LIVE

आज की ताजा खबर Aaj Ki Taza Khabar, 10 मार्च 2023: मनीष सिसोदिया को डबल झटका

आज की ताजा खबर Aaj Ki Taza Khabar, 10 मार्च 2023:  मनीष सिसोदिया को डबल झटका
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taza Khabar, 10 मार्च 2023: मनीष सिसोदिया को डबल झटका

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 10 मार्च 2023 और बड़ी खबरें: दिल्ली के आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई टलने के साथ साथ ईडी वाले प्रकरण में भी झटका लगा है। अदालत ने पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड दी है। वहीं पंजाब सरकार ने आबकारी नीति को कुछ सुधारों के साथ मंजूरी दे दी है।

MAR 10, 2023 20:14 IST
MAR 10, 2023 15:05 IST

'NYT' पर भड़के अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' पर भारत के बारे में 'झूठ फैलाने' का आरोप लगाया है। ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में प्रेस की आजादी पर लिखा गया उसका लेख 'शरारती और काल्पनिक है।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के बारे में यह अखबार जब भी कुछ प्रकाशित करता है तो वह अपनी सभी निष्पक्षता त्याग देता है।
MAR 10, 2023 15:05 IST

पीएम मोदी का प्लान 'कैसे हो भाईजान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बीजेपी आज से एक ऐसा अभियान लॉन्च कर रही है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इस प्लान के तहत बीजेपी ने 60 लोकसभा सीटों को लक्षित किया है। क्या है ये प्लान और इसे किस तरह अंजाम दिया जाएगा, हम आपको बता रहे हैं।
MAR 10, 2023 13:58 IST

आज की ताजा खबर 10 मार्च 2023 LIVE: पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा

केंद्र सरकार ने आज पूर्व अग्निवीरों के लिए अहम घोषणा करते हुए उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बीएसएफ में पूर्व-अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की घोषणा की है और साथ ही आयु-सीमा मानदंडों में भी छूट दी है, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि वे पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। गृह मंत्रालय ने 6 मार्च को एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की।
MAR 10, 2023 13:57 IST

'शराब घोटाले में अगली गिरफ्तारी केजरीवाल की'

200 करोड़ रुपए के ठगी मामले में तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया है। पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार को पेशी के दौरान सुकेश ने दावा किया कि दिल्ली के शराब घोटाले के वजीर कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। गिरफ्तारी की अगली बार उनकी है और वह जेल में होंगे। सुकेश ने कहा कि वह साल 2015 से इसमें संलिप्त है और वह सभी के चेहरे को बेनकाब करेगा।
MAR 10, 2023 12:52 IST

देश में H3N2 से दो लोगों की मौत

कोरोना महामारी के बाद देश में अब H3N2 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एच3एन2 इन्फ्लुएंजा का वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है और यह जानलेवा भी साबित होने लगा है। सूत्रों का कहना है कि इस वायरस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक मौत कर्नाटक में और दूसरी हरियाणा में हुई है। देश में H3N2 के अब तक कुल 90 मामले मिल चुके हैं। जबकि H1N1 के 8 केस सामने आए हैं। भारत में इन्फ्लुएंजा वायरस के दो वैरिएंट का पता चला है जो लोगों को संक्रमित कर रहा है।
MAR 10, 2023 11:51 IST

आज की ताजा खबर 10 मार्च 2023 LIVE: खूब परवान चढ़ रही भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती

हाल के कुछ वर्षों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती परवान चढ़ती दिख रही है। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के भारत दौरे ने इसे और मजबूती दी है। उन्होंने दोनों देशों के बीच की दोस्ती को मील का पत्थर बताया है। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन के पीएम मोदी के साथ दोस्ती के खूब चर्चे थे और उन्होंने भारत के साथ संबंधों को नया आधार दिया था। अब अल्बनीज ने कहा है कि वह भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और आगे ले जाना चाहते हैं।
MAR 10, 2023 11:50 IST

शुरूआती घंटे में डूब गए 2 लाख करोड़

ग्‍लोबल फैक्टर को लेकर आज सुबह से शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। शुरूआती घंटों में ही निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्‍स में करीब 700 अंक गिरावट आ चुकी है तो निफ्टी 17400 के नीचे आ गया है। शुरूआती घंटों में निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी और ऑटो इंडेक्‍स में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई है। फिलहाल सेंसेक्‍स में 683 अंकों की कमजोरी नजर आ रही है और यह 59122 के लेवल पर है। जबकि निफ्टी 194 अंक टूटकर 17,396 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
MAR 10, 2023 09:19 IST

आज की ताजा खबर 10 मार्च 2023 LIVE: बेंगलुरु के इस छात्र की PM मोदी ने की खूब तारीफ

परीक्षाएं समाप्त होने के बाद ज्यादातर छात्र अपनी नोटबुक का इस्तेमाल अपनी अगली कक्षा के लिए नहीं करते। इन कॉपियों में बहुत सारे सादे पन्ने भी होते हैं जो कोरे ही रह जाते हैं। लेकिन बेंगलुरु के एक छात्र ने जरा अलग हटकर काम किया है। इस छात्र ने अपनी नोटबुक्स में बचे सभी पन्नों को निकालकर बाइंड कराया और इसका इस्तेमाल रफ कार्य के लिए करता है। कागज की बर्बादी रोकने और उसका सही इस्तेमाल करने की छात्र के इस कोशिश की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। पीएम मोदी ने छात्र की इस पहल को 'स्थायी जीवन के व्यापक संदेश' का एक हिस्सा बताकर उसकी तारीफ की है।
MAR 10, 2023 08:22 IST

CBI ने अतीक के शूटर अब्दुल पर कसा शिकंजा

होली के बाद योगी सरकार दोबारा एक्शन में आ गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों के खिलाफ दोहरा हमला शुरू कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक राज्य की जांच एजेंसियों के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भी माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
MAR 10, 2023 07:06 IST

उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्टों के मुताबिक करीब दो महीने के बाद ओबीसी आयोग ने गुरुवार को अपनी 350 पन्ने की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी। कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की नुमाइंदगी पर सर्वे करने के लिए एक पांच सदस्यीय आयोग का गठन किया था।
MAR 10, 2023 07:06 IST

हैम्बर्ग में गोलीबारी की घटना, 6 की मौत

जर्मनी में गोलीबारी की एक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घटना जर्मनी के उत्तर में स्थित हैम्बर्ग शहर में हुई है। हैम्बर्ग पुलिस ने कहा कि एल्सटरडॉफ इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
MAR 10, 2023 06:23 IST

बिलावल की भारत यात्रा पर अभी कोई फैसला नहीं

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। बिलावल और चीन के छिन कांग शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें भारत ने मई में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया है। भारत आठ देशों के एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष है।