Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज से लकड़ी के उत्पादों पर टैरिफ लागू...IMF विश्व अर्थव्यवस्था पर जारी करेगा वार्षिक रिपोर्ट
-जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को ऑपरेशन जारी
-IMF विश्व अर्थव्यवस्था पर वार्षिक रिपोर्ट जारी करेगा
-ग्रीस में 13 घंटे के कार्य दिवस विधेयक के खिलाफ नई आम हड़ताल
-2025 ODI Women’s World Cup: New Zealand v Sri Lanka क्रिकेट मैच आज
-चीन बोला- वह अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर में अंत तक लड़ने को तैयार
-मिस्र के शर्म अल शेख में ट्रंप के बयान
-IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में एक्शन
दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज को किया गया डायवर्ट
दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज की उड़ान QR816 को तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया और एहतियातन आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान दोपहर करीब 2:30 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान की स्थिति का आकलन करने के लिए तकनीकी जाँच की जा रही है: सूत्रविशाखापत्तनम में गूगल एआई केंद्र डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि विशाखापत्तनम में गूगल एआई केंद्र की स्थापना प्रौद्योगिकी के लोकतांत्रीकरण में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर लिखा, 'आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापत्तनम में गूगल एआई केंद्र की स्थापना को लेकर काफी खुश हूं।' प्रधानमंत्री ने लिखा कि बहुआयामी निवेश जिसमें गीगावाट पैमाने पर डेटा सेंटर अवसंरचना शामिल है... यह सरकार के 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण के अनुरूप है।वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए समय बढ़ाने की मांग वाली याचिकाओं पर 28 अक्टूबर को सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की उस याचिका पर सुनवाई 28 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध की है जिसमें ‘वक्फ बाय यूजर’ सहित सभी वक्फ संपत्तियों के ‘उम्मीद’ पोर्टल में अनिवार्य पंजीकरण के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ से वकील निजाम पाशा ने आग्रह किया कि याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की आवश्यकता है क्योंकि छह महीने की अनिवार्य समय अवधि समाप्त होने वाली है।पूरण कुमार की मौत दलितों के सम्मान का मामला है; प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तुरंत कार्रवाई करें: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के पुलिस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत एक परिवार के सम्मान का मामला नहीं है, बल्कि यह सभी दलितों के सम्मान का मामला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पिछले हफ्ते चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि कुमार का मनोबल तोड़ने और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके साथ सुनियोजित भेदभाव किया जाता रहा।कुछ देश खुलेआम वैश्विक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का 'खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं' जबकि कई अन्य देश अपने खुद के मानदंड बनाना चाहते हैं और अगली सदी में वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत 'पुरानी पड़ चुकी' अंतरराष्ट्रीय संरचनाओं में सुधार की वकालत करते हुए अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को कायम रखने में मजबूती से खड़ा है।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'महागठबंधन है सबसे बड़ा ठगबंधन, जहां कुर्सी की दौड़ में रोज मचा है घमासान।'
मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया और हथियार व गोला-बारूद जब्त किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने सोमवार को इंफाल वेस्ट जिले के पटसोई इलाके से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि उसकी पहचान 24 वर्षीय नाओरेम थेम्बुंग के रूप में हुई है।मुजफ्फरनगर में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अवैध पटाखे जब्त
मुजफ्फरनगर जिले के दालमंडी क्षेत्र में पुलिस ने सात गोदामों में अवैध रूप से रखे गए एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार रात सात गोदामों पर छापा मारा और एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 12 क्विंटल पटाखे बरामद किये। इन पटाखों को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था।बीजद ने भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार की सूची बनाने में देरी पर ओडिशा सरकार की आलोचना की
विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार में रखे आभूषणों और कीमती सामान की सुरक्षा पर चिंता जताई तथा ओडिशा सरकार पर धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।बीजद ने कीमती सामान की सूची बनाने में देरी पर भी चिंता व्यक्त की, जबकि 23 सितंबर को मरम्मत के बाद उन्हें रत्न भंडार में वापस भेज दिया गया था।
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री से कारतूस हुए बरामद
यूपी की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री से कारतूस बरामद हुए हैं। CISF ने स्क्रीनिंग में बैग से कारतूस पकड़े। लखनऊ से दिल्ली जा रहे यात्री से ये कारतूस बरामद हुए हैं। CISF ने यात्री को लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया है।चीन बोला- अंत तक लड़ने को तैयार
चीन ने मंगलवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ ट्रंड वॉर में अंत तक लड़ने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाएंगे।पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़
धनबाद : पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़,मुठभेड़ में भानु मांझी गिरोह का सरगना भानु उर्फ जितेंद्र मांझी हुआ घायल। धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस की गोली से भानु मांझी गिरोह का सरगना भानु घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार धनबाद पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान भानु पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दिया। गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी,जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से भानु घायल हो गया।IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में एक्शन
आईपीएस वाई पूरन कुमार की खुदकुशी को लेकर चल रहे विवाद के बीच हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया है, सूत्रों ने यह जानकारी दी।पीएम मोदी की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने मिस्र में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान भारत और पीएम मोदी का गुणगान किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में ऐसा हुआ और ट्रंप ने विश्वास जताया कि भारत और पाकिस्तान बहुत अच्छे तरीके से साथ रह सकते हैं।कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। इसके साथ ही फोर्स ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (Loc) पर सुरक्षा बलों ने इन आतंकवादियों को मार गिराया है।लकड़ी, अलमारियां और लकड़ी के उत्पादों पर ट्रंप के टैरिफ लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित लकड़ी, अलमारियां और अन्य लकड़ी के उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ आज से लागू होंगे। सॉफ्टवेयर, लकड़ी और लकड़ी के आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ दर लागू होगी, जबकि सोफा और कुर्सियों सहित असबाबवाला लकड़ी के उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगेगा।IMF विश्व अर्थव्यवस्था पर वार्षिक रिपोर्ट जारी करेगा
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF ) आज अपना वार्षिक विश्व आर्थिक परिदृश्य (WEO) जारी करने वाला है। यह वैश्विक विकास रुझानों, मुद्रास्फीति, व्यापार और राजकोषीय स्थिति का गहन आकलन प्रदान करेगा।2025 के लिए वैश्विक विकास दर 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो 2024 की तुलना में थोड़ा बेहतर है।
ग्रीस में 13 घंटे के कार्यदिवस विधेयक के खिलाफ नई आम हड़ताल
ग्रीस में आज 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कर्मचारी उस विवादास्पद श्रम विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें दिन में 13 घंटे के काम को लेकर अनुमति दी गई है।2025 ODI Women’s World Cup: New Zealand v Sri Lanka
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम आज कोलंबो के खेतारामा स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी।माता-पिता वयस्क बेटी को साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: चुनाव सबंधी 'अनियमितता' के खिलाफ विपक्ष निकालेगा मार्च, असम से लेकर बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी तक में आज उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
Karnataka: पति की रिहाई के बदले में यौन शोषण का आरोप, जेल DIG गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी
'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर
© 2026 Times Horizon Private Limited
