Jharkhand Protest Live: भाजपा ने 11 अगस्त को 'झारखंड बंद' का किया आह्वान, CM सोरेन बोले- विपक्ष के कुछ लोग बिगाड़ रहे माहौल
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य विधानसभा के पास प्रस्तावित धरने-प्रदर्शन को देखते हुए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) मनोज कौशिक ने कहा, "छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा मार्च के दौरान अशांति की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।" उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मार्च में शामिल हों, क्योंकि पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से जारी उनके प्रदर्शन में उन्होंने अनुशासन बनाए रखा है। एडीजी ने कहा, "यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि असामाजिक तत्वों और उपद्रव करने वालों को मार्च में शामिल होने से रोका जाए।"
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने कहा कि मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण किसी छात्र के करियर पर दाग लगे। शहर के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ अवरोधक लगाए गए हैं।"
एसएसपी ने बताया कि विधानसभा भवन के 750 मीटर के दायरे में छह अगस्त से 12 अगस्त तक निषेधाज्ञा पहले ही लागू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह आदेश इन दिनों सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रांची में प्रस्तावित मार्च को देखते हुए रविवार आधी रात से जमशेदपुर में भी ऐसी ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। रांची जिला प्रशासन ने आंदोलनकारी छात्रों से किसी भी तरह के उग्र प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है। प्रशासन ने विधानसभा मार्च के दौरान हिंसा और गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर भी चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों से राजधानी रांची आ रहे सैकड़ों छात्रों को पुलिस बलपूर्वक रोक रही है। छात्र विधानसभा परिसर के गेट के बेहद करीब पहुंचे। वहीं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साधा विपक्ष पर निशाना
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, "छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच विपक्ष ने माहौल बिगाड़ने और राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें गुमराह करने की कोशिश की।"भाजपा ने 11 अगस्त को किया झारखंड बंद का आह्वान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर "पुलिस के अत्याचार" और लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि बंद मंगलवार सुबह आठ बजे से मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा, "यह राज्यव्यापी बंद होगा। हालांकि, सभी आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है।" अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को झारखंड विधानसभा के पास हुए टकराव में कई प्रदर्शनकारी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा लिया। प्रदर्शनकारियों के झारखंड विधानसभा के पास लगाए गए अवरोधक तोड़ने के बाद यह टकराव हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत 52 लोगों को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ’ऑपरेशन शास्त्र’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई में 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, तथा 15 देसी कट्टे, 26 कारतूस और नौ चाकू बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस अभियान के दौरान 41 मामले दर्ज किए हैं। साथ में मादक पदार्थ और अवैध शराब भी बरामद की है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह अभियान सड़कों पर होने वाले अपराधों, अवैध हथियारों के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल अपराधियों को निशाना बनाने और 15 अगस्त से पहले निवारक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अमन विहार, प्रेम नगर, बेगमपुर, कंझावला, प्रशांत विहार, बुद्ध विहार, केएन काटजू मार्ग, दक्षिण रोहिणी, विजय विहार और उत्तरी रोहिणी सहित अन्य थाना क्षेत्रों से हथियार बरामद किए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने कई आरोपियों के पास से देसी कट्टे तमंचे और कारतूस बरामद किए, जबकि कई मामलों में चाकू जब्त किए गए। एक मामले में, एक चोरी का स्कूटर और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।" पुलिस ने कहा कि उन्होंने बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की और आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए। आगे की जांच और निवारक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभियान के दौरान राहुल सहरावत नामक अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है जो नीरज बवानिया और नवीन बाली गिरोह का सक्रिय सदस्य है। अभियान के दौरान पकड़े गए कई अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास है, जिनमें हिस्ट्रीशीटर, खराब चरित्र (बीसी) के व्यक्ति और एक भगोड़ा अपराधी शामिल है।कासगंज में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कांवडि़यों की मौत, एक की हालत गंभीर
कासगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार को कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कांवडि़यों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओ पी सिंह ने बताया कि आगरा से करीब 30 कांवड़ियों का समूह सोरो के लहरा गंगाघाट से जल लेने के लिए आ रहा था। सिंह के अनुसार समूह के पीछे रह गए तीन कांवड़िये आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे, तभी काली नदी पुल के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ईको कार से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरिगोविन्द (26) और राहुल (18) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तीसरे घायल कांवड़िये विवेक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा अन्यत्र बड़े अस्पताल में ले जाने का परामर्श दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।देवेंद्र नाथ महतो हुए अस्पताल में भर्ती
झारखंड विधानसभा के बाहर दिन भर चले विरोध प्रदर्शन के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।दिल्ली मेट्रो में दो साल के दौरान लगभग 20 हजार वस्तुएं खोने की सूचना मिली: डीएमआरसी
दिल्ली मेट्रो ट्रेन में लंच बॉक्स या पानी की बोतल भूल जाना छोटी सी गलती लग सकती है, लेकिन हर साल ऐसी हजारों चीजें खोने की सूचना मिलती है। पिछले दो वित्तीय वर्षों में मेट्रो के खोया-पाया प्रकोष्ठ को ऐसी करीब 20,000 सूचनाएं मिलीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले दो वर्ष में 19,491 सामान खोने की सूचना मिली, जिनमें से करीब 70 प्रतिशत सामान उनके मालिकों को सफलतापूर्वक वापस कर दिए गए। अधिकारी के अनुसार, खोए हुए सामान से जुड़े ज्यादातर मामले मेट्रो स्टेशनों पर दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यात्री अपना सामान उस स्टेशन से ले सकते हैं, जहां वह मिला हो या कश्मीरी गेट स्थित खोया-पाया कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा खोने वाली चीजों में लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, छाते, ईयरबड्स, कलाई घड़ियां और पिट्ठू बैग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यात्री किसी भी मेट्रो स्टेशन पर अपने खोए हुए सामान की सूचना दे सकते हैं, इसके बाद संबंधित कॉरिडोर पर चलने वाली ट्रेनों और स्टेशनों पर ट्रेन रेडियो सिस्टम के जरिए घोषणा की जा सकती है। सोना, चांदी, गहने और अन्य कीमती सामान को डीएमआरसी 48 घंटे तक स्टेशन पर रखता है, इसके बाद उन्हें कश्मीरी गेट स्थित खोया-पाया कार्यालय भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि लावारिस नकदी सात दिनों के बाद डीएमआरसी के खाते में जमा कर दी जाती है। अधिकारी के अनुसार, मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जांच के लिए पुलिस को भेजे जाते हैं और अगर इनका किसी आपराधिक गतिविधि का संबंध नहीं मिलता, तो ऐसे सामान को तय प्रक्रिया के अनुसार नष्ट कर दिया जाता है। डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि खोए हुए मेट्रो स्मार्ट कार्ड 30 दिनों के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए ’ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन’ विभाग को भेज दिए जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि जिन सामानों पर कभी कोई दावा नहीं किया जाता, उनके लिए निगम तय निपटान प्रक्रिया का पालन करता है। उन्होंने कहा कि सामान्य लावारिस सामान और गैर ई-अपशिष्ट के लिए हर तीन महीने में टेंडर जारी किए जाते हैं, इसके बाद उन्हें नीलामी के लिए स्टोर विभाग को भेज दिया जाता है।पति से झगड़े के बाद महिला आरक्षी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में कथित तौर पर पति से झगड़ा होने से क्षुब्ध एक महिला आरक्षी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सैफई थाने की आरक्षी 30 वर्षीय प्रियंका ने रविवार शाम कथित तौ पर पति रजत से कहासुनी हो जाने पर जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि उसे नाजुक हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि कहासुनी के बाद रजत घर से बाहर चला गया था और उसके बाद उसने प्रियंका को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह रात करीब 10 बजे जब घर लौटा तो उसने उसके मुंह से झाग निकलते देखकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और फिर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रजत को हिरासत में ले लिया और महिला सिपाही का शव पोस्टमार्टम के लिये ले गयी।Jharkhand Student Protest: विधानसभा परिसर खाली करवाया गया
