को तोड़ दिया और भीतर जाकर जमकर तोड़फोड़ की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे अधिक 57 पुलिस वीरता पदक मिले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल पदकों में से 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान कार्रवाई के लिए दिए गए हैं, जबकि 32 पदक वाम उग्रवाद प्रभावित राज्यों में माओवाद रोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं।

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी ने की ओलंपिक हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात, लाल किले से 11वीं बार PM मोदी ने देश को किया संबोधित
आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी ने की ओलंपिक हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात, लाल किले से 11वीं बार PM मोदी ने देश को किया संबोधित

हिंदी न्यूज़ लाइव, 15 अगस्त 2024 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक- 2024 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अब राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। यह देश के नाम उनका लगातार 11वां संबोधन है। आरजी कर अस्पताल में एक समूह ने हमला किया। इस घटना के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा का माहौल बन गया। कुछ युवकों ने बैरिकेड तोड़कर आपातकालीन विभाग के गेट को तोड़ दिया और भीतर जाकर जमकर तोड़फोड़ की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे अधिक 57 पुलिस वीरता पदक मिले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल पदकों में से 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान कार्रवाई के लिए दिए गए हैं, जबकि 32 पदक वाम उग्रवाद प्रभावित राज्यों में माओवाद रोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं।

  • आरजी कर अस्पताल में देर रात हंगामा, तोड़फोड़

  • स्वतंत्रता दिवस पर सीआरपीएफ को सबसे अधिक वीरता पदक मिले

  • उत्तर प्रदेश के एटा में लड़की की गला काटकर हत्या

AUG 15, 2024 14:50 IST

Kolkata: महिला डॉक्टर के घर पहुंची CBI की 5 सदस्यीय टीम

सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम महिला डॉक्टर के घर पहुंच गई है। इस टीम में 2 महिला और तीन पुरुष सदस्य शामिल हैं। CBI की टीम महिला डॉक्टर के माता-पिता से बात करने पहुंची है।
AUG 15, 2024 14:49 IST

पीएम मोदी ने की ओलंपिक हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात

AUG 15, 2024 12:31 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' की पुरजोर वकालत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की पुरजोर वकालत की और राजनीतिक दलों से इस सपने को साकार करने के लिए आगे आने का आग्रह किया। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर देश भर में व्यापक विचार-विमर्श हुआ है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि एक समिति ने एक उत्कृष्ट रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है।
AUG 15, 2024 12:30 IST

अगले पांच वर्षों में 75000 और मेडिकल सीट सृजित की जाएंगी: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में 75,000 और मेडिकल सीट सृजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवा पढ़ने के लिए ऐसे ऐसे देशों में जाते हैं जिसे सुन कर उन्हें हैरानी होती है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज भी बच्चे, जिनमें ज्यादातर मध्यम वर्ग के हैं, चिकित्सा शिक्षा के लिए विदेश जा रहे हैं।
AUG 15, 2024 12:30 IST

भाजपा ने ममता से इस्तीफे की मांग की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। इस अस्पताल में पिछले सप्ताह एक परास्नातक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में कनिष्ठ चिकित्सक हड़ताल पर हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आरजी कर अस्पताल में बृहस्पतिवार को तड़के हुई गुंडागर्दी ने सभी हदें पार कर दीं। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह इस घटना में शामिल हर अपराधी को एक दिन के भीतर गिरफ्तार करे, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो।
AUG 15, 2024 10:54 IST

भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को दोहराते हुए गुरुवार को यहां कहा कि देश इस खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए तैयारी कर रहा है। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया। मोदी ने कहा, ‘‘साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हों, वह हिंदुस्तान की धरती पर हों। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।’’
AUG 15, 2024 09:29 IST

अगले पांच साल में मेडिकल की पढ़ाई के लिए 75 हजार सीटें बढ़ेंगी : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए 75 हजार नई सीटें सृजित की जाएंगी। उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि विकसित भारत के साथ ही हमें स्वस्थ भारत बनाना होगा। मोदी ने कहा, ‘‘हमने पिछले 10 साल में मेडिकल सीटों को करीब करीब एक लाख कर दिया। हर साल 25 हजार युवा मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। वे ऐसे-ऐसे देशों में जाते हैं कि मैं सुनकर हैरान रह जाता हूं।’’
AUG 15, 2024 07:46 IST

लाल किले से 11वीं बार देश को संबोधित कर रहे PM मोदी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अब राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। यह देश के नाम उनका लगातार 11वां संबोधन है।
AUG 15, 2024 06:59 IST

भारत इस सप्ताह तीसरे 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ' शिखर सम्मेलन की करेगा मेजबानी

भारत 17 अगस्त को डिजिटल प्रारूप में तीसरे 'वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ' सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों के लिए एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में प्रयास करना है। यह शिखर सम्मेलन संघर्ष, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संकट तथा जलवायु परिवर्तन जैसी जटिल चुनौतियों पर पिछले सम्मेलनों में हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। शिखर सम्मेलन के पिछले संस्करणों में वैश्विक दक्षिण से 100 से अधिक देशों ने भाग लिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत 17 अगस्त को तीसरे 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ' शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस शिखर सम्मेलन का विषय एक टिकाऊ भविष्य के लिए सशक्त 'ग्लोबल साउथ' होगा।
AUG 15, 2024 06:58 IST

राजस्थान: बारिश का दौर जारी, जयपुर में रात को भारी बारिश

जयपुर के अधिकांश इलाकों में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को यातायात जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार शाम साढ़े आठ बजे तक जयपुर हवाई अड्डे पर 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर के सहकार मार्ग, टोंक फाटक, त्रिवेणी नगर, गोपालपुरा बाईपास, रिद्धि सिद्धि, मानसरोवर, पत्रकार कॉलोनी, टोंक रोड, जेएलएन रोड समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया। टोंक रोड पर जलभराव के कारण कई चौपहिया वाहन बीच सड़क पर फंस गए। साथ ही कई इलाकों में बिजली गुल होने की भी शिकायतें आईं। कुछ जगहों पर जलभराव के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई, लेकिन मानसरोवर एक्सटेंशन, दुर्गापुरा, जामडोली, प्रताप नगर, जगतपुरा, भांकरोटा, जोतवाड़ा समेत कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
AUG 15, 2024 06:57 IST

उत्तर प्रदेश के एटा में लड़की की गला काटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को एक लड़की की उसके घर में अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गदनपुर गांव में 18 वर्षीय रौनक की उसी के घर में किसी ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या की जानकारी पुलिस तथा अन्य लोगों को तब हुई जब रौनक के ताऊ वेद प्रकाश उससे मिलने दोपहर लगभग तीन बजे उसके घर गये तो उसे घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। वेद प्रकाश ने पुलिस को दी गयी सूचना में बताया कि रौनक एटा स्थित अपने मकान में अकेली रहकर पढ़ाई करती थी। वह लगभग एक बजे कॉलेज से लौटी थी। वेद प्रकाश ने बताया कि रौनक के माता-पिता जिले से बाहर नौकरी करते हैं। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए श्वान दस्ते तथा फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
AUG 15, 2024 06:56 IST

स्वतंत्रता दिवस पर सीआरपीएफ को सबसे अधिक वीरता पदक मिले

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे अधिक 57 पुलिस वीरता पदक मिले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल पदकों में से 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान कार्रवाई के लिए दिए गए हैं, जबकि 32 पदक वाम उग्रवाद प्रभावित राज्यों में माओवाद रोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं।
AUG 15, 2024 06:56 IST

कोलकाता के RG Kar Medical Hospital में देर रात हंगामा, तोड़फोड़

आरजी कर अस्पताल में एक समूह ने हमला किया। इस घटना के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा का माहौल बन गया। कुछ युवकों ने बैरिकेड तोड़कर आपातकालीन विभाग के गेट को तोड़ दिया और भीतर जाकर जमकर तोड़फोड़ की। यहां पढ़ें पूरी खबर