LIVE
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी RSS के शताब्दी समारोह में हुए शामिल...अमेरिका में लगा शटडाउन
पीएम मोदी बुधवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, फिलीपींस में ताकतवर भूकंप आने से 31 लोगों की मौत हो गई। उधर इंडोनेशिया में स्कूल गिरने के दो दिन बाद भी 91 छात्र मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें निकाले का काम जारी है। दूसरी ओर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 'वोट चोरी' का आरोप महज एक दिखावा है। वहीं, चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में एक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। पढ़ें- देश-विदेश की हर बड़ी खबर
-पीएम मोदी आज दिल्ली में RSS के शताब्दी समारोह में शामिल हुए
-अमेरिका में हुआ शटडाउन
-इंडोनेशिया में स्कूल गिरने के दो दिन बाद भी छात्र मलबे में दबे हुए
-फिलीपींस में भूकंप आया, 31 लोगों की मौत
-वोट चोरी का आरोप महज एक दिखावा
-चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में नौ लोगों की मौत, कई घायल
-DU ने कार्यक्रमों में गुलदस्ते, स्मृति चिह्न दिए जाने पर रोक लगाई
-भारत और अमेरिका के युद्धपोतों ने युद्धाभ्यास में भाग लिया
OCT 01, 2025 23:09 IST
चंडीगढ़ में 2-3 अक्टूबर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित
चंडीगढ़ में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 2 और 3 अक्टूबर तक नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया गया है। इसमें ड्रोन उड़ाने व किसी भी अनमैंड एरियल व्हीकल उड़ाने पर रोक होगी। पुलिस, सेना, एयरफोर्स और अधिकृत सरकारी एजेंसियों के अलावा किसी भी तरह का ड्रोन या अनमैंड एरियल व्हीकल उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
OCT 01, 2025 21:43 IST
OCT 01, 2025 19:30 IST
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा नहीं जा पाएंगे थाईलैंड, बॉम्बे हाई कोर्ट से लगा झटका
Shilpa Shetty Fraud Case: अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया। हाई कोर्ट ने दोनों को एक नए वित्तीय धोखाधड़ी मामले में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच थाईलैंड जाने की इजाजत मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
OCT 01, 2025 18:02 IST
मुंबई पुलिस ने 2,000 से ज़्यादा अवैध बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने पिछले 9 माह में अवैध रूप से रह रहे 2,000 से ज़्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, लगभग 1,000 को निर्वासित किया जा चुका है, जबकि बाकी को निर्वासित करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने इनके पास से नकली आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज़ भी बरामद किए हैं।
OCT 01, 2025 16:48 IST
देश में खुलेंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय, मोदी मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला
Modi Cabinet Meet: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए बुधवार को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन 57 नए केंद्रीय विद्यालयों में से सात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा और शेष राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1,288 केंद्रीय विद्यालय हैं।
OCT 01, 2025 16:31 IST
आसियान सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की मुलाकात संभव
Trump Meets Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आसियान शिखर सम्मेलन में मुलाकात हो सकती है। इसी माह मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के आमने-सामने होने की संभावना है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ते हुए कुल 50 फीसदी शुल्क लगा दिया था।
OCT 01, 2025 16:06 IST
दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार का बड़ा तोहफा
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा मिल गया है। दरअसल, सरकार ने दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के 49.2 लाख कर्मचारियों, 68.7 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है।
OCT 01, 2025 14:56 IST
कांग्रेस ने सरदार पटेल के पत्र का हवाला देकर आरएसएस पर निशाना साधा
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सराहना किए जाने के बाद बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के एक पत्र का हवाला देते हुए आरएसएस पर निशाना साधा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने महात्मा गांधी की हत्या के कुछ महीने बाद 18 जुलाई , 1948 को देश के तत्कालीन गृह मंत्री पटेल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे गए उस पत्र का हवाला दिया में जिसमें कहा गया था कि 'आरएसएस की गतिविधियां सरकार एवं राष्ट्र के लिए खतरा हैं।'
OCT 01, 2025 14:55 IST
त्यौहारों के कारण पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ कानून के खिलाफ ‘भारत बंद' स्थगित किया
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जा रहे त्यौहारों के कारण उसके द्वारा तीन अक्टूबर को आहूत ‘भारत बंद’ को स्थगित कर दिया गया है। उसने यह भी कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ उसका विरोध आंदोलन योजना के अनुसार जारी रहेगा और अन्य सभी कार्यक्रम निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
OCT 01, 2025 14:55 IST
यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं: मल्होत्रा
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
गवर्नर ने साथ ही बताया कि केंद्रीय बैंक एक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसके तहत वित्तीय संस्थानों को मासिक किस्त भुगतान में चूक की स्थिति में ऋण लेकर खरीदे गए मोबाइल फोन को डिजिटन तरीके से ‘लॉक’ करने की अनुमति मिल पाएगी।
गवर्नर ने साथ ही बताया कि केंद्रीय बैंक एक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसके तहत वित्तीय संस्थानों को मासिक किस्त भुगतान में चूक की स्थिति में ऋण लेकर खरीदे गए मोबाइल फोन को डिजिटन तरीके से ‘लॉक’ करने की अनुमति मिल पाएगी।
OCT 01, 2025 12:14 IST
RSS की 100 साल की गौरवशाली यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि RSS की 100 साल की गौरवशाली यात्रा त्याग, निस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन का एक अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वयंसेवक इस सौभाग्यशाली पीढ़ी के हैं कि उन्हें आरएसएस के शताब्दी वर्ष के साक्षी बनने का अवसर मिला। बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
OCT 01, 2025 12:13 IST
100 साल पूरे कर रहा RSS
RSS 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के दिन अपने स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में RSS की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य नागरिकों में सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। यह एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में स्थापित किया गया था।
OCT 01, 2025 11:11 IST
अमेरिका में हुआ शटडाउन
अमेरिकी सरकार का औपचारिक रूप से शटडाउन हो गया है। अब ट्रंप सरकार के पास उतना फंड नहीं होगा, जिससे वह पहले जैसे खर्च करते हुए अपना कामकाज चालू रख सके। डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के उस अंतरिम फंडिंग पैकेज को रोक दिया है, जिससे वह खर्च के लिए पैसे ले सकती थी। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने को 60 वोट चाहिए थे, लेकिन वोटिंग में मंगलवार शाम को 55 बनाम 45 का अंतर रहा। यानी ट्रंप की पार्टी को 55 वोट मिले।
OCT 01, 2025 11:05 IST
अगर नोबेल पुरस्कार मुझे नहीं मिला तो यह अमेरिका के लिए बड़े अपमान की बात होगी: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने सात वैश्विक संघर्षों को खत्म कराने में भूमिका निभाई है, इसके बावजूद अगर नोबेल पुरस्कार उन्हें नहीं दिया जाता है तो यह अमेरिका के लिए 'बड़े अपमान की बात' होगी। गाजा संघर्ष को समाप्त कराने की योजना का जिक्र करते हुए ट्रंप ने मंगलवार को क्वांटिको में सैन्य अधिकारियों को अपने संबोधन में कहा, 'मुझे लगता है, हमने इसे सुलझा लिया है। अब, हमास को सहमत होना होगा और अगर वे नहीं मानते, तो उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। सभी अरब, मुस्लिम राष्ट्र इससे सहमत हैं। इजराइल सहमत है। यह एक अद्भुत बात है कि सभी साथ आ गए हैं।' ट्रंप ने कहा कि अगर सोमवार को घोषित गाजा संघर्ष को समाप्त कराने की उनकी योजना कामयाब हो जाती है तो उन्होंने कुछ ही महीनों में आठ संघर्षों को सुलझा लिया है।
OCT 01, 2025 08:34 IST
महोत्सव के आयोजक और जुबिन गर्ग के प्रबंधक दिल्ली में गिरफ्तार
सिंगापुर में जुबिन गर्ग की मौत के सिलसिले में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। महंत को सिंगापुर से नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया, जबकि शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों को बुधवार सुबह गुवाहाटी लाया गया।
OCT 01, 2025 07:32 IST
पीएम मोदी आज दिल्ली में RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।
OCT 01, 2025 07:32 IST
इंडोनेशिया में स्कूल गिरने के दो दिन बाद भी छात्र मलबे में दबे हुए
इंडोनेशिया के सिडोअर्जो में स्कूल की बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने अटेंडेंस रिकॉर्ड और परिवार द्वारा लापता बच्चों की जानकारी के बाद जांच की, जिसमें पता चला कि इस्लामिक स्कूल की इमारत गिरने से लगभग दो दिन बाद भी कम से कम 91 छात्र मलबे में फंसे हुए हैं।
OCT 01, 2025 07:32 IST
फिलीपींस में भूकंप आया, 31 लोगों की मौत
फिलीपींस के मध्य क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप में 31 लोगों की मौत हो गई है। इससे कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में घातक तूफान आया था। मध्य फिलीपींस प्रांत में मंगलवार देर रात 6.9 तीव्रता का एक समुद्री भूकंप आया, जिससे घर और इमारतों को भारी नुकसान हुआ।
OCT 01, 2025 07:32 IST
वोट चोरी का आरोप महज एक दिखावा
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार में उनका हालिया अभियान महज एक राजनीतिक स्टंट था और कांग्रेस पार्टी का 'वोट चोरी' का आरोप महज एक दिखावा है।
OCT 01, 2025 07:32 IST
चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में नौ लोगों की मौत, कई घायल
नॉर्थ चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन निर्माण स्थल पर एक आर्क गिरने से नौ मजदूर मारे गए और दस अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्टेनली अस्पताल ले जाया गया। बचाव और जांच कार्य जारी है।