Jharkhand Student Protest: छात्रों के प्रदर्शन के बाद इस वक्त विधानसभा परिसर को खाली करवाया गायामध्य प्रदेश के राजगढ़ में उफनते नाले में वाहन बहा, 9 की मौत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को भारी बारिश के बीच 11 यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव में बह गया, जिससे एक बालिका समेत नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे सारंगपुर कस्बे के पास पदाना बायपास की पुलिया पर हुई। उसने बताया कि चालक नाले में पानी का तेज बहाव होने के बावजूद गाड़ी पार कराने का प्रयास करने लगा तभी वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने चालक को आगे नहीं बढ़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने वाहन आगे बढ़ा दिया। अधिकारियों के अनुसार तेज बहाव में वाहन के बहने के बाद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सियों की मदद से बचाव अभियान चलाया और दो यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि एक बच्ची समेत नौ लोगों के शव बरामद किए गए हैं। सारंगपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अरविंद सिंह ने बताया कि सोमवार को भारी बारिश के कारण क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं। उन्होंने कहा कि पदाना बायपास के पास सड़क पर बने नाले में तेज बहाव के बावजूद चालक ने लापरवाही से वाहन उसमें उतार दिया, जिसके कुछ ही देर में पानी में डूब जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।सिंह ने बताया कि इस संबंध में सारंगपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
प्रतापगढ़ में कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटने से छह गंभीर रूप से घायल
प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कोतवाली लालगंज क्षेत्र में सोमवार को एक गाड़ी के पलट जाने से उसपर सवार छह कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कई अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र के साहूमाई का पुरवा के कांवड़िए गंगाजल लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करने आए थे। उन्होंने बताया कि दर्शन और जलाभिषेक के बाद सभी एक गाड़ी से वापस जा रहे थे, तभी डभियार में नटराज पेट्रोल पंप के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में शनि भारती (20), हिमांशु (22), शिवम (19), निर्मला साहू (18), पवन (26) और अनिल (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने शनि, हिमांशु और शिवम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।पुलिस के अनुसार मामूली रूप से घायल अन्य कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेपर लीक पर सरकार सख्त, ED ने शुरू की पैन इंडिया कार्रवाई; कई राज्यों में ECIR दर्ज
पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब पेपर लीक से जुड़े मामलों में पैन इंडिया कार्रवाई शुरू कर दी है। एजेंसी ने कई राज्यों में दर्ज मामलों को अपने दायरे में लेते हुए ECIR दर्ज की है। इसके बाद पेपर लीक मामलों में होने वाले आर्थिक लेन-देन और कथित मनी ट्रेल की जांच का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, गुवाहाटी, बिहार के पटना, कर्नाटक, बेंगलुरु, महाराष्ट्र और झारखंड में पेपर लीक से जुड़े मामलों को लेकर ECIR दर्ज की गई है। इन राज्यों में दर्ज FIR को ED ने टेकओवर किया है। अब एजेंसी इन मामलों में आर्थिक पहलुओं की जांच करेगी।लाठीचार्ज के बाद घायल को स्ट्रेचर पर ले जाया गया
प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। लाठीचार्ज के बाद उसे स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान इलाके में काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था।विधानसभा परिसर के गेट के बेहद करीब पहुंचे छात्र
विधानसभा परिसर के गेट के बेहद करीब पहुंचे छात्र, प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र अब विधानसभा के मेन गेट तक पहुँच गए हैं, छात्र विधानसभा के गेट नंबर 1 तक पहुँच गए है।रांची में छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, छात्र कर रहे CBI जांच की मांग
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने साधा सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) August 10, 2026
'यह लाठी-गोली और बंदूक चला रहे हैं, खून से कलंकित कर रहे हैं'- छात्र नेता Devendra Nath Mahto
संवाददाता @Abhishek_rep दे रहे हैं अधिक जानकारी @AnchorAnurag #Ranchi #Jharkhand #StudentProtest pic.twitter.com/tyjH3a8KMs
छात्रों पर लाठीचार्ज
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | Vikram Kumar, a student protester injured in lathi charge by Police during 'Vidhan Sabha Gherao' march, says, "Hemant Soren ji, you should not have done this. We were protesting peacefully. We did not even hurl any… pic.twitter.com/pQrxuIcR33
— ANI (@ANI) August 10, 2026
'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, 'पुलिस बैरिकेडिंग के पास विरोध कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। लाठी का इस्तेमाल सिर्फ़ कमर के नीचे किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने हमारे सिर, हाथों, चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी वार किया। यह सरकार के दोहरे रवैये को दिखाता है।'
