आज की ताजा खबर, 11 नवंबर 2023: गाजा के मुख्य अस्पताल में अंधेरा छाया, सिसोदिया अदालत की अनुमति के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिले
हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान खंभे पर चढ़ी महिला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को यहां एक रैली को संबोधित करने के दौरान उस समय अपना भाषण एक पल के लिए रोकना पड़ा, जब उन्होंने एक युवती को एक खंभे पर चढ़ते हुए देखा, जिस पर बिजली के बल्ब लगे हुए थे। मोदी यहां मडिगा रिजर्वेशन पूरता समिति (एमआरपीएस) द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने बार-बार युवती से नीचे आने का अनुरोध किया और कहा कि बिजली के तारों की स्थिति अच्छी नहीं है। जब वह मोदी को कुछ बताने की कोशिश कर रही थी, तो उन्होंने हिंदी में कहा, ‘‘बेटा, मैं तुम्हारी बात सुनूंगा। कृपया नीचे आओ और बैठो। शॉर्ट सर्किट हो सकता है। यह सही नहीं है। मैं आप लोगों के लिए ही आया हूं। ऐसी चीजें करने का कोई फायदा नहीं है।’’दिवाली, काली पूजा से पहले कोलकाता में सुरक्षा कड़ी
कोलकाता पुलिस ने रविवार को काली पूजा और दिवाली समारोह के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था को बाधित करने और प्रतिबंधित पटाखे जलाने के किसी भी प्रयास पर नजर रखने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने जीत के साथ अंत किया
सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके गत चैंपियन इंग्लैंड ने आईसीसी वनडे विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 93 रन से शिकस्त देकर अपने निराशाजनक अभियान का जीत से अंत करने के साथ ही 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह सुरक्षित की। इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर आउट हो गई।नेतन्याहू ने बताया अपना इरादा
Israel-Gaza War Latest Update: इजरायल और हमास की जंग के चलते गाजा पट्टी के विभिन्न हिस्सों की हालत फिलहाल किसी कब्रगाह से कम नहीं है। ऐसे में बड़ी चिंता के बीच सवाल उठा है कि आखिरकार युद्ध के बाद इस पट्टी का क्या होगा...क्या उसे इजरायल फिर से हथिया या कब्जा लेगा या फिर वह स्वतंत्र रहेगा और लोगों की सरकार बनेगी? इन्हीं सब कयासों के बीच आपको इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का इस बाबत इरादा जान लेना चाहिए कि वह क्या सोचते हैं। पढ़ें पूरी खबर11 करोड़ से अधिक पैन कार्ड कर दिए गए डीएक्टिवेट
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक सूचना के अधिकार (RTI) के जवाब में बताया है कि डेडलाइन तक आधार कार्ड से लिंक नहीं होने के कारण 11.5 करोड़ पैन कार्ड डीएक्टिवेट कर दिए गए हैं। पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख इस साल 30 जून को समाप्त हो गई थी। जिन पैन कार्ड धारकों को 1 जुलाई, 2017 के बाद कार्ड मिले थे। उनका आधार ऑटोमेटिक रूप से पैन से लिंक हो गया था। हालांकि, इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 139एए की उप-धारा (2) के तहत, जिन व्यक्तियों को उस तिथि से पहले पैन कार्ड प्राप्त हुए थे, उन्हें इसे मैन्युअल रूप से लिंक करना आवश्यक था। पढ़ें पूरी खबरतय हुई वर्ल्ड सेमीफाइनल की चारों टीम
आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अजेय है और 8 में से 8 मुकाबला जीतकर नंबर वन पर है। पाकिस्तान टीम अब आधिकारिक रुप से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबरअसम में टीएमसी और कांग्रेस के 150 नेता भाजपा में शामिल
असम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्य इकाई के महासचिव और कांग्रेस के कई नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 150 सदस्य शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रहित में काम करती है, और इसमें वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।पीएम मोदी से मिलकर भावुक हो गए MRPS प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा
हैदराबाद की एक रैली में मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (MRPS) के चीफ मंदा कृष्णा मडिगा जब पीएम मोदी से मिले तो भावुक हो गए। मंदा कृष्णा मडिगा पीएम मोदी से गले लगकर रोने लगे। जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। पढ़ें पूरी खबरअंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे दलाई लामा
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और श्रीलंका एवं थाईलैंड के प्रधानमंत्री अगले महीने मुंबई में बौद्ध धर्म पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'धम्म दीक्षा' में भाग लेंगे।डल झील में आग में तीन लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल डल झील में शनिवार तड़के लगी भीषण आग से जलकर खाक हुई हाउसबोट से तीन शव बरामद किए गए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डल झील के घाट संख्या नौ के पास जले हुए शव बरामद किए गए।पश्चिम बंगाल के मालदा में जुआ खेलने के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार को एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गाजोल थाने के कर्मियों ने मोयना इलाके में छापेमारी के बाद गिरफ्तारियां कीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 2.23 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।भारत में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए, जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 139 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश भर में इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,33,295 है। देश में अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,01,439) है।पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, पूर्व विधायक अशोक तंवर भाजपा में शामिल
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और चाकसू से पार्टी के पूर्व विधायक अशोक तंवर सहित कई अन्य नेता शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के मीडिया सेंटर में यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।एस.जयशंकर ब्रिटेन यात्रा पर लंदन पहुंचे
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को ब्रिटेन की अपनी पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत की जिसका मकसद द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करना है। उम्मीद की जा रही है कि जयशंकर के इस दौरे के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अगले कुछ महीनों में होने वाली संभावित भारत यात्रा के संबंध में तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पुलवामा के परिगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।पूर्व आप नेता अखंड प्रताप सिंह भाजपा में शामिल
