LIVE

Har Ghar Tiranga: अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, बोले- देशभक्ति और गौरव की भावना को मजबूत कर रहा अभियान

आज की ताजा खबर, 13 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने वाले इस अभियान की सराहना की। झारखंड विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कुल 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने तुर्किये से लौटते समय सुरक्षा कारणों से गुप्त रूप से विमान बदलने के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट उसी ’एअर फोर्स वन’ में रहे जिसका इस्तेमाल यह आभास देने के लिए किया गया था कि राष्ट्रपति इसी विमान में हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया। रांची में छात्र आंदोलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शिमला में तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने जातीय अल्पसंख्यकों की सांस्कृतिक पहचान खत्म करने के उद्देश्य से चीन में बनाए गए एक कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को 24 घंटे का अनशन शुरू किया।
Har Ghar Tiranga: अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, बोले- देशभक्ति और गौरव की भावना को मजबूत कर रहा अभियान
आज की ताजा खबर, 13 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने वाले इस अभियान की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देशवासियों के बीच देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों देशवासी तिरंगे से जुड़ रहे हैं और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत कर रहे हैं।


उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा चेहरा पहचान प्रौद्योगिकी और बायोमेट्रिक निगरानी के अन्य तरीकों के कथित इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को अपनी सहमति दे दी। यह याचिका केरल से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के राज्यसभा सदस्य ए.ए. रहीम ने दायर की है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि वर्तमान मामले को इस मुद्दे पर पूर्व में दाखिल याचिकाओं के साथ जोड़ दिया जाए।


झारखंड विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कुल 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 100 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधानसभा थाना में दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नामजद आरोपियों के साथ-साथ प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान में जुट गई है।


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने तुर्किये से लौटते समय सुरक्षा कारणों से गुप्त रूप से विमान बदलने के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट उसी ’एअर फोर्स वन’ में रहे जिसका इस्तेमाल यह आभास देने के लिए किया गया था कि राष्ट्रपति इसी विमान में हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की बताया कि रूबियो को विमान बदले जाने और इसके पीछे के खतरे की जानकारी थी। उन्होंने लेकिन यह नहीं बताया कि इसके बावजूद रूबियो उसी विमान में क्यों रहे।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविट अगस्त के अंत में अपने पद से इस्तीफा देंगी। ट्रंप ने खुद इस बात की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, "हमारी शानदार व्हाइट हाउस प्रेस सचिव और मेरी सबसे भरोसेमंद सहायकों में से एक, कैरोलिन लीविट, महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी ताकि वह अपने प्यारे छोटे बच्चों और परिवार के साथ अधिक समय बिता सकें। कैरोलाइन अब मेरी शीर्ष बाहरी सलाहकारों में से एक होंगी और रिपब्लिकन पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली आवाज होंगी।"


रांची में छात्र आंदोलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास तक प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

शिमला में तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने जातीय अल्पसंख्यकों की सांस्कृतिक पहचान खत्म करने के उद्देश्य से चीन में बनाए गए एक कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को 24 घंटे का अनशन शुरू किया।
Aug 13, 2026 | 07:52 PM IST

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सैनी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल के समक्ष 12 एजेंडे रखे गए थे, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।
Aug 13, 2026 | 07:28 PM IST

शाह ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नागरिकों से ’हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील की। शाह ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तिरंगा देश के प्रति नागरिकों के पवित्र गर्व और उनकी एकता की ताकत का प्रतीक है।

मंत्री ने हिंदी में कहा, ’’आज नयी दिल्ली में अपने आवास पर मैंने ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान आज हर भारतीय के दिल में देशभक्ति और गर्व की भावना को और मजबूत कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि करोड़ों नागरिक तिरंगे से जुड़ रहे हैं और ’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त बना रहे हैं। शाह ने एक अन्य पोस्ट में कहा,’’तिरंगा हमारे देश के प्रति हमारे पवित्र गर्व और हमारी एकता की ताकत का प्रतीक है... मैं हर नागरिक से आग्रह करता हूं कि वे इस आंदोलन में लाखों लोगों के साथ जुड़ें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर तथा हर घर तिरंगा से संबंधित वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करके देशभक्ति का जश्न मनाएं।’’
Aug 13, 2026 | 07:26 PM IST

