दुनिया

चुनावी सूबे में PM से मिल जज्बाती हुए MRPS चीफः बाजू में बैठ लगे फूट-फूट रोने, यूं मोदी ने संभाला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 11, 2023, 07:48 PM IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के लिए पीएम मोदी आज हैदराबाद में थे, जहां मंच पर ही मंदा कृष्णा मडिगा की कुर्सी लगी थी, वो पीएम मोदी के बगल में ही बैठे थे।

Image

पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए एमआरपीएस प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा

Photo : ANI

हैदराबाद की एक रैली में मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (MRPS) के चीफ मंदा कृष्णा मडिगा जब पीएम मोदी से मिले तो भावुक हो गए। मंदा कृष्णा मडिगा पीएम मोदी से गले लगकर रोने लगे। जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी।

चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी पहुंचे थे हैदराबाद

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के लिए पीएम मोदी आज हैदराबाद में थे, जहां मंच पर ही मंदा कृष्णा मडिगा की कुर्सी लगी थी, वो पीएम मोदी के बगल में ही बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद के परेड ग्राउंड में मडिगा आरक्षण पोराता समिति (एमआरपीएस) की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित किया। अधिसूचना जारी होने के बाद से यह प्रधानमंत्री की दूसरी रैली है।

क्या बोले पीएम मोदी

यहां रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- "राजनीतिक दलों, नेताओं ने अनुसूचित जाति समुदाय मडिगा को धोखा दिया, मैं उनके पाप के लिए माफी मांगता हूं। बीआरएस सरकार ने तेलंगाना के सम्मान की रक्षा नहीं की। बीआरएस ने नए संविधान की मांग करके बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया। बीआरएस दलित विरोधी है और कांग्रेस भी उससे कम नहीं है।"

क्या है मडिगा समुदाय की मांग

‘मडिगा आरक्षण पोराता समिति’ मडिगा समुदाय का एक संगठन है। यह समुदाय तेलुगु भाषी राज्यों में अनुसूचित जातियों के सबसे बड़े घटकों में से एक है। एमआरपीएस तीन दशक से भी अधिक समय से अनुसूचित जाति के समुदायों के लिए आरक्षण के उप-वर्गीकरण की मांग कर रहा है। राज्य में विधानसभा चुनाव संबंधी ॉ

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article