पूर्व AAP नेता अखंड प्रताप सिंह पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।शी जिनपिंग से मिलेंगे जो बाइडन
वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासन अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन अगले बुधवार को सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं।फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात
वरिष्ठ फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी एक फिल्म 21 की शूटिंग कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की।वायु प्रदूषण को लेकर गोपाल राय ने यूपी परिवहन मंत्री को लिखा पत्र
वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है।तेलंगाना: कांग्रेस नेता पलवई श्रावंती ने दिया इस्तीफा
तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता पलवई श्रावंती ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया
राउज़ एवेन्यू कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने पहुंची है। सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से उस परिसर में मिल रहे हैं जो अब आधिकारिक तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी को आवंटित किया गया है। यही परिसर पहले उन्हें आवंटित किया गया था।लालू के करीबी अमित कात्याल को ED ने किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरी के बदले जमीन मामले में एके इंफोसिस्टम के प्रमोटर अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। ईडी के अनुसार, दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कात्याल के परिसर को एके इंफोसिस्टम के कार्यालय के रूप में घोषित किया गया है, लेकिन इसे राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा आवासीय परिसर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।दार्जिलिंग में दो होटलों में लगी आग
दार्जिलिंग में दो निजी होटल में कल रात आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।असम में कांग्रेस को बड़ा झटका
असम में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां असम प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पारितोष रॉय और नगांव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।डल लेक में लगी भयानक आग
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल लेक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसके लपटें दूर से ही देखी जा सकती हैं। इस हादसे में कई Houseboat जलकर खाक हो गई।मुंबई: हाईकोर्ट ने घटाया दिवाली पर पटाखे जलाने का समय
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार राज्य में अब 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाए जा सकेंगे। जबकि पहले 7 बजे से 10 बजे तक पटाखे जलाने की इजाजत थी।तमिलनाडु में सड़क हादसे में पांच की मौत
तमिलनाडु के थिरुपाथुर जिले के वानीयंबाडी के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तमिलनाडु सरकार की बस और एक निजी वाहन के बीच टक्कर में दो ड्राइवरों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।बारिश के बाद फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 282, आरके पुरम में 220, पंजाबी बाग में 236 और आईटीओ में 263 रहा।पश्चिम बंगाल: बस में लगी आग, 30 लोग झुलसे
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात ओडिशा के पारादीप जा रही एक लक्जरी बस में आग लगने से कम से कम 30 लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब बस शाम करीब पांच बजे यहां के बाबूघाट से रवाना हुई और रात करीब 10 बजे माधबपुर इलाके के पास पहुंची। वातानुकुलित बस धीमी गति से चल रही थी।रामपुर पब्लिक स्कूल व आजम का दफ्तर सील
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री आजम खान के मुहम्मद जौहर अली ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को शुक्रवार को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (एडीएम), प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य व अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संसार सिंह मौजूद रहे। दोनों संपत्तियों को सील कर दिया गया है।रश्मिका मंदाना पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रश्मिका मंदाना डीपफेक वायरल वीडियो मामले पर अब बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले अब एफआईआर दर्ज कर ली है। रश्मिका के वीडियो वायरल होने पर काफी हंगामा मचा था। आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखकर इस मामले पर पहले ही कार्रवाई की बात कह चुके थे।अयोध्या में आज जलेंगे 24.60 लाख दीये
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का आयोजन है। इसके लिए अयोध्या को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। आज दीपोत्सव में 24.60 लाख दीए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। सीएम योगी भगवान राम का राजतिलक करेंगे।गुरुग्राम: दिल्ली जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
दिवाली से एक रात पहले गुरुग्राम में एक बार फिर से बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक मौत के टैंकर ने कार और पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद कार में आग लग गई । कार के अंदर बैठे तीन लोग जिंदा जल गए जबकि पिकअप ड्राइवर की भी दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया ।राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष की 'हाई-टी' बैठक, सोनिया गांधी से लेकर नेहा बोरा तक, कई विपक्षी नेता शामिल
'कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा रेड फ्लैग हैं राहुल गांधी', पीयूष गोयल ने बोला हमला, मांगे 10 सवालों के जवाब
अमृतसर में ISI समर्थित हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड के साथ 3 गिरफ्तार
Azam Khan ED Questioning: रामपुर जेल में बंद आजम खान से ED की लंबी पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला
'अब्बू को मत बताना, वे सह नहीं पाएंगे...' हार्वर्ड का सपना और 93 लाख की ठगी, गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा लाइबा की खुदकुशी ने पाकिस्तान को हिलाया
© 2026 Times Horizon Private Limited
