LIVE

BRICS Summit 2026 (12 सितंबर की ताजा खबरें): ब्रिक्स समिट की आधिकारिक शुरुआत, PM मोदी ने पेश किया नई दिल्ली घोषणा-पत्र, सर्वसम्मति से हुआ पारित

Times Now Navbharat DigitalUpdated Sep 12, 2026, 18:10 IST

BRICS Summit 2026 (12 September 2026 की ताजा खबरें) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की औपचारिक शुरुआत हुई। आपको बता दें कि भारत शनिवार और रविवार (12-13 सितंबर) को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

BRICS Summit 2026 (12 सितंबर की ताजा खबरें): ब्रिक्स समिट की आधिकारिक शुरुआत, PM मोदी ने पेश किया नई दिल्ली घोषणा-पत्र, सर्वसम्मति से हुआ पारित
BRICS Summit 2026 (12 सितंबर की ताजा खबरें): ब्रिक्स समिट की आधिकारिक शुरुआत, PM मोदी ने पेश किया नई दिल्ली घोषणा-पत्र, सर्वसम्मति से हुआ पारित

12 September 2026 की ताजा खबरें: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की औपचारिक शुरुआत हुई। आपको बता दें कि भारत शनिवार और रविवार (12-13 सितंबर) को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में BRICS के सदस्य और साझेदार देशों के नेता तथा आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए पहुंचे।

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस वर्ष भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Humanity First” की भावना पर आधारित जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

भारत की अध्यक्षता में इस वर्ष अब तक देश के 25 से अधिक शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य BRICS की रणनीतिक साझेदारी को तीन प्रमुख स्तंभों- राजनीतिक एवं सुरक्षा, आर्थिक एवं वित्तीय तथा सांस्कृतिक एवं जन-जन के बीच संपर्क के तहत और मजबूत करना है।

SEPT 12, 2026 17:42 IST

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणा-पत्र पर चीनी पत्रकार ने कहा- 'ग्लोबल साउथ की आवाज को दुनिया में मिलेगी बड़ी जगह'

नई दिल्ली घोषणा-पत्र को लेकर CGTN की चीनी पत्रकार ली जिंगजिंग ने कहा कि यह घोषणा-पत्र BRICS परिवार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत ग्लोबल साउथ के देशों के हितों को वैश्विक मंच पर मजबूती से रखने और वैश्विक शासन व्यवस्था में बदलाव के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने कहा कि BRICS का उद्देश्य सिर्फ व्यापार बढ़ाना या वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार करना ही नहीं है, बल्कि लोगों के बीच आपसी सहयोग और संपर्क को भी बढ़ावा देना है। एक-दूसरे से बातचीत और मुलाकात के जरिए भारत और चीन के लोग एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं।

ली जिंगजिंग ने कहा कि इस साल BRICS सम्मेलन भारत में हो रहा है और अगले साल इसकी मेजबानी चीन करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल BRICS सभी को चीन आने और आमने-सामने मुलाकात का अवसर देगा, जिससे भारत और चीन के लोगों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
SEPT 12, 2026 17:39 IST

BRICS Summit 2026: बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल जायानी भारत पहुंचे

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होने के लिए बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल जायानी भारत पहुंच गए हैं।
SEPT 12, 2026 17:29 IST

BRICS Summit: ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद की अहम मुलाकात

BRICS शिखर सम्मेलन के इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।
SEPT 12, 2026 17:05 IST

BRICS New Delhi Declaration: बढ़ते तनाव के बीच शांति के लिए मिलकर काम करेंगे BRICS देश, बातचीत और कूटनीति पर जोर

BRICS देशों ने बढ़ते ध्रुवीकरण और अविश्वास के बीच अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत कदम उठाने की अपील की है। नई दिल्ली घोषणा-पत्र में BRICS ने अंतरराष्ट्रीय विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए संवाद, परामर्श और कूटनीति को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, संघर्षों की जड़ को खत्म करने और उनकी रोकथाम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत बताई।

BRICS देशों ने जारी संघर्षों और दुनिया में बढ़ते सैन्य खर्च पर भी चिंता जताई। कहा गया कि बढ़ता सैन्य खर्च विकासशील देशों के लिए विकास संबंधी वित्तपोषण को प्रभावित कर सकता है।
घोषणा-पत्र में सतत विकास, भुखमरी और गरीबी उन्मूलन तथा जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय दृष्टिकोण को समर्थन दिया गया।
SEPT 12, 2026 16:40 IST

BRICS Summit: शी जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट युद्ध में शांति की पहल का दिया संकेत, बोले- BRICS बने 'शांतिदूत'

एएनआई के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आज नई दिल्ली में BRICS देशों के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य पूर्व संघर्ष में BRICS से शांतिदूत की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सरकारी प्रसारक CCTV के अनुसार, जिनपिंग ने कहा कि चीन इस भूमिका में अन्य BRICS सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगा, क्योंकि यह युद्ध अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के अनुरूप नहीं है।

शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि अगले साल चीन BRICS की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
SEPT 12, 2026 16:37 IST

BRICS Summit: PM मोदी ने जारी किए BRICS की याद में दो डाक टिकट, 20 साल के सफर को किया याद

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS के 20 साल पूरे होने के अवसर पर दो स्मारक डाक टिकट जारी किए।
SEPT 12, 2026 16:26 IST

BRICS Summit: PM मोदी ने पेश किया नई दिल्ली घोषणा-पत्र, बोले- 'किसी सदस्य ने आपत्ति नहीं जताई', सर्वसम्मति से हुआ पारित

