LIVE

ताजा खबर, 15 अगस्त 2023: फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, राजधानी पर 'बाढ़ का संकट', वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास ढही पुरानी बिल्डिंग, 5 की मौत

आज की ताजा खबर LIVE
ताजा खबर, 15 अगस्त 2023: फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, राजधानी पर 'बाढ़ का संकट', वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास ढही पुरानी बिल्डिंग, 5 की मौत

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। दिल्लीवासियों पर एक बार फिर बाढ़ का संकट बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं मलबे में कुछ श्रद्धालु दब गए, हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोच लिया है। बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बिट्टू ने सोशल मीडिया के माध्यम से दंगे भड़काने की साजिश रची थी। पुलिस ने उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। 31 जुलाई को नूंह में बजरंग दल के शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी उधर शिमला में लैंड स्लाइड की घटना सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि 6 से अधिक मकान चपेट में आ गए हैं जिसमें कुछ लोगों के दबने की आशंका जताई गई है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार दिल्ली के लालकिले पर तिरंगा फहराया है। कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण पर विरोध जताया। खास तौर पर पीएम मोदी की एक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस बिफर गई और इसे अहंकार का प्रतीक बताया। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...

AUG 15, 2023 23:57 IST

सावधान दिल्लीवासियों! फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। दिल्लीवासियों पर एक बार फिर बाढ़ का संकट बढ़ गया है, पढ़ें पूरी खबर
AUG 15, 2023 22:39 IST

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, ढह गई पुरानी बिल्डिंग, 5 की मौत

मथुरा में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया, बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं मलबे में कुछ श्रद्धालु दब गए, पढें पूरी खबर
AUG 15, 2023 22:38 IST

दिल्ली के 'नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का मोदी सरकार ने बदला नाम

केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदल दिया। इसका नया नाम प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (PMMS) कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 15, 2023 20:11 IST

बापू को जहर देने से मना करने वाले रसोइए के परिजन मायूस

चंपारण सत्याग्रह 1917 में हुआ था। तब महात्मा गांधी ने नील किसानों की भयावह स्थिति के बारे में जानने के लिए अविभाजित चंपारण जिले के तत्कालीन मुख्यालय मोतिहारी का दौरा किया था, पढ़ें पूरी खबर
AUG 15, 2023 19:45 IST

Nuh Violence: हिंसा का मास्टरमाइंड बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोच लिया है। बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बिट्टू ने सोशल मीडिया के माध्यम से दंगे भड़काने की साजिश रची थी। पुलिस ने उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। 31 जुलाई को नूंह में बजरंग दल के शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी, पढ़ें पूरी खबर
AUG 15, 2023 19:20 IST

Shimla Landslide: शिमला में लैंड स्लाइड, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच राज्य की राजधानी शिमला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताते हैं कि यहां एक स्लाटर हाउस गिर गया है, घटना शिमला के कृष्णा नगर इलाके में सामने आई है, पढ़ें पूरी खबर
AUG 15, 2023 18:35 IST

लप्पू सा सचिन: पड़ोसन के खिलाफ कानून कार्रवाई करेगी सीमा हैदर

सीमा हैदर को अपनी पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहना इतना बुरा लगा है कि वह अब कानून कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। मिथिलेश का सचिन को लप्पू और झींगुर कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, पढें पूरी खबर
AUG 15, 2023 18:28 IST

2024 में अक्षय कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट इस बात की खुशी जाहिर की है कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। बीते लंबे समय से ये कयास जताई जा रही है कि अक्षय भाजपा के दरवाजे से राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। पीएम मोदी से उनकी करीबी के चलते कई बार ऐसे दावे किए जा चुके हैं। पढें पूरी खबर
AUG 15, 2023 17:35 IST

मोदी ने आखिरी बार फहराया तिरंगा, अगले साल हम लोगों की बारी, लालू ने किया दावा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार दिल्ली के लालकिले पर तिरंगा फहराया है। लालू प्रसाद पटना में अपनी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे, पढ़ें पूरी खबर
AUG 15, 2023 16:28 IST

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन होगया है। सुलभ इंटननेशनल को सार्वजनिक सुलभ शौचालयों के निर्माण को लेकर पहचाना जाता है। इस कदम को भारत के लिए एक क्रांतिकारी कदम माना जाता है जहां करोड़ों लोगों को शौचालय करना भी सुलभ नहीं होता है, पढ़ें पूरी खबर
AUG 15, 2023 15:38 IST

सभी को घर, टैक्स न भरने वाले को भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

पांच लाख रुपये तक का ​मुफ्त ईलाज देने वाली योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। जो परिवार आयकर के दायरे में नहीं आते उन परिवारों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। यह क्रांतिकारी फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया है। पढें पूरी खबर
AUG 15, 2023 15:37 IST

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 19 तक बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते विश्वविद्याल कसे 19 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। एचपी यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि गतिविधियां 19 अगस्त तक निलंबित रहेंगी, लगातार बारिश को देखते हुए यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी 20 जुलाई तक बंद रहेगी।
AUG 15, 2023 14:01 IST

कल होगी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 16 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 15 चुनाव समिति के सदस्य शामिल होंगे।
AUG 15, 2023 12:55 IST

हिमाचल में अब तक 55 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, बीते दो-तीन दिन से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक करीब 55 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य किया जा रहा है। बिजली-पानी अधिकतर जगह बहाल कर दिया गया है।
AUG 15, 2023 12:48 IST

लाल किला नहीं गए खड़गे

आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं हुए। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि मौजूदा समय में लोकतंत्र, संविधान और संस्थान, तीनों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
AUG 15, 2023 12:47 IST

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भेजी गईं 88 मिलियन सेल्फी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को ताजा आह्वान के बाद से चलाए जा रहे तीन दिवसीय अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 12 बजे तक केंद्र सरकार की हर घर तिरंगा वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभर से 88 मिलियन से अधिक लोगों की सेल्फी अपलोड की गईं।
AUG 15, 2023 10:29 IST

झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माआवोदियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को टोंटो इलाके में हुई। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा, माओवादियों के घात लगाकर किए हमले में अमित तिवारी और गौतम कुमार नामक दो जवान मारे गए।
AUG 15, 2023 10:28 IST

महंगाई को लेकर पीएम मोदी का बड़ा वादा

पीएम मोदी ने आज अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में महंगाई को लेकर बड़ी बात कह दी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महंगाई कम करने को लेकर लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भरसक प्रयास किये और जनता के इस बोझ को कम से कम करने के लिए आने वाले दिनों में भी प्रयास जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
AUG 15, 2023 09:53 IST

संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश खेल विभाग के निदेशक यशेंन्द्र सिंह ने जारी किया है।
AUG 15, 2023 09:31 IST

लाल किले पर अतिथियों से मिले पीएम मोदी

Related News

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'