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | On lathi charge by Police during 'Vidhan Sabha Gherao' march, a student protester says, "Barbaric lathi charge was launched on students protesting near Police barricading. Baton should be used only below the waist but… pic.twitter.com/ge2mZZPTlz
— ANI (@ANI) August 10, 2026
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज.. देखिए, तस्वीरें #BreakingNews @VidyaNathJha #DevendraMahato #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JharkhandProtest pic.twitter.com/jU9Bg7BW86
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) August 10, 2026
प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़े
रांची में विधानसभा की ओर तेजी से बढ़ रहे छात्र.. सोरेन सरकार के खिलाफ छात्रों की नारेबाजी। विधानसभा मार्च के लिए लगातार आगे बढ़ रहे छात्र। छात्रों ने इस दौरान बैरिकेड्स तोड़ेछात्रों की कंटीले तारों वाले बैरिकेड को उखाड़ फेंककर आगे बढ़ने की तैयारी
छात्रों की कंटीले तारों वाले बैरिकेड को उखाड़ फेंककर आगे बढ़ने की तैयारी LIVE
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) August 10, 2026
👉 रांची विधानसभा की ओर छात्रों की कूच LIVE https://t.co/XpoJzR5AGV
रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, इस दौरान एक छात्र पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर नाचने लगा।
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | A student climbs atop Police barricading and dances, as Police use water cannon to disperse student protesters who are taking out a 'Vidhan Sabha Gherao' march. pic.twitter.com/CUKmBLsMDs
— ANI (@ANI) August 10, 2026
रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो प्रदर्शनकारी छात्रों के 'विधानसभा घेराव' मार्च में शामिल हुए। वे पिछले 9 दिनों से मुख्य विरोध स्थल, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर हैं।
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | Student leader Devendra Nath Mahto joins 'Vidhan Sabha gherao' march of protesting students.
— ANI (@ANI) August 10, 2026
He has been on a hunger strike at Jaipal Singh Munda Stadium, the main protest site, for the past 9 days. pic.twitter.com/3KAOx0qaTm
झारखंड विधानसभा मार्च
प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में हजारों अभ्यर्थियों, प्रदर्शनकारियों ने रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च शुरू किया।CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र
झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने को तैयार है और जेपीएससी परीक्षा में वित्तीय गड़बड़ियों की जांच ईडी को देने की बात कही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की भी बात कही गई है। लेकिन, वह मामले की सीबीआई जांच को तैयार नहीं है। छात्र कह रहे हैं कि मामले की सुनवाई CBI करे। और छात्र चाहते हैं कि सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाए।पुरानी विधानसभा बिल्डिंग के पास बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शनकारी जमा
झारखंड: रांची में पुरानी विधानसभा बिल्डिंग के पास बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं। JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों के विरोध में वे नई विधानसभा बिल्डिंग तक मार्च करेंगे।Jharkhand Protest Live:आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी हिरासत में
अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं - जिनमें आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी शामिल हैं - को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पुराने विधानसभा से नए विधानसभा तक छात्रों का मार्च
पुराने विधानसभा से नए विधानसभा तक छात्रों का मार्च
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) August 10, 2026
👉 हजारों की संख्या में विधानसभा की तरफ छात्रों का कूच
👉 देखिए, इस खबर पर संवाददाता @Abhishek_rep की LIVE रिपोर्ट @AnchorAnurag #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JPSC #JSSC #JPSCJSSC pic.twitter.com/Je3tDlDD5G
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र नाथ मेहतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना
छात्रों के विधानसभा मार्च में हिस्सा लेने के लिए देवेंद्र नाथ मेहतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हो गए हैं।रांची प्रदर्शन: पुलिस ने छात्रों को रोका... जमीन पर धरने पर बैठे छात्र!
रांची प्रदर्शन: पुलिस ने छात्रों को रोका... जमीन पर धरने पर बैठे छात्र!
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) August 10, 2026
👉 देखिए, इस खबर पर संवाददाता @Abhishek_rep की LIVE रिपोर्ट @AnchorAnurag #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JPSC #JSSC #JPSCJSSC #JharkhandProtest pic.twitter.com/zOdfEzrQow
छात्रों के समर्थन में बीजेपी नेताओं का धरना-प्रदर्शन
छात्रों के समर्थन में बीजेपी नेताओं का धरना-प्रदर्शन
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) August 10, 2026
👉 देखिए, बीजेपी नेता बाबूलाल मराड़ी ने क्या कहा?
👉 देखिए, इस खबर पर संवाददाता @Abhishek_rep की LIVE रिपोर्ट @AnchorAnurag #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JPSC #JSSC #JPSCJSSC #JharkhandProtest pic.twitter.com/fQO5xT41kD
आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदर्शन
भाजपा नेता आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री आवास के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं के धरने का नेतृत्व किया, जिसमें परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की गई।रांची: मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: BJP leaders, protesting outside the CM residence, detained by the Police. Theu are protesting over JPSC-JSSC alleged irregularities. pic.twitter.com/WA2pcfZa4L
— ANI (@ANI) August 10, 2026
राज्य विधानसभा की ओर मार्च करने निकले छात्र
झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध कर रहे छात्र सोमवार को रांची में राज्य विधानसभा की ओर मार्च करने निकल हैं। हेमंत सोरेन सरकार के साथ बातचीत से गतिरोध खत्म न हो पाने के बाद यह फैसला लिया गया।सोमवार को यह आंदोलन 17वें दिन में प्रवेश कर गया और छह छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि बातचीत जारी रखने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की अपील के बावजूद वे विधानसभा मार्च करेंगे।
रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति को रिपोर्ट
रक्षा मंत्रालय ने संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति को देश की सैन्य तैयारियों और आधुनिकीकरण पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। रक्षा मंत्रालय ने समिति को आश्वस्त किया कि भारतीय थल सेना साइबर, ड्रोन, एआई और पारंपरिक युद्ध के मिले-जुले रूप यानी 'हाइब्रिड वारफेयर' का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, भारतीय वायुसेना (IAF) को आधुनिक लड़ाकू विमानों, स्वदेशी रक्षा प्रणालियों और उन्नत राडार तकनीक से लैस करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।बृजभूषण शरण सिंह केस
पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पूर्व कुश्ती संघ (WFI) अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ी अदालती कार्यवाही में कोर्ट का बड़ा आदेश सामने आया है। अदालत ने अपने आदेश में पाया कि मामले में लगाए गए कुछ आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत थे और गवाहों को अदालत के सामने बयान देने के लिए विशेष रूप से सिखाया-पढ़ाया गया था। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद मामले में कानूनी मोड़ आ गया है, जिससे बचाव पक्ष को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।रांची में धारा 163 लागू
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में अनियमितताओं और धांधली के आरोपों को लेकर छात्रों के विशाल विरोध प्रदर्शन और राजभवन/मुख्यमंत्री आवास घेराव के आह्वान को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ा कर दी गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में धारा 144 (प्रारंभिक निषेधाज्ञा) लागू कर दी है। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र परीक्षाओं की पारदर्शिता, सीबीआई (CBI) जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल
संसद के चालू सत्र में गृह मंत्रालय से जुड़े चार प्रमुख और संवेदनशील विधेयकों को पेश करने और उन पर चर्चा का एजेंडा तय किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर विपक्षी दल सरकार को कानूनी व संवैधानिक पहलुओं पर घेरने की योजना बना रहे हैं। इन विधेयकों का मुख्य उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा, प्रशासनिक दक्षता और कानूनी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना बताया जा रहा है।'उम्र 56 साल, राजनीति समझ रहे 50 साल से', EC पर राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, बोली-राजनीतिक ज्ञान जीरो
ECI NET पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- सिर्फ अधिकृत अधिकारी ही कर सकते हैं वैधानिक काम
भारत में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कौन करता है? CEC के चयन में कौन-कौन शामिल, 2023 Act से क्या बदला?
'सलवार उतारने की कोशिश और छाती दबाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं' वाली पटना HC की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति
9 मौतें, 19 चालान और चार राज्यों के दस्तावेज... बस अग्निकांड के बाद उठे गंभीर सवाल, ड्राइवर बोला- 'मरना है तो मर जाओ'
© 2026 Times Horizon Private Limited
