LIVE

आज की ताजा खबर, 8 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: TRE-4 अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल का नया मुख्यमंत्री, ईरान यूएस युद्ध, सुवेंधु अधिकारी पीए हत्या अपडेट, निदा खान गिरफ्तार, आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से मुख्यमंत्री के चयन को लेकर आज अहम बैठक होने जा रही है,

जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah करेंगे। इसके लिए अमित शाह आज कोलकाता पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सकती है। यह तारीख रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के आसपास होने के कारण खास मानी जा रही है। पार्टी बड़े स्तर पर समारोह की तैयारी कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर देश और दुनिया में कई बड़ी घटनाएं भी सामने आई हैं। नासिक TCS धर्मांतरण कांड की मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच कई धमाकों की खबरें आई हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला भी आज खेला जाएगा।
आज की ताजा खबर, 8 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: TRE-4 अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:


  • पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भारी बहुमत से जीतने के बाद अब मुख्यमंत्री के चयन को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। पार्टी की इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) करेंगे। इसके लिए अमित शाह आज कोलकाता पहुंचेंगे।
  • सूत्रों के अनुसार, बीजेपी 9 मई को राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सकती है। यह तारीख रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के आसपास होने के कारण सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी इस समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।
  • नासिक TCS धर्मांतरण कांड की मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निदा को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है। निदा पर आरोपियों की मदद करने का आरोप है। वह करीब एक महीने तक पुलिस को चकमा देती रही।
  • इस दौरान अदालत से अग्रिम जमानत याचिका भी लेने की कोशिश की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। निदा ने अदालत में अपने गर्भवती होने का हवाला दिया था।
  • खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर युद्ध की आहट तेज हो गई है। गुरुवार देर रात (स्थानीय समय) दक्षिण ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केशम पोर्ट (Qeshm Port) और बंदर अब्बास में कई बड़े धमाके सुने गए। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से आई खबरों के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने इन क्षेत्रों में टार्गेटेड हमले किए हैं।
  • सम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

  • कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। स्काईमेट ने अगले 72 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों पर 70 की रफ्तार से तूफान और मूसलाधार पानी बरसने का की चेतावनी जारी की है।
  • आईपीएल 2026 में आज सीजन का 51वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच में दिल्ली की टीम मेजबान होगी। अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेले हैं जिसमें उनको 4 मैचों में जीत मिली है और 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
May 8, 2026 | 06:48 PM IST

सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग


इटावा में चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में मचा अफरा-तफरी मच गई। रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर ट्रेन को रोका गया। 3 एक्सप्रेस ट्रेन रूप लाइन से निकाली गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब 45 मिनट तक रेलवे ट्रैक मेन लाइन पर ट्रेन रुकी रही। जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन की पूरी घटना।
May 8, 2026 | 04:22 PM IST

पश्चिम बंगाल में कोई डिप्टी सीएम नहीं

West Bengal BJP Government: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल से अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में कोई डिप्टी सीएम नहीं होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। भवानीपुर और नंदीग्राम से जीत दर्ज करने के बाद सुवेंदु अधिकारी सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे।
May 8, 2026 | 03:00 PM IST

बिहार के सहरसा में मीड डे मील का खाना खाने से फिर 50 से अधिक बच्चे बीमार

सहरसा के सौरबाजार प्रखंड के पूर्वी सहुरिया स्थित कन्या मध्य विद्यालय मूर्चा स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 50 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
May 8, 2026 | 02:33 PM IST

नोएडा: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जलती चिता से पुलिस ने शव उतारा

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष द्वारा आनन-फानन में अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता से शव को उतार लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृत महिला की मां की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
May 8, 2026 | 01:08 PM IST

बिप्लब देब गृहमंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग के लिए पहुंचे

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के सहप्रभारी बिप्लब देब गृहमंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग के लिए पहुंचे हैं। अमित शाह बंगाल में कोर ग्रुप की बैठक करने पहुंचे हैं। बंगाल में चुनाव जीतने के बाद राज्य में यह भाजपा की बड़ी बैठक होगी, इसमें सीएम से लेकर आगे किस प्रकार राज्य में भाजपा अपनी रणनीति बनाएगी, यह सब इस बैठक में फाइनल होने की उम्मीद है।
May 8, 2026 | 12:13 PM IST

पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 86.83 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए, जिसमें कुल 9.71 लाख परीक्षार्थियों में से 86.83 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि पिछले वर्ष की माध्यमिक परीक्षा में 9.84 लाख विद्यार्थियों में से 86.56 प्रतिशत सफल घोषित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष की परीक्षा दो फरवरी से 12 फरवरी तक राज्यभर के 2,600 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर दिनाजपुर जिले में शारदा विद्यामंदिर के अभिरूप भद्र ने परीक्षा में 700 में से 698 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

बीरभूम में सरोजिनीदेवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रियतोष मुखापोध्याय ने 696 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। शीर्ष 10 रैंक में कुल 131 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 28 लड़कियां शामिल हैं।
May 8, 2026 | 11:31 AM IST

<b>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंच गए हैं। उन्हें विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। आज उनकी अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता और संभावित मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जा सकता है।</b>

May 8, 2026 | 11:06 AM IST

शुभेंदु के सहयोगी पर हमले के दौरान घायल ड्राइवर के परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ पर हमले के दौरान घायल हुए ड्राइवर बुद्धदेव बेरा के परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है और नयी सरकार से आग्रह किया है कि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

रथ की बुधवार रात कोलकाता के समीप मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया। हमले के समय वाहन चला रहे बेरा को भी गोली लगी और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी टेलीविजन से मिली, जिसके बाद वे तुरंत कोलकाता के लिए रवाना हो गए। बुद्धदेव के चाचा बिस्वजीत बेरा ने कहा, ’’हमें टीवी पर आयी खबरों से पता चला कि मेरे भतीजे को गोली मार दी गई है। अभी तक हमें यह नहीं पता कि हमला किसने किया और क्यों किया।’’
May 8, 2026 | 11:06 AM IST

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा नहीं दिया जा सकता : एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के उस फैसले पर आपत्ति जताई है जिसमें ’वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ’जन गण मन’ के समान वैधानिक संरक्षण दिया गया है।

ओवैसी ने कहा कि इस गीत को राष्ट्रगान के बराबर नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह एक देवी को समर्पित गीत है। ओवैसी ने कहा कि राष्ट्र किसी देवी-देवता के नाम पर नहीं चलता और न ही यह किसी एक देवी-देवता का है।
May 8, 2026 | 10:40 AM IST

अमित शाह के स्वागत में कोलकाता एयरपोर्ट पर ढाक की गूंज

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर ढाक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। आज कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
May 8, 2026 | 10:16 AM IST

IGIMS नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं का हंगामा

पटना के IGIMS नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने प्राचार्य अनुजा डैनियल और वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्राओं ने क्लास का बहिष्कार करते हुए मानसिक प्रताड़ना और जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया। सैकड़ों छात्राएं कल से धरने पर बैठी हैं।
May 8, 2026 | 10:14 AM IST

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के 40 वर्षीय एक व्यक्ति को शादी का झूठा वादा करके लगभग दो साल तक एक महिला से बलात्कार करने और उसका जबरन गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कल्याण के कोलसेवाड़ी के रहने वाले आरोपी वीरेन हसमुख पटेल के खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश की मूल निवासी और वर्तमान में कल्याण में रहने वाली 27 वर्षीय महिला की शिकायत पर की गई।
May 8, 2026 | 10:13 AM IST

अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी ने पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में तमिलनाडु के पार्टी विधायकों के साथ बैठक की

अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु से नवनिर्वाचित विधायकों के साथ पुडुचेरी के बाहरी इलाके अरियानकुप्पम के पास स्थित एक निजी रिसॉर्ट में बैठक की। करीब 40 विधायक इस बैठक में मौजूद थे, जो लगभग एक घंटे तक चली।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पलानीस्वामी ने नवनिर्वाचित विधायकों से एकजुट रहने और धैर्य बनाए रखने को कहा। उन्होंने विधायकों से कहा, ’’अच्छी चीजें होंगी, इसलिए आप सभी अगले कुछ दिनों तक रिसॉर्ट में एकजुट रहें और धैर्य बनाए रखें।’’

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन दे चुकी है, जिसके पास पांच विधायक हैं।
May 8, 2026 | 10:12 AM IST

टीवीके को समर्थन का मुद्दा : आज अहम फैसला लेगी वीसीके

थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) शुक्रवार को बैठक करेगी और सरकार गठन में विजय की टीवीके को समर्थन देने के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।

वीसीके, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की भरोसेमंद सहयोगी रही है और दोनों दल कई चुनाव साथ मिलकर लड़ चुके हैं। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दो सीटें जीती हैं।
May 8, 2026 | 09:06 AM IST

लखनऊ में अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ के अलीगंज इलाके में 40 वर्षीय अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
May 8, 2026 | 08:14 AM IST

आउटर नॉर्थ दिल्ली में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के भलस्वा इलाके में 16 वर्षीय एक नाबालिग की हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने किशोर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। सड़क पर खून के निशान फैले मिले और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी कुछ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक की मां का कहना है कि अगर शिकायत पर ध्यान दिया गया होता तो उनके बेटे की जान बच सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
May 8, 2026 | 08:07 AM IST

पटना में एंबुलेंस से हो रही थी शराब तस्करी, उत्पाद विभाग का बड़ा खुलासा

पटना में उत्पाद विभाग ने एंबुलेंस के जरिए हो रही शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दनियावां इलाके में कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। तस्करों ने वाहन में सीक्रेट चैंबर बना रखा था। शराब रांची से पटना लाई जा रही थी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की जानकारी सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश ने दी।
May 8, 2026 | 06:58 AM IST

सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद 115 बच्चे बीमार

सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 115 बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि खाने में सांप का बच्चा मिलने की भी चर्चा है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
May 8, 2026 | 06:57 AM IST

बंगाल में मुख्यमंत्री के नाम पर आज होगा अंतिम फैसला

पश्चिम बंगाल में आज नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचेंगे और विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे।