12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मारसेई में हुई बातचीत
12 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मध्य प्रदेश के मुरैना से एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद यूपी एसटीएफ की टीम मुरैना पहुंच गई है। युवक का कहना है कि वह बड़ा डॉन बनना चाहता है, इसलिए मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर हमला किया जा सकता है। ये धमकी वाला कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में बीते एक दिन पहले यानी 11 फरवरी, मंगलवार को आई। जिसके बाद पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का बुधवार को निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ PGI में चल रहा था। उन्हें गंभीर हालत में स्ट्रोक के कारण 3 फरवरी को पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। माघ पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। माघ पूर्णिमा पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। अब मेला क्षेत्र ही नहीं, पूरे शहर को 12 फरवरी तक नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से किए गए एक आईईडी विस्फोट में सेना के कैप्टन समेत दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सेना की उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि शहीद सैनिकों की पहचान कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश के रूप में हुई है।
12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मारसेई में हुई बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मारसेई में हुई बातचीत
बिहार के लोग पहले शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे, नीतीश ने बोला आरजेडी पर हमला
रूस ने अमेरिकी स्कूल टीचर मार्क फोगेल को किया रिहा
पुडुचेरी में शराब फैक्ट्री के खिलाफ भाजपा विधायकों का विरोध
आज सुबह 9:30 बजे 15वीं पुडुचेरी विधानसभा का पांचवां सत्र शुरू हुआ। भाजपा के जॉन कुमार, कल्याणसुंदरम, रिचर्ड और भाजपा समर्थित निर्दलीय विधायक शिवशंकरन, अंगला और कोलापल्ली अशोक शामिल थे। इन विधायकों ने अचानक विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सरकार पुडुचेरी की जनता के खिलाफ शराब फैक्ट्री की परियोजना ला रही है, जो पूरी तरह से रद्द की जानी चाहिए।
