आज की ताजा खबर: दो नए गैस टैंकर होर्मुज से भारत की तरफ बढ़े, अब भी 16 जहाज फंसे; सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
सोमवार सुबह करीब 3 बजे करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच पहाड़ों से भारी पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने की खबर है। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ का रास्ता ब्लॉक हो गया है।
ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने बताया कि यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया।
राजस्थान में तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार को तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत तीन लोगों मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना गंगापुरसिटी के थड़ी गांव के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गंगापुरसिटी के काजी कॉलोनी निवासी नर्गिस (23) , अलवीर (1) और बानो (60) के तौर पर की गई है। घायल साजिद (25) को चोट आई है। पुलिस ने बताया कि परिवार एक ही मोटरसाइकिल से शादी समारोह में जा रहा था, तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने से साजिद की जान बच गई, लेकिन उसकी मां, पत्नी और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि साजिद अपने पिता का इकलौता बेटा है और उसकी भी एक ही संतान थी।बीड में एक रेजिडेंट डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
महाराष्ट्र के बीड में अंबाजोगाई स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्वचाविज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे 27 वर्षीय डॉ. मंदार दाभाडे ने रोहिदासनगर इलाके में अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंबाजोगाई नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "कमरे का पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्य संबंधी तनाव, व्यक्तिगत समस्याओं आदि सहित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है।"दो नए गैस टैंकर होर्मुज से भारत की तरफ बढ़े, अब भी 16 जहाज फंसे
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारतीय बंदरगाहों की तरफ बढ़ रहे हैं, जबकि 16 अन्य मालवाहक जहाज अब भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने संवाददाताओं से कहा कि 46,650 टन एलपीजी से लदा टैंकर ’ग्रीन सानवी’ सात अप्रैल को भारत पहुंचेगा जबकि 15,500 टन गैस लेकर ’ग्रीन आशा’ टैंकर नौ अप्रैल को भारतीय तट पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा, ’’पश्चिम एशिया संकट के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारतीय समुद्री परिचालन सुरक्षित और निर्बाध बना हुआ है। दो एलपीजी टैंकर इस जलडमरूमध्य से आगे बढ़ गए हैं जबकि 433 नाविकों के साथ भारतीय ध्वज वाले 16 जहाज अभी उसी इलाके में हैं।’’सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुनेत्रा पवार ने 23 अप्रैल को होने वाले बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपने पार्टी सहयोगियों सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुशरिफ के साथ-साथ शिवसेना प्रमुख व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के मंत्री व भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए। राकांपा, भाजपा और शिवसेना सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का हिस्सा हैं।नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा पवार ने बारामती की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें उसी तरह समर्थन दें, जैसे उन्होंने हमेशा उनके दिवंगत पति अजित पवार को दिया। गौरतलब है कि 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद बारामती में यह उपचुनाव कराया जा रहा है सुनेत्रा पवार ने कहा कि वह विकास की उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अजित पवार के निधन को न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे राज्य के लिए "बड़ा नुकसान" बताया और कहा, "हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा उपचुनाव होगा। बारामती का हर हिस्सा अजित दादा की छाप लिए हुए है। अपने दुख के बावजूद मैंने जनता के बीच आने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा, "आपने हमेशा अपने अजित दादा को रिकॉर्ड मतों से जिताया है। यह पहला चुनाव है जिसमें वह हमारे बीच नहीं हैं। मुझे विश्वास है कि आप मुझे भी वही प्यार और समर्थन देंगे।" सुनेत्रा पवार ने भरोसा दिलाया कि बारामती का विकास कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा और प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "बारामती के भविष्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। किसानों को खेतों के लिए पानी मिलता रहेगा और हम शहर को खासकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।" कांग्रेस ने इस उपचुनाव के लिए अपने प्रदेश सचिव आकाश मोरे को सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। मतगणना चार मई को होगी।
लिएंडर पेस में मिली X कैटेगरी की सुरक्षा
लिएंडर पेस को केंद्र सरकार ने सुरक्षा प्रदान करते हुए X कैटेगरी में शामिल किया है। गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपी गई है।सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में लिएंडर पेस ने बीजेपी जॉइन की है, जिसके बाद उन्हें यह सुरक्षा दी गई है।
बताया जा रहा है कि X श्रेणी की सुरक्षा आमतौर पर कम खतरे वाले या प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दी जाती है। इस सुरक्षा व्यवस्था में कमांडो तैनात नहीं होते, बल्कि पुलिस या अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। अब CISF के जवान लिएंडर पेस की सुरक्षा में तैनात रहेंगे और उनकी आवाजाही पर नजर रखेंगे।
रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात निलंबित
रामबन जिले में बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानों से पत्थर गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के यातायात रोक दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच सुरंगों में भूस्खलन और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिसके कारण राजमार्ग पर दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है।
राजमार्ग से मलबा और पत्थर हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।
मार्टिनेज के दो गोल, इंटर मिलान खिताब की दौड़ में आगे बढ़ा
लोटारो मार्टिनेज ने चोट से उबरकर वापसी करते हुए दो गोल दागे जिससे और इंटर मिलान ने रोमा को 5-2 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर दिया। इंटर मिलान ने इस जीत से प्रतियोगिता में पिछले चार मैच में जीत हासिल नहीं करने का सिलसिला भी समाप्त कर दिया।सैन सिरो स्टेडियम में मार्टिनेज ने दूसरे और 52वें मिनट में गोल दागे। उनके अलावा हाकान चालहानोग्लू, मार्कस थुरम और निकोलो बरेला ने भी इंटर मिलान के लिए गोल किए। रोमा के लिए जियानलुका मैनसिनी और लोरेंजो पेलेग्रिनी ने गोल किये।
इस जीत से इंटर मिलान के 31 मैच में 72 अंक हो गए हैं और उसने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वह अब दूसरे नंबर पर काबिज एसी मिलान से नौ अंक और मौजूदा चैंपियन नेपोली से 10 अंक आगे है।
पश्चिम एशिया संकट : ईरान के विदेश मंत्री ने जयशंकर को फोन किया
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से रविवार को बात की और उनसे पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी फोन पर बातचीत की।ऐसा समझा जाता है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इस संघर्ष के असर के मुद्दे पर प्रमुखता से बातचीत की गई। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, ’’ईरान के विदेश मंत्री अराघची का फोन आया। मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।’’
नयी दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने कहा कि दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा की। पश्चिम एशिया के इन तीन देशों के नेताओं के साथ जयशंकर की फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई हालिया चेतावनी के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य को नौवहन के लिए फिर से नहीं खोला गया तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को नष्ट कर दिया जाएगा।
ईरान की राजधानी तेहरान के निकट इमारत पर हवाई हमले, 13 लोगों की मौत
ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने बताया कि यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया।
सोमवार सुबह हुए इन हमलों की जिम्मेदारी न तो इजराइल और न ही अमेरिका ने ली है।
ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना होगा। इस बीच, तेहरान में सोमवार तड़के हुए कई हवाई हमलों में शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही।
अमेरिका में पेट्रोल ले जा रहे टैंकर में आग लगी
टेक्सास में पेट्रोल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक रविवार को एक अन्य वाहन से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया, जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फोर्ट वर्थ के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।फोर्ट वर्थ अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता क्रेग ट्रोजासेक ने बताया कि यह 18-पहियों वाला ट्रक 9,000 गैलन पेट्रोल लेकर जा रहा था और एक पेट्रोल पंप के पास स्थित सड़क पर अनियंत्रित हो गया जिसके बाद पेट्रोल का रिसाव होने लगा। ट्रक के अनियंत्रित होने से बिजली की तारें गिर गयी, जिससे देर रात करीब एक बजे आग लग गयी।
तेहरान पर हवाई हमले, निशाने पर यूनिवर्सिटी
सोमवार तड़के ईरान की राजधानी में हुए सिलसिलेवार हवाई हमलों में शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां की इमारतों के साथ-साथ परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण स्थल को हुए नुकसान की जानकारी दी।जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन
भारी भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पूरी तरह बंद हो चुकी है। सोमवार सुबह करीब 3 बजे करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच पहाड़ों से भारी पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने की खबर है। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ का रास्ता ब्लॉक हो गया है।रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, MEA प्रवक्ता बोले- नागरिकों पर हमला बर्दाश्त नहीं
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका रिहा, अदालत ने सुनाया फैसला, क्या अब सीधे जंतर-मंतर जाएंगे?
GMC Election 2026: गांधीनगर निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू, 44 सीटों पर BJP-कांग्रेस और AAP में त्रिकोणीय मुकाबला
ध्रुव राठी को पुलिस हिरासत से छोड़ा गया, जंतर-मंतर आए तो दिल्ली पुलिस लेगी एक्शन!
अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?
© 2026 Times Horizon Private Limited
