सम्राट चौधरी, बिहार में पहली बार भाजपा CM, दिल्ली से देहरादून अब 2.30 घंटे में पहुंचेंगे, पीएम मोदी ने खोला एक्सप्रेस-वे
आज की ताजा खबर लाइव, 14 अप्रैल 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ लेबनान-इजरायल वार्ता, नीतीश कुमार , दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: 14 अप्रैल का दिन काफी व्यस्त रहा। मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिसमें एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का वन्यजीव गलियारा शामिल है। बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया। वहीं आज लेबनान और इजरायल ऐतिहासिक शांति वार्ता शुरू कर रहे हैं। वहीं वियतनाम और पोलैंड एशियाई गठबंधनों को मजबूत बना रहे हैं। इस बीच, न्यूयॉर्क में वाइंस्टीन मामले पर फिर से विचार किया जा रहा है।
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, "सर्वसम्मति से हमने विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन किया और हमारे पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी होंगे। अब हम NDA की बैठक में जा रहे हैं, इस बैठक में उन्हें NDA का नेता चुना जाएगा।" मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घूमंतु ही मिला !!
सम्राट चौधरी, बिहार में पहली बार भाजपा CM, दिल्ली से देहरादून अब 2.30 घंटे में पहुंचेंगे, पीएम मोदी ने खोला एक्सप्रेस-वे
Samrat Choudhary Net Worth: सम्राट चौधरी के पास कितनी है दौलत? कार, जमीन से लेकर कैश तक; जानें सबकुछ
अपनी स्थापना के ४६ वर्ष बीत जाने के बाद भी बिहार में बीजेपी के पास लीडरशिप का ऐसा टोंटा व् सूखा है कि बीजेपी न तो कभी अपने दम पर सरकार बना सकी , ना ही कभी किसी विधानसभा चुनाव में अपना कोई मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित - प्रस्तुत कर सकी और ना ही व्यापक जनस्वीकार्यता व् पहचान वाला एक नेता तैयार कर सकी ..
1999 – बिहार सरकार में कृषि मंत्री बने
2000 – राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए
2010 – परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से पुनः विधायक निर्वाचित हुए
2010 – बिहार विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक (Chief Whip) बने
2014 – तत्कालीन राज्यपाल डी. वाई. पाटिल द्वारा बिहार विधान परिषद के सदस्य नियुक्त किए गए
2014 – जीतन राम मांझी की सरकार में शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री बने
2018 – भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए
2020 – बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए
2021 – नीतीश कुमार की सरकार में पंचायती राज मंत्री बने
2022 – बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता बने
2023 – भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने
2024 – भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
2024 – बिहार के उपमुख्यमंत्री बने
'निष्ठा, समर्पण-ईमानदारी से काम करूंगा', BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया.बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी, भाजपा के नहीं, एनडीए के मुख्यमंत्री हैं और नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे ले जाएंगे
मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार सरकार की प्रमुख उपलब्धियां
कानून-व्यवस्था में सुधार
2005 के बाद अपराध दर में गिरावट
“सुशासन बाबू” की छवि बनी
फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू
सड़क और बुनियादी ढांचा सुधार
बिहार में सड़कों की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ
गांवों को सड़कों से जोड़ने पर खास फोकस
पुल-पुलियों और कनेक्टिविटी में तेजी से विस्तार
बिजली क्षेत्र में सुधार
पहले जहां बिजली की भारी कमी थी, वहीं अब लगभग हर गांव तक बिजली पहुंची
“हर घर बिजली” अभियान को सफलतापूर्वक लागू किया
शिक्षा में पहल
साइकिल योजना (मुख्यतः लड़कियों के लिए) ने स्कूल जाने की दर बढ़ाई
यूनिफॉर्म और छात्रवृत्ति योजनाएं
स्कूलों और शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी
सम्राट चौधरी: आज की ताजा खबर, 14 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सम्राट चौधरी के पास कितनी है दौलत? कार, जमीन से लेकर कैश तक; जानें सबकुछ
पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया। पूरी खबर यहाँ पढ़े
सम्राट चौधरी: आज की ताजा खबर, 14 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सम्राट चौधरी के परिवार में कौन-कौन, पिता रह चुके हैं पूर्व मंत्री
सम्राट चौधरी: आज की ताजा खबर, 14 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव
सम्राट चौधरी: आज की ताजा खबर, 14 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव
Bihar New CM News: बिहार की गद्दी पर बैठेंगे Samrat Choudhary
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़- बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
श्री बाबू से नीतीश कुमार तक, ये है बिहार के मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट
1श्री कृष्ण सिन्हा15 अगस्त 194731 जनवरी 196113 साल, 169 दिन
2दीप नारायण सिंह1 फरवरी 196118 फरवरी 196117 दिन
3बिनोदानंद झा18 फरवरी 19612 अक्टूबर 19632 साल, 226 दिन
4कृष्ण बल्लभ सहाय2 अक्टूबर 19635 मार्च 19673 साल, 154 दिन
5महामाया प्रसाद सिन्हा5 मार्च 196728 जनवरी 1968329 दिन
6सतीश प्रसाद सिंह28 जनवरी 19681 फरवरी 19684 दिन
7बी. पी. मंडल1 फरवरी 196822 मार्च 196850 दिन
8भोला पासवान शास्त्री22 मार्च 196829 जून 196899 दिन
राष्ट्रपति शासन29 जून 196826 फरवरी 1969
9हरिहर सिंह26 फरवरी 196922 जून 1969116 दिन
10भोला पासवान शास्त्री22 जून 19694 जुलाई 196912 दिन
राष्ट्रपति शासन6 जुलाई 196916 फरवरी 1970
11दारोगा प्रसाद राय16 फरवरी 197022 दिसंबर 1970309 दिन
12कर्पूरी ठाकुर22 दिसंबर 19702 जून 1971162 दिन
13भोला पासवान शास्त्री2 जून 19719 जनवरी 1972221 दिन
राष्ट्रपति शासन9 जनवरी19 मार्च 1972
14केदार पांडे19 मार्च 19722 जुलाई 19731 साल, 105 दिन
15अब्दुल गफूर2 जुलाई 197311 अप्रैल 19751 साल, 283 दिन
16जगन्नाथ मिश्र11 अप्रैल 197530 अप्रैल 19772 साल, 19 दिन
राष्ट्रपति शासन30 अप्रैल24 जून 1977
17कर्पूरी ठाकुर24 जून 197721 अप्रैल 19791 साल, 301 दिन
18राम सुन्दर दास21 अप्रैल 197917 फरवरी 1980302 दिन
राष्ट्रपति शासन14 फरवरी8 जून 1980
19जगन्नाथ मिश्र8 जून 198014 अगस्त 19833 साल, 67 दिन
20चन्द्रशेखर सिंह14 अगस्त 198312 मार्च 19851 साल, 210 दिन
21बिंदेश्वरी दुबे12 मार्च 198513 फरवरी 19882 साल, 338 दिन
22भागवत झा आजाद13 फरवरी 198810 मार्च 19891 साल, 25 दिन
23सत्येन्द्र नारायण सिन्हा11 मार्च 19896 दिसंबर 1989270 दिन
24जगन्नाथ मिश्र6 दिसंबर 198910 मार्च 199094 दिन
25लालू प्रसाद यादव10 मार्च 199028 मार्च 19955 साल, 18 दिन
राष्ट्रपति शासन28 मार्च4 अप्रैल 1995
26लालू प्रसाद यादव4 अप्रैल 199525 जुलाई 19972 साल, 112 दिन
27राबड़ी देवी25 जुलाई 199711 फरवरी 19991 साल , 201 दिन
राष्ट्रपति शासन11 फरवरी9 मार्च 1999
28राबड़ी देवी9 मार्च 19992 मार्च 2000359 दिन
29नीतीश कुमार3 मार्च 200010 मार्च 20007 दिन
30राबड़ी देवी11 मार्च 20006 मार्च 20054 साल, 360 दिन
राष्ट्रपति शासन7 मार्च24 नवंबर 2005
31नीतीश कुमार24 नवंबर 200520 मई 20148 साल, 177 दिन
32जीतन राम मांझी20 मई 201422 फरवरी 2015278 दिन
33नीतीश कुमार22 फरवरी 201514 अप्रैल 202611 साल, 51 दिन
Bihar New CM News Live Updates: सम्राट चौधरी
मैं प्रधानमंत्री जी के विचारो से प्रभावित होकर बीजेपी से जुड़ा
मुझे प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री पद पर काम करने का मौका मिला
मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं
नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र
कुमार लोकभावन में महज सात मिनट ही रुके। कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस्तीफा देने के लिए लोक भवन पहुंचे।
इससे पहले दिन में राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे कुमार ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों को मंत्रिपरिषद भंग करने के अपने निर्णय की जानकारी दी, जो राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने से पहले की एक संवैधानिक प्रक्रिया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कुमार से उस समय मुलाकात की, जब वह राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए रवाना हो रहे थे।
