आज की ताजा खबर, 10 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; यूपी में हुआ कैबिनेट विस्तार, 6 नए चेहरों की एंट्री
- तमिलनाडु में अब थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। अभिनेता से नेता बने विजय ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। विजय 10 मई दिन रविवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने राजभवन पहुंचे। विजय तमिलनाडु के 9वें सीएम बने। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नेहरू स्टेडियम चेन्नई में आयोजित हुआ।
- विजय की टीवीके के पास कांग्रेस के पांच, भाकपा और माकपा के दो-दो, वीसीके और आईयूएमएल के दो-दो विधायकों का समर्थन है। हालांकि, भाकपा ने स्पष्ट किया है कि वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।
- उत्तर प्रदेश में आज यानी रविवार 10 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होना अब तय हो गया है। बताया जा रहा है कि, आज दोपहर 3:00 बजे 8 से 9 नए मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया भी जा सकता है।
- सूत्रों के अनुसार सपा की बागी विधायक पूजा पाल भी मंत्री बन सकती हैं। इसके साथ ही कृष्णा पासवान, अशोक कटारिया, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी और रोमी साहनी का भी नाम मंत्री बनने के लिए सामने आया है।
- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कई दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और लू जैसी स्थितियों से राहत रहेगी। 10 से 11 मई तक एक बार फिर से पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disterbance) सक्रिय होने जा रहा है।
- जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी-बारिश, बर्फबारी की रफ्तार बढ़ जाएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा और तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।
- आईपीएल 2026 में आज (10 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होना है।
- आईपीएल 2026 के सुपर संडे में शाम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाने वाली आरसीबी यहां खेले गए पहले मुकाबले में हार चुकी है।
अजमेर दरगाह में बड़ी देग में कूदा युवक
पुणे के नसरपुर में लोगों ने शांत विरोध मार्च निकाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने घर पर बुलाना एक यादगार और खास पल था- मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने घर पर बुलाना एक यादगार और खास पल था। सीएम नायडू ने राज्य के विकास के सफर में पीएम मोदी के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी बस
टिहरी गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑफिसर बृजेश भट्ट ने कहा- "मुनि की रेती थाना इलाके में शिवपुरी के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर एक पैसेंजर बस पलट गई। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 25 पैसेंजर सवार थे। पैसेंजर चार धाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ से हरिद्वार लौट रहे थे। बताया गया है कि ड्राइवर ने गाड़ी की खिड़की अचानक खुलने के बाद उसे बंद करने की कोशिश में गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे बस सड़क पर पलट गई। एक महिला घायल हो गईं, जिसे 108 एम्बुलेंस सर्विस से ऋषिकेश के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान तनु गुप्ता के तौर पर हुई है, जो लखीमपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और बाकी पैसेंजर भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।"जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे के पास कबाड़ फैक्ट्री में लगी आग
विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया
TVK प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और पेरम्बूर सीट बरकरार रखी। राज्य विधानसभा सचिवालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले, विजय ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसमें कहा गया कि उन्होंने पत्र मंत्रियों के.ए. सेंगोट्टैयन और पी. वेंकटरमन के माध्यम से विधानसभा के प्रमुख सचिव के. श्रीनिवासन को भिजवाया।<b>बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... आज दिव्य और भव्य ध्यान मंदिर का लोकार्पण हुआ है। जब संकल्प स्पष्ट हो तो हर प्रयास का सुखद परिणाम मिलता है। हम सभी कमल की छत्रछाया में है..."</b>
#WATCH बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... आज दिव्य और भव्य ध्यान मंदिर का लोकार्पण हुआ है। जब संकल्प स्पष्ट हो तो हर प्रयास का सुखद परिणाम मिलता है। हम सभी कमल की छत्रछाया में है..." https://t.co/zZOSM510cn pic.twitter.com/uca88RRecy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
अयोध्या में राम मंदिर का मुख्य निर्माण पूरा, 15 जून तक बनेगा ‘शहीद स्तंभ’
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा (Nripendra Misra) अयोध्या पहुंचे और निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। मंदिर परिसर में राम मंदिर आंदोलन के शहीदों की याद में “शहीद स्तंभ” बनाया जा रहा है, जिसके 15 जून तक तैयार होने की उम्मीद है। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि लार्सन और टुब्रो (Larsen & Toubro) और टाटाकंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) 30 जून तक अपना काम पूरा कर वापस लौट जाएंगी। मंदिर परिसर में बाकी जरूरी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।हीट वेव और बाढ़ पर आज अमित शाह की बड़ी बैठक
हीट वेव और बाढ़ पर आज अमित शाह की बड़ी बैठक होगी। बैठक में देशभर के राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, NDRF और NDMA के अधिकारी मौजूद रहेंगे। गर्मी और बाढ़ से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की जाएगी।असम में फिर हिमंत बिस्वा सरमा के हाथों में कमान
असम में भाजपा और NDA विधायक दल ने डॉ हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को अपना नेता चुन लिया है। इसके साथ ही राज्य में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।कन्याकुमारी लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद विजय वसंत (Vijay Vasanth) ने थलापति सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और विजय को टैग करते हुए लिखा: 'जनता के लिए, जनता के साथ मिलकर काम करने का समय!'
Collab 🤝
— Vijay Vasanth (@iamvijayvasanth) May 10, 2026
For the people, by the people! @INCIndia @RahulGandhi @actorvijay pic.twitter.com/GUDfo5IA1y
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ED हिरासत
अदालत ने धन शोधन मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा: अधिकारी।जयशंकर ने दक्षिण त्रिनिदाद में भारत की सहायता से निर्मित कृषि प्रसंस्करण केंद्र देश को सुपुर्द किया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर की उपस्थिति में दक्षिण त्रिनिदाद में भारत की सहायता से निर्मित एक कृषि-प्रसंस्करण केंद्र को देश के सुपुर्द किया।जयशंकर जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को पारामारिबो से त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य कैरेबियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना है।
पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु 20 जून को मनाएंगे ‘बंगाल दिवस'
पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ’’पश्चिम बंगाल दिवस’’ 20 जून को मनाने का प्रस्ताव रखेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल दिवस के लिए ’पोइला बैशाख’ का दिन चुना था।शुभेंदु ने पत्रकारों से कहा कि यह तिथि 1947 में पश्चिम बंगाल के भारत में शामिल होने के ऐतिहासिक निर्णय की प्रतीक है।
ओडिशा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 31 लोग घायल
ओडिशा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों व एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना अग्निशमन केंद्र छाक के पास ओवरब्रिज पर उस समय हुई, जब एक बाइक पर दो युवक, दूसरी बाइक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक स्कूटर पर एक महिला शहीद नगर से खंडागिरी की ओर जा रहे थे।
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा मामला, एक वोट से हारे पूर्व मंत्री ने दी चुनौती
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन, जो तिरुपत्तूर सीट पर एक वोट से टीवीके उम्मीदवार से हार गए थे, ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने विजेता उम्मीदवार को विश्वास मत में भाग लेने से रोकने की मांग की है। मामले की सुनवाई आज विशेष बेंच में होगी।सीएम योगी का मदर्स डे पर सोशल मीडिया पोस्ट
सीएम योगी ने मदर्स डे पर किया सोशल मीडिया पोस्ट लिखा: ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को ‘मातृ दिवस’ की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। मां का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है।दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
दिल्ली के उत्तर-पूर्व जिले के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के गौतम विहार में 16 वर्षीय किशोर की चाकू से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
LPU बवाल : अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, DIG बोले- SIT भी बनाएंगे, यूनिवर्सिटी ने दावों को बताया झूठा
Mann Ki Baat: जनगणना से सर्जिकल स्ट्राइक तक, PM मोदी ने इन मुद्दों का किया जिक्र, नशामुक्ति अभियान पर दिया जोर
SIR पर विपक्ष के रवैये पर बरसे CM योगी, बोले-संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे, कांग्रेस पर साधा निशाना
4 साल में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, BJP में आए 29; किस पार्टी में आए सबसे ज्यादा , ADR की रिपोर्ट में खुलासा
'बैकडोर NRC है SIR', ओवैसी को आशंका-मतदाता सूची का इस्तेमाल इसे लागू करने में कर सकती है सरकार
© 2026 Times Horizon Private Limited
