
आज की ताजा खबर 12 अगस्त 2023: क्या पीएम मोदी से ज्यादा लोकप्रिय हैं राहुल गांधी? अजित पवार और शरद पवार ने की सीक्रेट मीटिंग
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 12 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे:- सोशल मीडिया पर क्या राहुल गांधी की लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक हो गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच नई बहस छिड़ गई है। दोनों पार्टियों के नेता ने अपने-अपने दावे कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से सीक्रेट मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुणे के कोरेगांव पार्क क्षेत्र के लेन नंबर 3 में बिजनेसमैन अतुल चोर्डिया के बंगले पर चाचा-भतीजे की एक सीक्रेट मीटिंग हुई। ये मुलाकात तकरीबन 1 घंटे से अधिक चली। अतुल चोर्डिया के बंगले में चाचा-भतीजे के मुलाकात के बाद शरद पवार का काफिले पहले बाहर निकला। देश और दुनिया की खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-