LIVE

आज की ताजा खबर, 7 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज बिहार सरकार में मंत्री बनेंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड की SIT करेगी जांच

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, सुवेंधु अधिकारी पीए हत्या, बिहार कैबिनेट शपथ, आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या से इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस जांच में जुटी है। वहीं बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, खबर है कि जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हो गए हैं। दूसरी ओर आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। उधर देशभर में मौसम सुहावना बना हुआ है और कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
आज की ताजा खबर, 7 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज बिहार सरकार में मंत्री बनेंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड की SIT करेगी जांच
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, सुवेंधु अधिकारी पीए हत्या, बिहार कैबिनेट शपथ, आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:

  • पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई। उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं गई। एक गोली उसके सिर में दूसरी उनके सीने में और एक पैर में लगी। गोलियां लगने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि हत्यारे कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच जारी है।
  • इस घटना के बाद इलाके में बढ़ते तनाव के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
  • बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आखिरकार मंत्री बनने के लिए मान गए हैं। वे आज गांधी मैदान में होने वाले समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें कौन सा पद दिया जाएगा। टाईम्स नाऊ नवभारत ने पहले ही यह खबर दी थी कि वे मंत्री बन सकते हैं, अब उस पर मुहर भी लग गई है।
  • इससे पहले, खबर आई थी कि उनको मंत्री बनाने को को लेकर नीतीश कुमार के आवास पर अहम बैठक चल रही है। इसमें ललन सिंह और संजय झा मौजूद थे। इस बैठक के बाद ही खबर आई है कि निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं। इसे बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
  • आईपीएल 2026 में आज (7 मई, गुरुवार) एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे। साथ ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजूबत करने उतरेंगी। टूर्नामेंट में अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं और अब टीमों के लिए बहुत लंबा सफर नहीं बचा है।
  • ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है। साथ ही बीसीसीआई ने प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला शाम को मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।
  • देश के अधिकांश राज्यों में लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से जारी मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तपिश और लू पर ब्रेक लगा है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने से उत्तर भारत में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम होंगी।
  • हालांकि, 6 और 7 मई को भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 50 की स्पीड से आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी है, जिससे 10 मई तक मौसम सुहावना रहेगा और गर्म हवाएं थमी रहेंगी।
May 7, 2026 | 09:46 PM IST

सीएम योगी 8 मई को अपने पैतृक गांव में

सीएम योगी 8 मई को अपने पैतृक गांव में आयोजित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे में शामिल होंगे।
May 7, 2026 | 08:12 PM IST

8 मई को राहुल का गुरुग्राम दौरा

8 मई, 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में राहुल गांधी का यात्रा कार्यक्रम है। 16:30 बजे उनकी सद्भाव यात्रा होगी जो सब्जी मंडी, हरि नगर, खांडसा रोड, गुरुग्राम से एस डी स्कूल, खांडसा रोड, गुरुग्राम तक जाएगी। शाम 5 बजे एस डी स्कूल, खांडसा रोड, गुरुग्राम में जन संबोधन होगा।
May 7, 2026 | 02:39 PM IST

टीवीके से समर्थन के लिए अनुरोध मिला, जल्द फैसला करेंगे : थोल थिरुमावलवन

विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) के नेता थोल थिरुमावलवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी को तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) की ओर से समर्थन का अनुरोध प्राप्त हुआ है और पार्टी की उच्चस्तरीय समिति इस पर जल्द निर्णय करेगी कि विजय नीत दल को सरकार गठन के लिए समर्थन दिया जाए या नहीं।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है। विजय को अपने जीते हुए दो निर्वाचन क्षेत्रों में से एक सीट छोड़नी होगी।

हालांकि कांग्रेस के पांच विधायकों ने टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन अभिनय से राजनीति में आए विजय की पार्टी अभी भी 118 के बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है।
May 7, 2026 | 02:37 PM IST

बिहार: मंत्रिपरिषद में सामाजिक समीकरण का रखा गया ख्याल, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से सर्वाधिक नौ मंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य के सामाजिक और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में से सात मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जबकि सर्वाधिक नौ मंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से शामिल किए गए हैं। इसके अलावा दो ब्राह्मण, दो भूमिहार और तीन राजपूत समुदाय से मंत्री बनाए गए हैं। वहीं सात मंत्री दलित समाज से हैं।
May 7, 2026 | 02:36 PM IST

‘ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ: आज भी उस रात को भुलाने की कोशिश कर रहे सिमरी के निवासी

जम्मू-कश्मीर के सिमरी गांव से होकर बहने वाली नदी इसे दो हिस्सों में बांटती है, जिसके एक तरफ भारत और दूसरी तरफ पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है। अगर ’ऑपरेशन सिंदूर’ का कोई ’ग्राउंड जीरो’ होता तो वह सिमरी गांव होता, जहां एक साल पहले की उस रात को भुलाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों के कानों में आज भी तोप के गोलों की आवाज गूंजती है।

पहाड़ों से घिरे इस सीमावर्ती गांव से ही सेना ने छह-सात मई, 2025 की दरमियानी रात को कृष्णा गंगा नदी के पार गोले दागे थे। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए शुरू की गयी थी, जिसे ’ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था।
May 7, 2026 | 02:36 PM IST

पश्चिम बंगाल में हार के बाद घबरा गई तृणमूल कांग्रेस : शिवराज

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ’घबरा’ गई है।

केंद्रीय मंत्री ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के बारे में पूछे गए एक सवाल पर तृणमूल कांग्रेस पर हिंसक तरीकों का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा, "तृणमूल और ममता बनर्जी अपनी करारी हार के बाद घबरा गई हैं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है लेकिन तृणमूल ने हिंसा का सहारा लिया है।"
May 7, 2026 | 02:35 PM IST

राजस्थान: सरकारी स्कूल परिसर में अध्यापिका के पति ने चलाई गोली, एक घायल

करौली जिले में एक सरकारी स्कूल के परिसर में अध्यापिका के पति ने कथित तौर पर देसी पिस्तौल से गोली चला दी जिससे एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। टोडाभीम थाने के थानाधिकारी सुनील लाल ने बताया कि यह घटना कस्बे के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई।

आरोपी उसी स्कूल में तैनात एक अध्यापिका का पति है। विवाद तब शुरू हुआ जब वरिष्ठ अध्यापक ने शिक्षिका प्रिया प्रजापत को कथित तौर पर अवकाश देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर प्रिया ने अपने पति भीम सिंह को बुलाया।
May 7, 2026 | 01:57 PM IST

बिहार में भाजपा नीत सम्राट चौधरी सरकार की मंत्रिपरिषद का विस्तार, 32 नये मंत्री शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मंत्रिपरिषद का, गठन के 22 दिनों बाद बृहस्पतिवार को पहला विस्तार किया गया, जिसमें 32 नये मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पांच पांच मंत्रियों के समूह में संपन्न हुआ।

मंत्रिपरिषद विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्र, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और केदार गुप्ता को मंत्री बनाया गया। इस विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय को जगह नहीं मिली।
May 7, 2026 | 12:35 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर सोशल मीडिया पर अपनी ‘डीपी' बदली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरा होने पर बृहस्पतिवार को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर ’डिस्प्ले पिक्चर’ (डीपी) बदल दी तथा उन्होंने सभी से सशस्त्र बलों और उनकी सफलता के प्रति सम्मान के रूप में ऐसा ही करने का आग्रह किया।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर मोदी के प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर काली पृष्ठभूमि पर ’ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा हुआ चित्र लगाया गया है। इस चित्र में तिरंगा है और अंग्रेजी में लिखे ’सिंदूर’ शब्द के एक ’ओ’ अक्षर में सिंदूर भरा हुआ दिखाया गया है, जो विवाहित हिंदू महिलाओं का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक साल पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था और हमारे लोगों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व करता है।
May 7, 2026 | 12:23 PM IST

