LIVE
Aaj Ki Taza Khabar: ट्रंप इजरायल में रिहा किए गए बंधकों से मिलेंगे, अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी...पढ़ें- दिन की सुर्खियां
हमास द्वारा 2,000 फिलिस्तीनियों के बदले 20 बंधकों को रिहा किए जाने की संभावना है। और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा उनकी रिहाई पर उन्हें बधाई दिए जाने की संभावना है। इस बीच, स्वीडन के स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। SpaceX द्वारा डिजाइन किया गया स्टारशिप, टेक्सास से 11वीं बार लॉन्च किया जाएगा। वहीं, मन मुताबिक सीटें नहीं मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा का दर्द छलका है।
-फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 20 बंधकों को रिहा करेगा
-स्वीडन के स्टॉकहोम में आज अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी
-बिहार चुनावों को लेकर NDA में सीटों का बंटवारा हो चुका है। ऐसे में मन मुताबिक सीटें नहीं मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं
-NDA द्वारा बिहार चुनावों के लिए पहली सूची जारी करने की संभावना है
-सर्वोच्च न्यायालय 'वोट चोरी' के आरोपों की SIT जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा
-ट्रंप इजरायल का दौरा करेंगे
OCT 13, 2025 15:10 IST
बिहार की 153 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग द्वारा एक भी सीट नहीं दिए जाने के बाद 153 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश की सरकार में भी शामिल सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने सोमवार को कहा कि भाजपानीत राजग ने उनकी पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं दी है, लिहाजा उनकी पार्टी बिहार में 153 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर की जाएगी।

OCT 13, 2025 15:09 IST
कोल्हापुर में महिला बनकर विधायक को ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक युवक को महिला बनकर विधायक को ब्लैकमेल करने और उससे धन उगाही की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (वागले एस्टेट) प्रशांत कदम ने बताया कि ठाणे पुलिस ने रविवार को आरोपी मोहन ज्योतिबा पवार (26) को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(3) (जबरन वसूली) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।

हमास ने शेष 13 जीवित बंधकों को ‘रेड क्रॉस' को सौंपा: इजराइली सेना
हमास ने सोमवार को शेष बचे 13 जीवित बंधकों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन ‘रेड क्रॉस’ के अधिकारियों को सौंप दिया। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। इजराइल की सेना बंधकों को अब इजराइल ले जाएगी।
इससे पहले हमास ने सोमवार को सात बंधकों को रिहा किया था। गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच दो साल के युद्ध के बाद सफल युद्ध विराम के तहत बंधकों की यह पहली रिहाई है।
बंधकों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हमास ने कहा है कि इजराइल द्वारा बंदी बनाए गए 1,900 से अधिक फलस्तीनी कैदियों के बदले 20 जीवित बंधकों को रिहा किया जाएगा।

OCT 13, 2025 10:58 IST
करूर भगदड़ मामला पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने करूर भगदड़ की सीबीआई जांच के आदेश दिए। कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होगी, जहां पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अजय रस्तोगी जांच का नेतृत्व करेंगे। जांच दल में दो आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे।
OCT 13, 2025 09:27 IST
Coldrif सिरप पीने से बच्चों की जान जाने के मामले में ED ने छापेमारी की
ईडी चेन्नई, कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में पीएमएलए के तहत श्रीसन फार्मा से जुड़े चेन्नई स्थित 7 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। इन ठिकानों में तमिलनाडु औषधि नियंत्रण कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं।
OCT 13, 2025 08:08 IST
IRCTC से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में फैसला
IRCTC से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राउ ऐवन्यू कोर्ट आज आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा। लालू प्रसाद यादव, राबडी देवी , तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों को अदालत मे पेश होना है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने आरोप तय करते वक्त लालू प्रसाद यादव तेजस्वी और राबडी देवी समेत सभी आरोपियों को पेश होने का दिया आदेश दिया था।
CBI ने चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबडी देवी समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।IRCTC के दो होटलों BNR होटल रांची और पुरी मे होटलों के टेंडर मे हुए भ्रष्टाचार मामले मे राऊज एवेन्यू कोर्ट आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा। CBI ने इस मामले में IPC की धारा 120,420 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 13(2) R/W 13(1)(D) के तहत चार्जशीट दाखिल किया था।

