आज की ताजा खबर 1 अगस्त 2026 LIVE: PM मोदी ने UK के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को फोन कर दी बधाई, दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
आज की ताजा खबर 1 अगस्त 2026 LIVE: बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौहना में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 1 अगस्त 2026 से देश में पर्सनल फाइनेंस और कई सरकारी सेवाओं से जुड़े पांच बड़े बदलाव होंगे। इनमें एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने की संभावना, तत्काल टिकट बुकिंग और क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं, जो सीधे आपके मासिक बजट को प्रभावित करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित हुई नई एसआईटी ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी। समिति के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर मामले की बारीकी से जांच की निगरानी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम(31 जुलाई) को आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आज की ताजा खबर 1 अगस्त 2026 LIVE: बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौहना में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बेटी शामिल हैं। प्रारंभिक पुलिस जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि पारिवारिक कुछ विवाद भी हो सकता है।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हाईकमान की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक का असल एजेंडा कर्नाटक कैबिनेट के दूसरे चरण के विस्तार के लिए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाना था।
1 अगस्त 2026 से देश में पर्सनल फाइनेंस और कई सरकारी सेवाओं से जुड़े पांच बड़े बदलाव होंगे। इनमें एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने की संभावना, तत्काल टिकट बुकिंग और क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं, जो सीधे आपके मासिक बजट को प्रभावित करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित हुई नई एसआईटी ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी। समिति के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर मामले की बारीकी से जांच की निगरानी कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम(31 जुलाई) को आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की, इसके बाद स्वयं आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। जांच के दौरान तीन मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जबकि एक बच्चे के शरीर पर अभी तक गोली का निशान नहीं मिलने से पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