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी भाजपा आज दोपहर करीब तीन बजे अपने कार्यालय में विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी।
बिहार सम्राट विधायक दल नेता
दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा: योगी आदित्यनाथ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस आर्थिक गलियारे को देश को समर्पित किए जाने से पहले मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
उन्होंने परियोजना को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, तथा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद थे।
ये सभी देहरादून में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
आदित्यनाथ ने कहा, "दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून आर्थिक गलियारा इस क्षेत्र के लिए एक बड़ा तोहफा है। इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा।"
उन्होंने बताया कि सहारनपुर और दिल्ली के बीच यात्रा का समय, जो पहले पांच से छह घंटे का होता था, अब घटकर करीब ढाई से तीन घंटे रह जाएगा। इसके अलावा, यह गलियारा देहरादून से संपर्क को भी बेहतर बनाएगा, जिससे व्यापार, कृषि और स्थानीय उद्योगों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के जरिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ के हस्तशिल्प उत्पाद, कृषि उपज, फल और सब्जियां अब न केवल दिल्ली बल्कि वैश्विक बाजारों तक भी तेजी से पहुंच सकेंगी।
ईंधन कीमत स्थिर: पेट्रोल पर प्रति लीटर 18 रुपये, डीजल पर 35 रुपये का नुकसान
कीमतों को एक दशक से अधिक पहले विनियमन-मुक्त किए जाने के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अप्रैल 2022 से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इस दौरान वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव रहा। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने से लेकर इस साल की शुरुआत में लगभग 70 डॉलर तक गिरावट और फिर अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद पिछले महीने लगभग 120 डॉलर तक का उछाल।
सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने ये तीनों कंपनियां प्रतिदिन करीब 2,400 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही थीं, जो अब सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर 10-10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद घटकर लगभग 1,600 करोड़ रुपये प्रतिदिन रह गया है। यह कटौती उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाई गई बल्कि नुकसान की भरपाई में इस्तेमाल की गई।
उन्होंने बताया कि मार्च में हुए नुकसान ने जनवरी-फरवरी में हुई कमाई को पूरी तरह खत्म कर दिया है और ऐसे आसार हैं कि ये कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही में घाटा दर्ज करेंगी।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन
शी चिनफिंग ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के सभी देशों की संप्रभुता के सम्मान का आह्वान किया
शी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के दौरान कहा कि सभी देशों के कर्मियों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों की सुरक्षा प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के लिए साझा, व्यापक, सहयोगात्मक और टिकाऊ सुरक्षा ढांचे के निर्माण की भी वकालत की।
शी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन का प्राधिकार बरकरार रखा जाना चाहिए, ताकि दुनिया फिर से जंगलराज की स्थिति में न लौटे।
उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा के बीच समन्वय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के देशों के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने के मकसद से सभी पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए।
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध पर यह शी की पहली टिप्पणी है। इस युद्ध का असर यूएई समेत खाड़ी के कई देशों पर भी पड़ा है।
यूएई के युवराज अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद चीन का दौरा करने वाले पश्चिम एशिया के पहले नेता हैं।
ईरान पर अमेरिका के हमलों की चीन आलोचना करता रहा है और शत्रुता समाप्त करने की अपील करता रहा है।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: जामनगर-द्वारका मार्ग पर हादसा
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में रोड शो किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून-आर्थिक गलियारे का मंगलवार को यहां लोकार्पण करेंगे।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित सिद्धपीठ मां डाटकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून में मुख्य कार्यक्रम स्थल जसवंत ग्राउंड तक 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री के अभिवादन के लिए उमड़े और मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा की।
रोडशो के दौरान भारी सुरक्षा इंतजाम किया गया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मजदूर देश की रीढ़, सरकार ने उन्हें बोझ समझ लिया है: राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मजदूरों का समर्थन किया और यह दावा भी किया कि सरकार ने पिछले साल चार श्रम संहिताओं को जल्दबाजी में लागू किया जिससे रोजाना काम के घंटे बढ़कर 12 हो गए, लेकिन श्रमिकों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई।
राहुल गांधी ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, "कल नोएडा की सड़कों पर जो हुआ, वो इस देश के श्रमिकों की आख़िरी चीख़ थी, जिसकी हर आवाज़ को अनसुना किया गया, जो मांगते-मांगते थक गया।"
उन्होंने कहा, ’’नोएडा में काम करने वाले एक मज़दूर की 12,000 रुपये महीने की तनख्वाह, 4,000-7,000 रुपये किराया। जब तक 300 रुपये की सालाना बढ़ोतरी मिलती है, मकान मालिक 500 रुपये किराया बढ़ा देता है।"
उनका कहना है कि तनख्वाह बढ़ने तक बेलगाम महंगाई ’’ज़िंदगी का गला घोंट देती है, कर्ज़ की गहराई में डुबा देती है और यही "विकसित भारत" का सच है।’’
राहुल गांधी ने कहा, "एक महिला मज़दूर ने कहा कि गैस के दाम बढ़ते हैं, पर हमारी तनख्वाह नहीं। इन लोगों ने शायद इस गैस संकट के दौरान अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए 5000 रुपये का भी सिलेंडर खरीदा होगा।"
उन्होंने कहा, "यह सिर्फ़ नोएडा की बात नहीं है। और यह सिर्फ़ भारत की भी बात नहीं है। दुनियाभर में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से आपूर्ति शृंखला टूट गई है। मगर, अमेरिका के टैरिफ़ वॉर, वैश्विक महंगाई, टूटती आपूर्ति शृंखला का बोझ मोदी जी के "मित्र" उद्योगपतियों पर नहीं पड़ा। इसकी सबसे बड़ी मार पड़ी है उस मज़दूर पर जो दिहाड़ी कमाता है, तभी रोज़ खाता है।"
कांग्रेस नेता का कहना है, "वो मज़दूर, जो किसी युद्ध का हिस्सा नहीं, जिसने कोई नीति नहीं बनाई - जिसने बस काम किया। चुपचाप। बिना शिकायत। और उसके बदले अपना हक मांगने पर उन्हें मिलता क्या है? दबाव और अत्याचार। "
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने से पहले मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की
राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे कुमार ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों को कैबिनेट भंग करने के निर्णय की जानकारी दी।
प्रदेश के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए राज्यपाल से मुलाकात करने से पहले मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की है।
सूत्रों के अनुसार, कुमार आज अपराह्न तीन बजे से पहले राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और वह आज अपराह्न तीन बजे के आसपास पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी।
विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पटना पहुंच चुके हैं।
बिहार विधानसभा में 202 सदस्यीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जनता दल (यूनाइटेड) के 85 विधायक, चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 19 विधायक और जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पांच विधायक शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पांच विधायक भी राजग का हिस्सा हैं।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: प्रधानमंत्री ने मां डाटकाली मंदिर में पूजा अर्चना की
प्रधानमंत्री मंदिर में करीब 15 मिनट रहे। इस मौके पर मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित देवी काली को समर्पित करीब 200 वर्ष पुराने इस मंदिर के बारे में लोगों में मान्यता है कि यहां लोगों की सभी मुराद पूरी होती हैं।
