Aaj Ki Taza Khabar: '21 सितंबर तक अमेरिका लौटें', H-1B वीजा वाले कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट की एडवाइजरी
कब शुरू होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन?
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए शिलफाटा और घनसोली के बीच 4.88 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई का कार्य रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में शनिवार सुबह पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 में शुरू हो जाएगा।EC ‘वोट चोरी’ के बारे में कर्नाटक सरकार की CID को नहीं दे रहा जानकारी: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह राज्य में कथित ‘वोट चोरी’ के संबंध में कर्नाटक सरकार की सीआईडी द्वारा मांगी गई जानकारी को उपलब्ध नहीं करा रहा है।रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर बोला धावा; तीन की मौत
Russia Ukraine War: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमले निप्रॉपेट्रोस, मायकोलाइव, चेर्निहाइव, जापोरिजिया, पोल्टावा, कीव, ओडेसा, सुमी और खार्किव सहित नौ क्षेत्रों में हुए।जम्मू: किश्तवाड़ में ग्राम रक्षक ने गोली मारकर जान दी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार सुबह एक ग्राम रक्षक कर्मी ने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।अधिकारियों ने बताया कि घटना कुन्तवाड़ा क्षेत्र के अकरा गांव स्थित उसके आवास पर हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय टेक चंद के रूप में हुई है। एक सूत्र ने बताया कि टेकचंद बीते कुछ दिनों से व्यथित था क्योंकि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी लापता हो गई थी और स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि वह अपने ही समुदाय के एक युवक के साथ घर से भाग गई।H-1B visa को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने जारी की एडवाइजरी
H-1B visa: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा में बदलाव और नियोक्ताओं पर $100,000 फीस लगाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मेटा और जेपी मॉर्गन ने कर्मचारियों को अमेरिका में रहने और विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी है। जो कर्मचारी अमेरिका से बाहर हैं, उन्हें 21 सितंबर की समय सीमा से पहले लौटने को कहा गया है।पीएम मोदी आज करेंगे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई के इंदिरा डाक पर बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (एमआइसीटी) का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल समुद्री यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। एमआइसीटी भारत का सबसे बड़ा विश्व स्तरीय क्रूज टर्मिनल है। इसकी प्रथम दो मंजिलों (जी- प्लस 1) पर 207000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर हैं।ट्रंप ने H1-B वीजा पर बढ़ाया आवेदन शुल्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जिससे H1-B वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़कर 100000 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। इस कदम का अमेरिका में वर्क वीजा पर काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों पर गहरा असर पड़ सकता है। एच-1बी वीजा कार्यक्रम उन विदेशियों के लिए होता है जो अमेरिका में विशेष व्यवसायों खासकर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत हैं।ओमान में भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर ड्रोन हमला, 9 को किया गया रेस्क्यू; दो अब भी लापता
CJI सूर्यकांत ने ठुकराई राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की अपील, मिलने का समय देने से किया इनकार, गिनाए कानूनी कारण
मैड संधू हत्याकांड में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, वापी से तीन आरोपी पकड़े; पंजाब पुलिस ले गई साथ
'कायर हमें डरा नहीं सकते...', राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक करेगा मार्च, हम सब साथ चलेंगे
क्या बंद होंगी मेट्रो सेवाएं, हटेंगे बैरिकेड? दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट 13 निर्देशों में क्या-क्या, जानें
© 2026 Times Horizon Private Limited