क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेटर(बॉलर) की हार्ट अटैक से मौत
मुरादाबाद जनपद के बिलारी में क्रिकेट मैच के दौरान बोलिंग करते समय 50 वर्षीय खिलाड़ी की हार्ट अटैक से हुई मौत से हड़कंप मच गया। जीत की खुशी मातम में बदल गई। बिलारी स्थित चीनी मिल के मैदान पर यूपी वेटर्न्स क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे क्रिकेट मैच में एकता विहार मुरादाबाद थाना कटघर निवासी 50 वर्षीय अहमर खान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुरादाबाद और संभल के बीच मैच चल रहा था। 20 ओवरों के मैच में अंतिम ओवर की अंतिम बॉल फेंकते ही मुरादाबाद की टीम जीत गई इन्होंने हाथ उठाकर खुशी का इजहार किया। उस समय संभल के शाने आलम बल्लेबाजी कर रहे थे। खुशी जताते समय यह बेहोश होकर मैदान पर गिर गए। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें पिच पर ही सीपीआर दिया तो लगा कुछ सांस लौटी, इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी शहला खान, दो बच्चे रियान, अहराज, बड़े भाई फिरोज खान,और एक बहन है। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे।
OCT 13, 2025 08:08 IST
25000 का इनामी बदमाश मार गिराया
मेरठ में 25000 के इनामी बदमाश शहजाद उर्फ निक्की को मेरठ SOG और सरूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। शहजाद मेरठ के बहसूमा का रहने वाला है वह दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था।
OCT 13, 2025 08:04 IST
ट्रंप इजरायल का दौरा करेंगे, हमास द्वारा रिहा किए गए बंधकों से मिलेंगे
गाजा शांति समझौते के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज इजरायल का दौरा कर रहे हैं। हमास द्वारा गाजा से बंधकों को रिहा करने के बाद, वह उनका स्वागत करेंगे। बदले में, इजरायल 250 फिलिस्तीनी कैदियों और गाजा से 1,700 बंदियों को रिहा करेगा, जिनमें लगभग दो दर्जन बच्चे भी शामिल हैं।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, 'आप ठीक-ठीक नहीं कह सकते कि उन्हें कब रिहा किया जाएगा, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है... कि वह बंधकों का स्वागत करेंगे।'
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, 'आप ठीक-ठीक नहीं कह सकते कि उन्हें कब रिहा किया जाएगा, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है... कि वह बंधकों का स्वागत करेंगे।'
OCT 13, 2025 08:04 IST
अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा
अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा आज स्टॉकहोम (स्वीडन) में की जाएगी। यह अंतिम पुरस्कार होगा, जिसके बाद नोबेल सप्ताह समाप्त हो जाएगा।
OCT 13, 2025 08:04 IST
एलन मस्क के SpaceX द्वारा स्टारशिप रॉकेट की नई उड़ान
स्टारशिप, वह अंतरिक्ष यान जिसे एलन मस्क ने मंगल ग्रह पर पहले मनुष्यों को ले जाने के लिए डिजाइन किया है, यह टेक्सास से 11वीं बार लॉन्च होने वाला है।
हालांकि 400 फुट ऊंचा स्टारशिप वर्ष के पहले तीन परीक्षणों में अपनी 2024 की सफलताओं को दोहराने में विफल रहा, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट ने आखिरकार दो महीने से भी कम समय पहले स्पेसएक्स के स्टारबेस केंद्र से लॉन्च होकर 2025 का अपना सबसे सफल मानवरहित मिशन पूरा किया।

NDA बिहार चुनाव के लिए पहली सूची जारी करेगा
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर सकता है। बता दें कि बीते दिन NDA में विधानसभा की 243 सीटों के लिए जो सीट बंटवारा है उसके मुताबिक भाजपा और जद-यू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान) 29 सीटों, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा इस सीट बंटवारे से खुश नहीं हैं।
OCT 13, 2025 08:04 IST
'वोट चोरी' के आरोपों की SIT जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारतीय चुनाव आयोग (ECI) पर लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों की SIT जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है।
वकील रोहित पांडे द्वारा दायर एक जनहित याचिका (PIL) में सुप्रीम कोर्ट से एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के निर्देश देने की मांग की गई है।