चीन के जहाज निर्माण स्थल में आग लगने से 12 लोग घायल

चीन के फुजियान प्रांत में बृहस्पतिवार को एक जहाज निर्माण स्थल पर एक पोत में आग लगने से 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि आग दोपहर में फुआन शहर के गांतांग टाउनशिप स्थित सेंचुरी हुआहाई (फुजियान) शिपबिल्डिंग हेवी इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड में लगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Aug 13, 2026 | 03:30 PM IST

खनिजों पर राज्यों को अतिरिक्त कर लगाने से रोकने के प्रावधान वाले विधेयक को मिली संसद की मंजूरी

संसद ने बृहस्पतिवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी, जिसके तहत राज्यों को खनिज अधिकारों पर अतिरिक्त कर लगाने से रोका जाएगा।
लोकसभा में यह विधेयक 12 अगस्त को पारित हो चुका है।

खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के जरिए केंद्र सरकार ने खनिज वाले क्षेत्रों में खनिज संपदा की मात्रा से संबंधित निर्धारित मानकों के अनुसार खनिज-युक्त भूमि के विनियमन को भी अपने नियंत्रण में लेने का प्रावधान किया है।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच विधेयक को सदन में चर्चा एवं पारित करने के लिए पेश किया। विपक्षी सदस्य अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी पर चर्चा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

विधेयक पर हुई संक्षिप्त चर्चा का जवाब देते हुए खान मंत्री रेड्डी ने कहा कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य राज्यों की स्वायत्तता या उनके राजस्व अधिकारों में हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि पूरे देश में खनिजों की दरों में एकरूपता सुनिश्चित करना है।

रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार कोयला, चूना पत्थर, लौह अयस्क, तांबा और मैंगनीज जैसे प्रमुख खनिजों को विनियमित करना चाहती है, जबकि 49 गौण खनिजों के मामले में राज्यों के अधिकार बरकरार रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कोयला बेहद महत्वपूर्ण है और भारत में बिजली उत्पादन का 73 प्रतिशत कोयले से होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए बिजली की उपलब्धता महत्वपूर्ण है।

रेड्डी ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस नीत सरकार के दौरान कोयला ब्लॉकों का आवंटन ’’घोटाला’’ था। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में खनिजों का आवंटन पारदर्शी तरीके से नीलामी के माध्यम से किया गया है और पहले के विपरीत अब किसी ब्लॉक का आवंटन नामांकन के आधार पर नहीं किया गया।
Aug 13, 2026 | 03:25 PM IST

बिहार के औरंगाबाद में बस पलटी, 15 लोग घायल; ड्राइवर समेत दो की हालत गंभीर

बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार तड़के एक बस के पलट जाने से 15 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, बस उत्तर प्रदेश के वाराणसी से झारखंड जा रही थी। करीब रात 1 बजे औरंगाबाद बाईपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस को छूने के बाद यह बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

औरंगाबाद के एसडीओ गौरव सिंह ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनमें बस का चालक भी शामिल है। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इनमें से लगभग 15 यात्री सासाराम में उतर गए थे, जबकि बाकी यात्री औरंगाबाद की ओर जा रहे थे।
Aug 13, 2026 | 02:41 PM IST

अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने वाले इस अभियान की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देशवासियों के बीच देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों देशवासी तिरंगे से जुड़ रहे हैं और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत कर रहे हैं।
Aug 13, 2026 | 01:21 PM IST

न्यायालय जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लगी चेहरा पहचान प्रणाली के खिलाफ सुनवाई को सहमत

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा चेहरा पहचान प्रौद्योगिकी और बायोमेट्रिक निगरानी के अन्य तरीकों के कथित इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को अपनी सहमति दे दी। यह याचिका केरल से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के राज्यसभा सदस्य ए.ए. रहीम ने दायर की है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि वर्तमान मामले को इस मुद्दे पर पूर्व में दाखिल याचिकाओं के साथ जोड़ दिया जाए।

राज्यसभा सदस्य रहीम की ओर से पेश हुईं वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि दो मुद्दे दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों की चेहरे की पहचान करने वाली प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल और प्राइवेट कंपनियों की ओर से आंकड़ों का प्रबंधन चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा, ’’एक आपके चेहरे की पहचान करता है और दूसरा वाहन का। यानी चश्मे का भी इस्तेमाल होता है और वाहन का भी। और यह सभी जानकारी बिना अनुमति ली जाती है। इन आंकड़ों का प्रबंधन प्राइवेट कंपनियों द्वारा किया जाता है, नियमों का उल्लंघन करते हुए...।’’
Aug 13, 2026 | 11:56 AM IST

