LIVE
आज की ताजा खबर, 14 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'दूसरी आजादी के लिए आप लोगों से मदद चाहिए', स्वतंत्रता दिवस से पहले सोनम वांगचुक की खास अपील
चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भारी भूस्खलन होने से कई श्रमिक चपेट में आ गए। इस हादसे में वहां काम कर रहे नौ श्रमिकों की मौत हो गई। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों से एक 'शांत क्रांति' की शुरुआत करने की अपील की है।
चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भारी भूस्खलन होने से कई श्रमिक चपेट में आ गए। इस हादसे में वहां काम कर रहे नौ श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य श्रमिकों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है। 10 घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल गोपेश्वर, एक श्रीनगर और एक पीपल कोटी में इलाज चल रहा है। एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों से एक 'शांत क्रांति' की शुरुआत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को 2047 तक एक विकसित और सम्मानित राष्ट्र बनाना है, तो देश को अपने राजनीतिक नेतृत्व को चुनने के तरीके में अमूल्य बदलाव लाना होगा।
AUG 14, 2026 06:43 IST
चमोली टनल हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भारी भूस्खलन होने से कई श्रमिक चपेट में आ गए। इस हादसे में वहां काम कर रहे नौ श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य श्रमिकों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है। 10 घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल गोपेश्वर, एक श्रीनगर और एक पीपल कोटी में इलाज चल रहा है। एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
AUG 14, 2026 06:43 IST
15 अगस्त से पहले सोनम वांचुक की लोगों से अपील
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों से एक 'शांत क्रांति' की शुरुआत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को 2047 तक एक विकसित और सम्मानित राष्ट्र बनाना है, तो देश को अपने राजनीतिक नेतृत्व को चुनने के तरीके में अमूल्य बदलाव लाना होगा। वांगचुक ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज पोस्ट कर कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और इस दौरान देश और उसके भविष्य के बारे में सोचते रहे. उन्होंने देश के लोगों से ऐसे निस्वार्थ, निर्भीक और चरित्रवान लोगों के नाम सुझाने की अपील की है, जो भारत के भविष्य को लेकर नई सोच देने में सक्षम हों. देश की मौजूदा स्थिति को देखकर उन्हें निराशा होती है.