Aaj Ki Taza Khabar: पटना में अमित शाह 40 नेताओं के साथ करेंगे बैठक, धर्मेंद्र प्रधान भी होंगे शामिल; PM मोदी ने लॉन्च किया स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क
लेह में हिंसा भड़कने से रोकने और आत्मरक्षा में गोलीबारी की गई : लद्दाख पुलिस प्रमुख
लद्दाख के पुलिस महानिदेशक एस डी सिंह जामवाल ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा, नहीं तो पूरा लेह जलकर राख हो जाता। उन्होंने कहा कि बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी में हुई हिंसा जबरदस्त थी और इसके लिए उन्होंने 'निहित स्वार्थों' और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया।उद्धव ने कृषि ऋण माफी और विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग की
शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ करने की शनिवार को मांग की। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का भी आग्रह किया।पेरिस में नीरज को देखने के लिए टिकट खरीदा
नीरज चोपड़ा की लोकप्रियता भारत तक ही सीमित नहीं है और विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीदरलैंड की भाला फेंक खिलाड़ी नोएल रूर्डा ने कहा कि उन्होंने पेरिस ओलंपिक के दौरान सिर्फ इस भारतीय को प्रतिस्पर्धा करते देखने के लिए टिकट खरीदा था।बरेली में मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोग गिरफ्तार
इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान और अन्य सात शरारती तत्वों को शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसक झड़पों की कथित साजिश रचने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।2.5 लाख रुपये ठगने के आरोप में फर्जी वायुसेना अधिकारी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने खुद को भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताकर फर्जी बिल और पत्रों के जरिए लोगों को ठगने के मामले में राजस्थान से 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले निवासी तस्लीम खान के रूप में हुई है।PM मोदी ने लॉन्च किया स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क
आखिर लंबे इंतजार के बाद वो दिन आ ही गया है जिसे देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल और करोड़ों मोबाइल यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने आज BSNL 4G नेटवर्क को लॉन्च कर दिया है। पीएम मोदी ने देशभर के 98000 साइट से पर 4G नेटवर्क को लॉन्च किया। BSNL 4G लॉन्च होने के बाद अब देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां 4G तकनीक से लैस हो गई हैं। सरकारी कपंनी ने 4G तकनीक से लैस होने का सीधा असर देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को होने वाला है।BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे। उनके इस दौरे में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 98,000 साइटों पर BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक का शुभारंभ करेंगे। सरकार का दावा है कि यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन को नई गति देगी और दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी।इस्लामाबाद में आज PTI की बड़ी जनसभा
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) आज इस्लामाबाद में एक विशाल जनसभा आयोजित करेगी। माना जा रहा है कि यह रैली पाकिस्तान की मौजूदा राजनीति में बड़ा असर डाल सकती है।पटना में 40 नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की जाएगी।केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द
आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह
दिल्ली में ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत! शादी से इलाज और फ्लाइट तक, बिगड़ सकती है पूरी प्लानिंग
© 2026 Times Horizon Private Limited