प्रदर्शनों में शामिल छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया को मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में शामिल छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। सरकार ने बुधवार देर शाम इस संबंध में सरकारी निर्णय यानी GR जारी किया। GR के मुताबिक, ऐसे मामलों को वापस लेने के लिए पहले तय की गई 31 जुलाई 2026 की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी गई है। इसमें राजनीतिक विरोध-प्रदर्शनों से जुड़े वे मामले भी शामिल हैं, जिनमें इस अवधि तक चार्जशीट दाखिल की जानी है।नीट पेपर लीक के विरोध में महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर मुंबई,पुणे और नागपुर में, हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया था प्रदर्शनकारी तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
Aug 13, 2026 | 09:33 AM IST

विधानसभा घेराव में 600 प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर, 100 नामजद और 500 अज्ञात

झारखंड विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कुल 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 100 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधानसभा थाना में दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नामजद आरोपियों के साथ-साथ प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान में जुट गई है।
Aug 13, 2026 | 09:22 AM IST

ट्रंप ने गुप्त रूप से विमान बदला, रूबियो-बेसेन्ट ‘एअर फोर्स वन' में ही रहे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने तुर्किये से लौटते समय सुरक्षा कारणों से गुप्त रूप से विमान बदलने के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट उसी ’एअर फोर्स वन’ में रहे जिसका इस्तेमाल यह आभास देने के लिए किया गया था कि राष्ट्रपति इसी विमान में हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की बताया कि रूबियो को विमान बदले जाने और इसके पीछे के खतरे की जानकारी थी। उन्होंने लेकिन यह नहीं बताया कि इसके बावजूद रूबियो उसी विमान में क्यों रहे।

अधिकारी ने कहा कि बेसेन्ट को भी संभवतः इसकी जानकारी थी लेकिन वह यह बात निश्चित रूप से नहीं कह सकते। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले इंतजाम मंत्रिमंडल के शीर्ष सदस्यों की तुलना में कहीं अधिक व्यापक होते हैं तथा खासकर ऐसे राष्ट्रपति के लिए सुरक्षा इंतजाम और कड़े होते हैं जिनकी हत्या के पूर्व में कई प्रयास हो चुके हैं।
Aug 13, 2026 | 08:09 AM IST

चीनी कानून के खिलाफ तिब्बतियों की शिमला में 24 घंटे की भूख हड़ताल

शिमला में तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने जातीय अल्पसंख्यकों की सांस्कृतिक पहचान खत्म करने के उद्देश्य से चीन में बनाए गए एक कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को 24 घंटे का अनशन शुरू किया। ’जातीय एकता और प्रगति को बढ़ावा देने का कानून’ नामक यह चीनी कानून 1 जुलाई, 2026 को चीन में लागू किया गया था। यह चीन में कानूनी रूप से एक साझा राष्ट्रीय पहचान लागू करता है और राज्य की नीति को अल्पसंख्यकों की सांस्कृतिक पहचान खत्म करने की ओर मोड़ता है। वैश्विक मानवाधिकार निकायों ने इस कानून की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल तिब्बत और शिनजियांग जैसे क्षेत्रों में जबरन सांस्कृतिक पहचान मिटाने को उचित ठहराने के लिए किया जा सकता है।

’तिब्बती महिला संघ’ की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के 49 दिन पूरे होने पर 20 अगस्त को एक कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा।
Aug 13, 2026 | 06:56 AM IST

NCP विधायक जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कथित तौर पर उन्हें एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर के नाम से भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी को सीधे भेजे गए कथित ऑडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा गैंग की तरफ से बोलने वाला बताया और जल्द ही जीशान सिद्दीकी को निशाना बनाने की धमकी दी।
Aug 13, 2026 | 06:41 AM IST

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी अपना पद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया। 28 वर्षीय लेविट अमेरिकी राष्ट्रपति की शीर्ष प्रवक्ता बनने वाली सबसे युवा व्यक्ति हैं। वे ट्रंप की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं और पत्रकारों पर तीखे जवाब देने के लिए जानी जाती हैं।
Aug 13, 2026 | 06:41 AM IST

रांची में छात्र आंदोलन पर अलर्ट, मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील



रांची में छात्र आंदोलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास तक प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
संबंधित खबरें

सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी भरेंगे पर्चा

आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने वालों पर CBI का शिकंजा...यूपी चुनाव को लेकर कल बीजेपी की बड़ी बैठक, निर्वाचन आयोग मामले पर विपक्ष की साझा अभियान की तैयारी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल

लक्षद्वीप के पास अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3,000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार