पाकिस्तान की ओर से किया गया सीजफायर का उल्लंघन, विदेश सचिव ने किया कंफर्म, भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित हुई सीए परीक्षा, उधमपुर एयर बेस को तबाह करने का पाकिस्तानी दावा निकला 'फेक'
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 10 मई 2025 और बड़ी खबरें: भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ने हालिया सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से उकसावे की कार्रवाई की गई है, जिसका भारतीय सेना उचित और सख्त जवाब देगी। देश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। ये अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है। पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है। पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। भारतीय सेना इस पर कड़ी नजर रख रही है और उसे सख्त कदम उठाने के आदेश दे दिए गए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) परीक्षा के बचे हुए पेपर आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिए हैं। ये पेपर 9 मई से 14 मई 2025 तक होने वाले थे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल पूर्ण युद्धविराम करने पर सहमत हो गए हैं। भारत-पाक युद्धविराम समझौते के बीच प्रधानमंत्री आवास पर बड़ी बैठक हुई है। जानकारी के अनुसार, NSA अजीत डोभाल पहले से ही इस बैठक के लिए मौजूद थे। सीडीएस अनिल चौहान, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी, एयरफोर्स चीफ एपी सिंह, नेवी चीफ डीके त्रिपाठी भी बैठक में मौजूद है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 10 मई (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...
पाकिस्तान की ओर से किया गया सीजफायर का उल्लंघन, विदेश सचिव ने किया कंफर्म, भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित हुई सीए परीक्षा, उधमपुर एयर बेस को तबाह करने का पाकिस्तानी दावा निकला 'फेक'
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पाकिस्तान की ओर से किया गया सीजफायर का उल्लंघन, विदेश सचिव ने किया कंफर्म
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: भारत युद्ध नहीं चाहता लेकिन आतंकवाद पर ऐक्शन जरूरी: NSA अजीत डोभाल
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही: MEA
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, श्रीनगर में धमाके की खबर
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित हुई सीए परीक्षा
LoC पर सीजफायर तोड़ने की खबर, उमर अब्दुल्ला ने पूछा-युद्ध विराम का क्या हुआ
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: जिला प्रशासन होशियारपुर ने भी फिर किया ब्लैकआउट
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: बाड़मेर में फिर बजे सायरन
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE:तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने संघर्ष विराम के फैसले का स्वागत किया
स्टालिन ने शनिवार को सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए यहां एक विशाल रैली का नेतृत्व किया था।
