Taza Khabar: अंकिता भंडारी मामले में धामी सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश; देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), ईरान विरोध प्रदर्शन, बंगाल चुनाव, ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन, आज का मौसम, दिल्ली का मौसम, पीएम मोदी, एस जयशंकर, ट्रंप से जुड़े मुख्य समाचार: I-PAC के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को कोलकाता में सड़क पर उतरेंगीं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और अन्य पार्टी नेताओं को हिरासत में लिया गया। टीएमसी नेता कल कोलकाता में आई-पैक कार्यालय पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को ‘जान से मारने की धमकी’ देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की है कि वे अगले महीने भारत का दौरा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय में होगा, जब नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति मैक्रों ने यह जानकारी गुरुवार (स्थानीय समय) को डिप्लोमैटिक कॉर्प्स को संबोधित करते हुए दी, जिसकी रिपोर्ट फ्रांस 24 ने प्रकाशित की है।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति मैक्रों ने वर्ष 2025 में फ्रांसीसी कूटनीति की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट के लिए पूरी दुनिया पेरिस में एकजुट हुई और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। मैक्रों ने बताया कि इस पहल की संयुक्त अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की गई, और अब इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए वे भारत आ रहे हैं।
उत्तर भारत के राज्यों में हाड़तोड़ सर्दी का दौर जारी है। बुधवार को तापमान में और गिरावट आई। जम्मू-कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध डल झील और अन्य जल स्रोतों के किनारे बर्फ जम गई है। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी बर्फीली ठंड का प्रभाव बना हुआ है। यहां 12 जिलों में से सात में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित कई स्थानों पर इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। दिल्ली में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है, यहां अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इससे पहले जयशंकर ने फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को भी संबोधित किया था।
9 जनवरी की बड़ी खबरें
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और इसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई छापेमारी के खिलाफ कोलकाता में शुक्रवार को निकाले गए मार्च का नेतृत्व किया।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए नहीं हुआ: लुटनिक
अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया।
व्यापार समझौते पर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री की टिप्पणी गलत: भारत
भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक की इस टिप्पणी को गलत बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता इसलिए सफल नहीं हो सका क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात नहीं की।
चीनी कंपनियों पर लगे प्रतिबंधों को हटा सकती है सरकार : कांग्रेस का दावा
कांग्रेस ने शुक्रवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि मोदी सरकार अब चीनी कंपनियों पर लगे पांच साल पुराने प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव रख रही है, ताकि वे भारतीय सरकारी ठेकों के लिए बोली लगा सकें।
उत्तर प्रदेश रक्षा विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने का शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि राज्य में छह स्थानों पर ‘डिफेंस कॉरिडोर’ पर पहले ही 34,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश किया जा चुका है, जो हथियारों और गोला-बारूद उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता की ओर एक निर्णायक बदलाव है।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला: अदालत ने लालू यादव, अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया
राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आरोप तय करने का शुक्रवार को आदेश दिया।
आई-पैक विवाद: ममता ने कोलकाता में ईडी के खिलाफ मार्च का नेतृत्व किया
अंकिता भंडारी मामले में धामी सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की
उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन संभव नहीं: देवेंद्र फडणवीस
ChakraViewWithSumitAwasthi: कौन सा लीड स्टोरी देखना चाहते आप?
आज की ताजा खबर: ममता बनर्जी शेरनी हैं: महुआ मोइत्रा
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने, "ईडी जांच नहीं कर रही है, बल्कि गैरकानूनी तरीके से चोरी कर रही है। ईडी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि अगर सात साल पुराना कोयला घोटाला था, तो बंगाल चुनाव से ठीक एक महीने पहले अचानक जाग उठा और उन्हें कार्रवाई करने का ख्याल आया, और वे कार्रवाई करने के लिए कहां गए? आई-पैक कोई गुप्त संगठन नहीं है। भारत में हर कोई जानता है कि आई-पैक एक चुनाव रणनीतिकार, एक चुनाव सलाहकार है। वे तृणमूल कांग्रेस के साथ न केवल आज से, बल्कि पिछले सात-आठ वर्षों से काम कर रहे हैं, और हमारी सभी सेवाएं, हमारी सभी उम्मीदवारों की सूची, हमारी सभी चुनाव संबंधी जानकारी आई-पैक के पास है क्योंकि यही उनका काम है। उन्होंने उनके कार्यालय पर छापा मारा। हम कहेंगे कि यह छापा नहीं था, ईडी ने डकैती की है, और वे हमारी सारी जानकारी ले जा रहे थे, और उस जानकारी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, हमारी पार्टी का कर्तव्य है, और यहीं पर शेरनी ममता बनर्जी आगे आईं। केवल ममता बनर्जी ही उन्हें इस तरह रोक सकती हैं, और आज सुबह हम आठ सांसद बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गृह मंत्रालय। हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, और आपने देखा कि कैसे उन्होंने हमें उठाया, घसीटा और यहाँ ले आए।"
आज की ताजा खबर: प.बंगाल राज्यपाल धमकी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को ‘जान से मारने की धमकी’ देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया : अधिकारी
अमेरिका और इजराइल के ‘आतंकवादी एजेंटों' ने माहौल बिगाड़ा: सरकारी ईरानी टीवी
ईरान के सरकारी मीडिया ने देश में जारी प्रदर्शनों पर शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि अमेरिका और इजराइल के ‘आतंकवादी एजेंटों’ ने माहौल बिगाड़ा और हिंसा भड़काई। सरकारी टीवी में सुबह आठ बजे के प्रसारण में दिखाई गई संक्षिप्त रिपोर्ट प्रदर्शनों के बारे में पहली आधिकारिक जानकारी थी।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रदर्शनों के दौरान हिंसा हुई जिससे लोग हताहत हुए, लेकिन इसका विस्तृत विवरण नहीं दिया गया।
इसमें यह भी कहा गया है कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान ‘‘लोगों की निजी कारों, मोटरसाइकिलों, मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन, दमकल की गाड़ियों और बसों में आग लगा दी गई।’’ ईरान सरकार ने इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल बंद कर दिए हैं, जिससे उस इस्लामिक गणराज्य में रहने वालों से संपर्क करना मुश्किल हो गया है।
आज की ताजा खबर: पुलिस हिरासत में डेरेक ओब्रायन
प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. एस. जयशंकर जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने एक विशिष्ट राजनयिक के रूप में देश की सेवा की है और अब भारत की विदेश नीति और विश्व के साथ संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।’’
मोदी ने कहा, ‘‘मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ वर्ष 1955 में जन्मे जयशंकर राजनयिक से नेता बने हैं। वह 2019 से विदेश मंत्री हैं।

आज की ताजा खबर: अगले महीने भारत का दौरा करेंगे मैक्रोंं
अपने संबोधन में राष्ट्रपति मैक्रों ने वर्ष 2025 में फ्रांसीसी कूटनीति की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट के लिए पूरी दुनिया पेरिस में एकजुट हुई और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। मैक्रों ने बताया कि इस पहल की संयुक्त अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की गई, और अब इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए वे भारत आ रहे हैं।
आज की ताजा खबर: सीएम ममता का आज कोलकाता में विरोध प्रदर्शन
आज की ताजा खबर: जयशंकर ने मैक्रों से की मुलाकात
आज की ताजा खबर: उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी