एजुकेशन

ICAI CA Exams Postponed: भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित हुई सीए परीक्षा, icai.org पर देखें सबसे जरूरी अपडेट

ICAI CA Exams Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) परीक्षा के बचे हुए पेपर आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिए हैं। ये पेपर 9 मई से 14 मई 2025 तक होने वाले थे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है।

Image

ICAI CA exams postponed

ICAI CA Exams Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) परीक्षा के बचे हुए पेपर आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिए हैं। ये पेपर 9 मई से 14 मई 2025 तक होने वाले थे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने इसका नोटिस जारी किया है और छात्रों को सूचना दे दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आईसीएआई की वेबसाइट-www.icai.org देखें।

इससे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन मई-2025 परीक्षा 9, 10, 11, 13 और 14 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह 16, 18, 20, 22 और 24 मई को आयोजित की जाएगी।

8 मई, 2025 को जारी आईसीएआई की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "देश में तनावपूर्ण और अनिश्चित सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा (इंटरनेशनल टैक्सेशन-असेसमेंट टेस्ट (आईएनटीटी एटी) मई 2025 के शेष पेपर 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं।"

आईसीएआई ने सोशल मीडिया (X) को लिखा, “महत्वपूर्ण घोषणा - आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और आईएनटीटी-एटी (पीक्यूसी) परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम, मई 2025।”

आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि CA exams postponed in view of security situation to be conducted from May 16 to 24: ICAI, जिसे आप नीचे क्लिक कर देख सकते हैं

अब कब होगी परीक्षा

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नोटिस में कहा है कि परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बीच, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आईसीएआई की वेबसाइट-www.icai.org देखें।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article