BRICS शिखर सम्मेलन: PM मोदी ने घोषणा-पत्र को मंजूरी के लिए रखा, बोले- 'किसी सदस्य ने आपत्ति नहीं जताई', उन्होंने कहा कि नई दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 सर्वसम्मति से अपनाया गया।

SEPT 12, 2026 16:15 IST

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 दिल्ली में शुरू हो गया

SEPT 12, 2026 15:21 IST

BRICS Summit: PM मोदी का बड़ा संदेश- 'अगर भविष्य साझा है तो उसे आकार देने का अधिकार भी साझा होना चाहिए'

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज संयुक्त राष्ट्र का दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस भी है। ग्लोबल साउथ को समर्पित इस तरह के निर्णय का इस दिन लिया जाना विशेष महत्व रखता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस दिशा में नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की मेजबानी में हो रहे इस BRICS शिखर सम्मेलन का संदेश स्पष्ट होना चाहिए- अगर हमारा भविष्य साझा है, तो उसे आकार देने का अधिकार भी साझा होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने 'BRICS@20' के संकल्प को रेखांकित करते हुए कहा- “आवाज से प्रभाव की ओर, विशेषाधिकार से साझेदारी की ओर” बढ़ना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
SEPT 12, 2026 14:55 IST

हम ब्रिक्स की 20वीं वर्षगांठ मना रहे: PM मोदी

SEPT 12, 2026 14:56 IST

'हम किसी के विरुद्ध नहीं...', ब्रिक्स समिट में बोले PM मोदी

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि हम सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं। ब्रिक्स में हमारी एकता और सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस परिणामों में बदले।
SEPT 12, 2026 14:43 IST

BRICS 2026: PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का किया स्वागत

SEPT 12, 2026 14:39 IST

भारत की बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, सुबह 4 बजे तक चली बातचीत के बाद संयुक्त घोषणापत्र पर बनी सहमति

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच भारत को बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सदस्य देशों के बीच गहन बातचीत के बाद संयुक्त घोषणापत्र (Joint Statement) जारी करने पर सहमति बन गई है। यह बातचीत सुबह करीब 4 बजे तक चली, जिसके बाद सभी पक्षों के बीच सहमति कायम हो सकी।

दरअसल, संयुक्त बयान को लेकर ब्रिक्स देशों के बीच कई संवेदनशील और विवादित मुद्दों पर मतभेद थे। अलग-अलग देशों के अपने रणनीतिक और भू-राजनीतिक हित होने के कारण बातचीत लंबी खिंची। ऐसे में भारत ने लगातार सभी पक्षों के साथ बातचीत कर उनके बीच सहमति बनाने की कोशिश की।
SEPT 12, 2026 14:21 IST

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम से सामने आए मनमोहक दृश्य

SEPT 12, 2026 14:20 IST

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत मंडपम पहुंचे, थोड़ी देर में शुरू होगी महाबैठक

SEPT 12, 2026 14:19 IST

BRICS Summit 2026: ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा का भारत मंडपल में स्वागत

SEPT 12, 2026 14:18 IST

BRICS Summit 2026: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस भारत मंडपम पहुंचे

SEPT 12, 2026 13:33 IST

लालबागचा राजा के 'प्रसाद' के कचरे से मुंबई के सरकारी अस्पतालों को मिलेगी बिजली

महाराष्ट्र की संस्कृति के प्रतीक गणेश महोत्सव के दौरान मुंबई का मशहूर ’लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल’ आस्था और टिकाऊपन का अनोखा मेल प्रस्तुत करेगा क्योंकि उसके द्वारा संचालित प्रसाद काउंटरों से निकलने वाले गीले कचरे से शहर भर के सरकारी अस्पतालों को बिजली मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ’प्रसाद से ऊर्जा’ पहल के तहत, लगभग 80 मीट्रिक टन खाने का कचरा चार नगर निकाय अस्पतालों में बने बायोमेथेनेशन संयंत्र में भेजा जाएगा ताकि 7,700 यूनिट से अधिक स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया जा सके।
नगर निकाय ने यह पहल ’लालबागचा राजा मंडल’ के साथ मिलकर शुरू की है। यह शहर के सबसे लोकप्रिय गणपति पंडालों में से एक है, जहां 11 दिन के त्योहार के दौरान मशहूर हस्तियों समेत बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बीएमसी का अनुमान है कि 14 सितंबर से शुरू होने वाले 11 दिन के गणेश उत्सव के दौरान मंडल में रोज़ाना लगभग आठ से 10 मीट्रिक टन जैविक कचरा निकलेगा। अलग-अलग किए गए कचरे को उसके स्रोत से इकट्ठा किया जाएगा और विशेष वाहनों से नायर, कस्तूरबा, जीटीबी तथा सायन अस्पतालों में बने बायोमेथेनेशन संयंत्र तक ले जाया जाएगा। इन संयंत्रों में हर दिन लगभग दो मीट्रिक टन कचरा निपटाने की क्षमता है।
SEPT 12, 2026 12:03 IST

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में पांच राइफल जब्त, तीन गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में पांच अत्याधुनिक राइफल जब्त कीं और एक संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, राज्य पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हेंगलेप उपमंडल के मुनपी गांव से तीनों को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस ने उस संगठन का नाम नहीं बताया, जिससे ये हथियारबंद लोग जुड़े थे। पुलिस के बयान में कहा गया, ’’उनके पास से एक एचकेजी-3 असॉल्ट राइफल, एक ए1 राइफल, दो एके-47 राइफल, एक एम22 असॉल्ट राइफल, विभिन्न हथियारों की सात मैगजीन और 298 कारतूस जब्त किए गए।’’
SEPT 12, 2026 12:03 IST

मिजोरम में भारी बारिश बनी आफत, भूस्खलन में एक बच्चे की मौत, चार घायल

मिजोरम के कोलासिब जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।