LIVEआज की ताजा खबर, 14 मार्च 2024: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा वेबसाइट पर डाला; पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

आज की ताजा खबर, 14 मार्च 2024: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा वेबसाइट पर डाला; पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 14 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाले पैनल ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर अपनी रिपोर्ट गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने 18,626 पन्नों वाली यह रिपोर्ट राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी। इस पैनल ने राजनीतिक दलों, हितधारकों एवं विशेषज्ञों के साथ व्यापक बातचीत करने और 191 दिनों के शोध कार्य के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। इस पैनल का गठन 2 सितंबर 2023 को हुआ था। हालांकि, विपक्ष 'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए तैयार नहीं है। इसे लेकर उसके मन में संदेह और आशंकाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'वन नेशन वन इलेक्शन' के पक्ष में हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज कराई गई दो शिकायतों पर निचली अदालत द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को यहां एक सत्र अदालत में चुनौती दी है। ईडी ने उसके समन को नज़रअंदाज़ करने पर निचली अदालत का रुख किया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश सयाल आज केजरीवाल के आवेदनों पर सुनवाई कर सकते हैं। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 14 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।
पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
सकभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने जनता को फौरी राहत देते हुए बड़ा फैसला किया है। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये घटाए गए हैंं। नई दरें कल सुबह 6 बजे से लागू होंगी।
ममता बनर्जी के सिर पर लगी गंभीर चोट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें कोलकाता अस्पताल में भर्ती किया गया है।
केंद्र ने नियुक्त किए दो नए चुनाव आयुक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने निर्वाचन आयोग में दो आयुक्तों के खाली पदों पर भर्ती के लिए दो नामों पर मुहर लगा दी।समिति ने ज्ञानेश कुमार गुप्ता और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा किया अपलोड
चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड संबंधित जानकारी 13 मार्च को चुनाव आयोग को सौंंपी थी।
बंद नहीं होगा पेटीएम
NPCI ने पेटीएम को यूपीआई में थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) के रूप में भाग लेने की अनुमति दे दी है।
पीएम मोदी 15 मार्च को हैदराबाद में करेंगे रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को हैदराबाद में रोड शो करेंगे और तेलंगाना में 16 मार्च और 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैलियों को संबोधित करेंगे।भाजपा की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोदी का रोड शो शुक्रवार की शाम मिर्जागुडा से शुरू हो कर मल्काजगिरि तक जाएगा और यह एक घंटे का होगा।उन्होंने कहा कि 16 मार्च को वह नागरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 18 मार्च को राज्य के जगतियाल में एक रैली में भाग लेंगे।
केरल में लागू नहीं होगा CAA- पिनाराई विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक बार फिर कहा है कि केरल में नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू नहीं किया जाएगा।
ओडिशा में भाजपा अकेले सरकार बनाएगी: राज्य पार्टी अध्यक्ष
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के पहले बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर बृहस्पतिवार को पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि उनकी पार्टी 'अपने दम पर' राज्य में अगली सरकार बनाएगी।सामल ने गठबंधन की संभावना का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने बुधवार की रात राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी।
नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात की मौत
पाल के उदयपुर जिले में गुरुवार सुबह एक जीप के हाईवे से फिसल जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई।जिले के पुलिस प्रवक्ता रोशन थापा ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया, "हमने नौ लोगों को जीवित बचाया, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।"समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि ओवरलोडिंग और ढलानदार सड़क के कारण यह दुर्घटना हुई।
महाराष्ट्र: गोरेगांव की फर्नीचर कंपनी में लगी आग
मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक फर्नीचर कंपनी में लेवल-2 की आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। अधिकारियों ने बताया आग बुझाने का काम जारी है।
सुधा मूर्ति ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
समाजसेवी सुधा मूर्ति ने बृहस्पतिवार को अपने पति एन आर नारायण मूर्ति की मौजूदगी में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन स्थित अपने कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर सदन के नेता पीयूष गोयल भी उपस्थित थे।
जेपी नड्डा से मिले हरियाणा के सीएम नायाब सिंह
हरियाणा के नवनियुक्त सीएम नायाब सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नासिक से शुरू
उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन
उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे स्थित झाला के पास पहाड़ी का एक बड़ा टुकड़ा अचानक सड़क पर आ गया। इसके चलते गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है।भूस्खलन के दौरान कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। इस कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने बीआरओ की टीम को मौके पर भेजा है।जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि हाईवे को खुलवाने के लिए बीआरओ की टीम पहुंच गई है और मलबे को हटाने का काम कर रही है। जल्द ही हाईवे को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
BJP में शामिल हुईं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर
कांग्रेस से निलंबित सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं।
अधीर रंजन ने बताए नए चुनाव आयुक्तों के नाम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधीर ने दावा किया है कि नए चुनाव आयुक्तों के लिए ज्ञानेश कुमार और वी संधू का नाम तय किया गया है। अधीर रंजन के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार केरल से हैं, जबकि बी. संधू पंजाब के रहने वाले हैं।
CAA को लेकर अमित शाह के जवाब पर क्यों भड़के अरविंद केजरीवाल?
अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के मामले खुलने से वो बौखला गए हैं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते केजरीवाल? गृह मंत्री के इस सवाल के बाद केजरीवाल भी भड़क गए। उन्होंने कहा कि अपने पूरे बयान में उन्होंने मेरे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया जो कल मैंने उठाए थे।
पढ़ें पूरी खबरउच्च स्तरीय कमेटी के मुताबिक एक देश एक चुनाव के फायदे
रामनाथ कोविंद समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिपोर्ट सौंप दी है। उच्च स्तरीय कमेटी के मुताबिक एक देश एक चुनाव के कई फायदे हैं। इसके तहत बार-बार होने वाले चुनाव से आम मतदाताओं के बीच वोटिंग को लेकर होने वाली उदासीनता दूर होगी। आपको 10 फायदों के बारे में बतातें हैं।
पढ़ें पूरी खबरकेजरीवाल ने निचली अदालत के समन को सत्र अदालत में दी चुनौती
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज कराई गई दो शिकायतों पर निचली अदालत द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को यहां एक सत्र अदालत में चुनौती दी है। ईडी ने उसके समन को नज़रअंदाज़ करने पर निचली अदालत का रुख किया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश सयाल आज केजरीवाल के आवेदनों पर सुनवाई कर सकते हैं।
'वन नेशन वन इलेक्शन' पर राष्ट्रपति को सौंपी गई रिपोर्ट
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाले पैनल ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर अपनी रिपोर्ट गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने 18,626 पन्नों वाली यह रिपोर्ट राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी। इस पैनल ने राजनीतिक दलों, हितधारकों एवं विशेषज्ञों के साथ व्यापक बातचीत करने और 191 दिनों के शोध कार्य के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। इस पैनल का गठन 2 सितंबर 2023 को हुआ था। हालांकि, विपक्ष 'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए तैयार नहीं है। इसे लेकर उसके मन में संदेह और आशंकाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'वन नेशन वन इलेक्शन' के पक्ष में हैं।
पढ़ें पूरी खबर