तमिलनाडु में स्थिर सरकार पर राज्यपाल का जोर

विजय तमिलनाडु में तभी शपथ ले सकते हैं, जब वे स्पष्ट बहुमत साबित कर दें। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं। बहुमत साबित होते ही विजय के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो सकता है।
May 7, 2026 | 12:17 PM IST

पंजाब में जमीन ‘धोखाधड़ी' मामले में ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में कुछ बिल्डर और रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मोहाली और चंडीगढ़ में सनटेक सिटी परियोजना, अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगियों से जुड़े करीब 12 स्थानों पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एजेंसी नितिन गोहल नामक व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। उस पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के शुल्क के भुगतान में ’’चूक’’ करने वाले कई बिल्डर की ’’मदद’’ करने और उनके लिए राजनीतिक संरक्षण की व्यवस्था करने का आरोप है।
May 7, 2026 | 11:52 AM IST

जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

जालंधर में एपीजे स्कूल समेत पांच निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियातन स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को घर भेज दिया। पुलिस पूरे परिसर की जांच कर रही है। बीएसएफ मुख्यालय के पास हालिया ब्लास्ट के बाद पंजाब पुलिस पहले से हाई अलर्ट पर है।
May 7, 2026 | 11:39 AM IST

फरार आरोपी निदा खान पर एक और मामला दर्ज

फरार आरोपी निदा खान के खिलाफ नासिक पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। यह केस पीड़ित को कथित तौर पर बीफ खिलाने से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले में BNS की धारा 61(2) भी लगाई गई है। यह धारा आपराधिक साजिश यानी क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी से संबंधित है। कानून के अनुसार, जब दो या उससे अधिक लोग किसी गैर-कानूनी काम को अंजाम देने के लिए आपसी सहमति बनाते हैं, तो यह धारा लागू होती है।

इस धारा के तहत गंभीर मामलों में उम्रकैद, मौत की सजा या दो साल तक की कड़ी कैद का प्रावधान है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
May 7, 2026 | 11:29 AM IST

सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड की SIT करेगी जांच

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम की अगुवाई IG रैंक के अधिकारी करेंगे। SIT में अलग-अलग जिलों और यूनिट के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो मामले की हर एंगल से जांच करेंगे।
May 7, 2026 | 10:55 AM IST

ठाणे की आवासीय इमारत में आग लगने से 12 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार देर रात एक आवासीय इमारत के मीटर कक्ष में आग लगने से 12 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पचपखाडी इलाके में स्थित तीन मंजिला सारिका अपार्टमेंट के भूतल पर स्थित मीटर कक्ष में देर रात एक बजकर 12 मिनट पर आग लग गई। इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

मीटर कक्ष से धुआं निकलने के बाद निवासियों में अफरा-तफरी मच गई और वे एहतियातन अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।
May 7, 2026 | 10:53 AM IST

नासिक में कुंभ मेले के लिए 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू: फडणवीस

नासिक में भव्य सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित किए जाने के मद्देनजर 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मेले का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 से 24 जुलाई 2028 तक किया जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ’’ सिंहस्थ कुंभ मेले के अनुरूप, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाला नासिक जिला आने वाले समय में विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां औद्योगिक विकास को क्षमता और सुविधाओं के माध्यम से वास्तविक मजबूती मिलेगी तथा निवेश के जरिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।’’

फडणवीस ने उत्तर महाराष्ट्र के इस शहर में बुधवार को आयोजित ’कुंभ उद्योग संगम और नासिक निवेश शिखर सम्मेलन 2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते समय यह बात कही।
May 7, 2026 | 10:48 AM IST

तमिलनाडु के राज्यपाल से मिले विजय

विजय चेन्नई स्थित लोक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
May 7, 2026 | 10:41 AM IST

कच्छ में फिर मिला ड्रग्स का जखीरा, BSF अलर्ट

गुजरात के कच्छ में BSF की 176वीं बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर क्रीक क्षेत्र से 10 लावारिस चरस के पैकेट बरामद किए हैं। पिछले एक सप्ताह में सुरक्षा बलों को 40 से अधिक ड्रग्स पैकेट मिल चुके हैं। लगातार नशीले पदार्थ मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
May 7, 2026 | 09:08 AM IST

चंद्रनाथ रथ के शव का 10 बजे होगा पोस्टमार्टम

बारासात मेडिकल कॉलेज ने तीन डाक्टरों का पैनल बनाया गया जो पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करेगा।
May 7, 2026 | 08:31 AM IST

<b>भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, "TMC एक हिंसावादी दल है। गुंडा और समाज विरोधी, हिंसावादी पार्टी का बंगाल से सफाया हो गया। भवानीपुर से ममता बनर्जी हार गई और त्याग पत्र नहीं देंगे का नाटक शुरू किया। लेकिन जब उन्होंने देखा कि इसका कोई फायदा नहीं हो रहा, तब इन्होंने योजना बनाकर सुवेंदु अधिकारी के PA को निशाना बनाया। इस मामले की जांच हो रही है और जो हत्यारे हैं वे पकड़े जाएंगे। TMC आलाकमान से ही इसकी रणनीति तैयार हुई थी। जो-जो लोग इसमें शामिल हैं सबको सज़ा देने की हम मांग कर रहे हैं।"</b>

May 7, 2026 | 08:27 AM IST

मेरठ में अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मेरठ जिले में कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को खत्तों के पास अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सलमान (26) और समीर (23) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से छह अवैध हथियार और एक कारतूस बरामद किया गया।
May 7, 2026 | 08:27 AM IST

अहमदाबाद में गौ हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार; 520 किलोग्राम मांस बरामद

अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में कानून का उल्लंघन करते हुए गायों की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस गिरफ्तार आरोपियों में से एक को लाठियों से पीटती हुई दिख रही है।

गुजरात में गौ हत्या सख्त वर्जित है। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस ने वेजलपुर इलाके में एक आवासीय सोसाइटी के पास मैदान में मंगलवार सुबह छापा मारा, जहां कुछ लोग झाड़ियों के पीछे कथित तौर पर गायों की हत्या कर रहे थे।
May 7, 2026 | 08:26 AM IST

विजय को सरकार बनाने से रोकने के लिए अन्नाद्रमुक व द्रमुक के बीच चर्चा होने की अटकलें

तमिलनाडु के राजनीतिक गलियारों में बुधवार को चर्चा थी कि टीवीके को सरकार बनाने से रोकने के लिए धुर विरोधी दलों द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच बातचीत हो रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ गठबंधन करने के कुछ घंटों बाद दोनों द्रविड़ पार्टियों के बीच चर्चा होने की खबरें सामने आईं।

हालांकि, ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) दोनों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले, टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस ने चुनाव पूर्व सहयोगी द्रमुक से भी संबंध तोड़ लिए हैं।
May 7, 2026 | 08:24 AM IST

नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी ले जाया गया : अन्नाद्रमुक

न्नाद्रमुक ने बुधवार को घोषणा की कि तमिलनाडु के पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी ले जाया गया है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) प्रवक्ता कोवई सत्यन ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पार्टी के विधायकों को पुडुचेरी में ठहराया गया है। हालांकि, उन्होंने पुडुचेरी ले जाए गए विधायकों की संख्या के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ले जाने के कारणों का भी उल्लेख नहीं किया। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए टीवीके के प्रयासों के बीच अन्नाद्रमुक ने यह कदम उठाया है।
May 7, 2026 | 07:14 AM IST

साउथ चाइना सी में जापान का शक्ति प्रदर्शन

जापान ने दक्षिण चीन सागर के पास पहली बार ऐसा सैन्य प्रदर्शन किया है, जिसने पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र का ध्यान खींच लिया है। जापान ने अमेरिका, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान Type-88 एंटी-शिप मिसाइल दागी, जिसने समुद्र में मौजूद फिलीपींस नौसेना के एक पुराने जहाज को निशाना बनाया।
May 7, 2026 | 07:14 AM IST

कहां से आई किलर कार?

उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कैसे हुई, गाड़ी कहां से आई?