LIVEआज की ताजा खबर: चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़; 3 की मौत, 20 घायल
04 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 2,000 करोड़ रुपये के कक्षा निर्माण घोटाले में आप नेताओं और दिल्ली के पूर्व मंत्रियों सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को क्रमश: 6 और 9 जून को तलब किया है। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के दो महीने से भी कम समय बाद यह कार्रवाई की गई है। मुंबई में हुए आतंकी हमलों का आरोपी तहव्वुर राणा इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। फिलहाल NIA की टीम राणा से पूछताछ कर रही है। इस बीच आज तहव्वुर राणा की रिमांड को लेकर आज फिर सुनवाई होगी। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद अब पाकिस्तान भारत के सबसे करीबी दोस्त के पास पहुंच गया है। मंगलवार को मॉस्को में पाकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद तारिक फातमी ने भी लावरोव को दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी।

आज की ताजा खबर: चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़; 3 की मौत, 20 घायल
04 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 2,000 करोड़ रुपये के कक्षा निर्माण घोटाले में आप नेताओं और दिल्ली के पूर्व मंत्रियों सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को क्रमश: 6 और 9 जून को तलब किया है। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के दो महीने से भी कम समय बाद यह कार्रवाई की गई है। मुंबई में हुए आतंकी हमलों का आरोपी तहव्वुर राणा इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। फिलहाल NIA की टीम राणा से पूछताछ कर रही है। इस बीच आज तहव्वुर राणा की रिमांड को लेकर आज फिर सुनवाई होगी। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद अब पाकिस्तान भारत के सबसे करीबी दोस्त के पास पहुंच गया है। मंगलवार को मॉस्को में पाकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद तारिक फातमी ने भी लावरोव को दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी।
- मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की रिमांड पर आज होगी सुनवाई
- ऑपरेशन सिंदूर में भारत से पिटने के बाद पाकिस्तान अब पहुंचा रूस
- ईरान में लापता तीन भारतीयों का पता चला: ईरानी दूतावास
- हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार
- दिल्ली में ‘सम-विषम' नीति दोबारा लागू नहीं होगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
बीएसएफ के महानिरीक्षक ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सीमांत मुख्यालय जोधपुर के महानिरीक्षक एम.एल. गर्ग ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर जैसलमेर (उत्तर) सेक्टर का वार्षिक निरीक्षण किया। आधिकारिक बयान के अनुसार अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न सीमा चौकियों तथा तारबंदी से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां रात्रि विश्राम भी किया।
विशेष सत्र की मांग से भाग खड़ी हुई सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस ने सरकार द्वारा संसद के मानसून सत्र की घोषणा किए जाने के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले के बाद घटनाक्रम पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की विपक्ष की मांग से भाग खड़ी हुई है, लेकिन उसे कठिन सवालों के जवाब देने होंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि 47 दिन पहले संसद सत्र की तारीखों की घोषणा की जाए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
सीतारमण 10 जून को एफएसडीसी की बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति की करेंगी समीक्षा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 जून को वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी। सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री की अध्यक्षता में मुंबई में आयोजित होने वाली उच्च-स्तरीय समिति की 29वीं बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के अलावा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय, भारतीय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के चेयरमैन रवि मित्तल और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के चेयरपर्सन के राजारमण भी हिस्सा लेंगे। भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की है, जो पिछले चार साल का सबसे निचला स्तर है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आने के बाद यह अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा को लेकर पहली बैठक हो रही है।
तुमने मुझे 18 साल इंतजार कराया लेकिन यह पल इंतजार के लायक था : कोहली
अठारह साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मैदान पर उमड़े आंसुओं और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मनाने के बाद विराट कोहली ने अपना हाल ए दिल सोशल मीडिया पर भी साझा करते हुए लिखा कि यह पल इंतजार के लायक था । कोहली ने पंजाब किंग्स पर फाइनल में छह रन से मिली जीत के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ इस टीम ने यह सपना सच कर दिया । इस सत्र को मैं कभी नहीं भुला सकूंगा । हमने पिछले ढाई महीने में इस सफर का पूरा मजा लिया ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह आरसीबी के सभी प्रशंसकों के लिये है जिन्होंने खराब से खराब समय में भी टीम का साथ नहीं छोड़ा । यह बरसों की निराशाओं और दिल टूटने के सिलसिले के लिये है । यह टीम के लिये खेलते समय एक ही पल के योगदान के लिये है ।’’ कोहली ने कहा ,‘‘ जहां तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है तो .. तुमने मुझे तुम्हे थामने और जश्न मनाने के लिये 18 साल तक इंतजार कराया लेकिन यह पल इंतजार के लायक था ।’’
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
झाबुआ में कार पर पलटा ट्राला, 9 की मौत
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार के ऊपर ट्राला पलट गया, जिससे कार में सवार नौ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को लगभग दो बजे झाबुआ जिले के थांदला मेघनगर के बीच में पड़ने वाले संजेली रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के करीब एक ट्राले का संतुलन बिगड़ा और वह करीब से गुजर रही कार पर पलट गया। कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख मुजीब की स्वतंत्रता सेनानी होने की मान्यता की रद्द
बांग्लादेश ने 1970 के चुनाव जीतने वाले चार सौ से अधिक राजनेताओं की स्वतंत्रता सेनानी की मान्यता रद्द कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिन स्वतंत्रता सेनानी की मान्यता रद्द की गई है उसमें बांग्लादेश के स्वतंत्रता नेता शेख मुजीबुर रहमान भी शामिल है। राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिषद (जेएमयूकेए) अध्यादेश में इन नेताओं की पहचान मुक्ति संग्राम के सहयोगी के रूप में परिभाषित की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गौतम कांग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
कांग्रेस ने बुधवार को राजेंद्र पाल गौतम को अपने अनुसूचित जाति विभाग का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे गौतम ने पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया का स्थान लिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गौतम की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की। हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद गौतम ने अक्टूबर, 2022 में दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पिछले साल छह सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह दिल्ली के सीमापुरी से विधायक रह चुके हैं।
‘आप’ के भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं : हरीश खुराना
स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से समन पर भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। वीडियो जारी कर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारी शिकायत के आधार पर एसीबी ने संज्ञान लेते हुए मनीष सिसोदिया को 9 जून और सत्येंद्र जैन को 6 जून को तलब किया है। कानून अपना काम कर रहा है। सभी दस्तावेज साफ तौर पर बताते हैं कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है। जिस क्लासरूम को बनाने में 5 लाख रुपये खर्च हुए, उसकी कीमत 25-30 लाख रुपये बताई गई। यह घोटाला हजारों करोड़ रुपये का है। एफआईआर दर्ज हो चुकी है और अब आप के भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। कानून के तहत शिकंजा कसता जा रहा है। कानून तो अपना काम कर रहा है, लेकिन, दिल्ली की जनता देख रही है कि किस तरह से जनता के पैसों को लूट लिया गया।
करंट लगने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत
अजमेर के केकड़ी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और दामाद समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह प्रेमा देवी (60) के निर्माणाधीन मकान में हुई। पुलिस ने बताया कि प्रेमा देवी के साथ उनकी बेटी माया और दामाद कंवरपाल भी घर में मौजूद थे और काम में उनकी मदद कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि कंवरपाल पाइप से नई बनी दीवार पर पानी छिड़क रहा था, तभी पानी दीवार के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। प्रेमा देवी और माया वहां ईंटें लगा रही थीं। जैसे ही कंवरपाल को करंट लगा, वह जमीन पर गिर पड़ा और दोनों महिलाएं भी उसके संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गईं। पुलिस ने बताया, "तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की NDA सरकार पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य की एनडीए सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य कई वर्षों से बिहार सरकार की विफलता से पीड़ित है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विफल हो गई है। सीएम ने कभी इस पर चर्चा नहीं की; मुझे यकीन नहीं है कि उन्हें घटनाओं की जानकारी भी है या नहीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर दलित युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में एक दलित युवक की कथित रूप से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पूरेराम चौहान का पुरवा गांव में 22 वर्षीय दलित युवक सागर कोरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह गांव के ही एक तबेले के अंदर मिला। वह बीती रात करीब 11 बजे से गायब था।
सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में कानूनी कार्यवाही जा रही है।
भारत का प्रतिनिधित्व करके लौटे ओवैसी के हैदराबाद में दिखे पोस्टर, हो रही जमकर तारीफ
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के भारत वापस लौटने के साथ ही हैदराबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में हैदराबाद के सांसद की जमकर तारीफ हो रही है। देखिए वीडियो...
यहां पढ़ें पूरी खबर केदारनाथ धाम में दो दिनों से बारिश के साथ बर्फबारी जारी
केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी होने से धाम परिसर और पहाड़ों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग पर जगह-जगह पहाड़ी से बोल्डर गिरे है। डीडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ पुलिस के जवान मुस्तेदी के साथ यात्रा मार्ग में तैनात है। पैदल मार्ग में पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डर को हटाया जा रहा है। धाम के तापमान में भारी गिरावट आई है।
Elon Musk ट्रंप के 'टैक्स बिल' को लेकर भड़के, कह दी ये बड़ी बात
एलन मस्क ने ट्रंप के विशाल कर और खर्च बिल (Massive Tax and Spending bill) को 'घृणित घृणा' करार देते हुए चेतावनी दी कि इससे घाटा 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ जाएगा और अमेरिकियों पर भारी, अस्थिर कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा। मंगलवार को, अरबपति ने ट्रंप प्रशासन के नवीनतम कर और खर्च बिल के खिलाफ़ तीखी आलोचना की।
यहां पढ़ें पूरी खबर बशर असद की सरकार गिरने के बाद पहली बार सीरिया से रॉकेट दागे गए: इजराइल
इजराइली सेना ने कहा कि सीरिया से मंगलवार को दो रॉकेट दागे गए जो इजराइल नियंत्रित गोलान हाइट्स के खुले क्षेत्रों में गिरे। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार दिसंबर में गिरने बाद पहली बार सीरियाई क्षेत्र से इजराइल की ओर हमला किया गया है। सीरियाई सरकारी मीडिया ने बताया कि रॉकेट दागे जाने के बाद इजराइल ने सीरिया के दारा प्रांत के पश्चिमी ग्रामीण इलाकों पर बमबारी की। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने भी इजराइली हवाई हमलों की सूचना दी है, जिसके कारण कुनीत्रा शहर और दारा के ग्रामीण इलाकों में विस्फोट हुए। पिछले साल गाजा में इजराइल के हमले में मारे गए हमास के सैन्य नेता मोहम्मद ज़ैफ के नाम पर रखे गए ‘मोहम्मद ज़ैफ ब्रिगेड’ नामक समूह ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली है।
यूक्रेन में रूस के रॉकेट हमले में चार लोगों की मौत
रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के शहर सुमी को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह इस बात को रेखांकित करता है कि मॉस्को का तीन साल से जारी युद्ध को रोकने का कोई इरादा नहीं है। यह हमला इस्तांबुल में सीधी शांति वार्ता के एक दिन बाद हुआ, जिसमें युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई प्रगति नहीं हुई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रॉकेटों की बौछार ने सुमी के केंद्र में अपार्टमेंट इमारतों और एक चिकित्सा सुविधा को निशाना बनाया। इस बीच, यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने कहा कि उसने रूस के अंदर फिर से हमला किया है। इसके दो दिन पहले यूक्रेन ने ड्रोन के जरिये रूस के अंदर घुसकर उसके हवाई अड्डों पर भीषण हमला किया था जिसमें कई विमान नष्ट हो गए थे।
ईरान में लापता तीन भारतीयों का पता चला: ईरानी दूतावास
पिछले महीने ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों को मुक्त करा लिया गया है। यह जानकारी भारत स्थित ईरानी दूतावास ने मंगलवार को तेहरान में मीडिया की खबरों के हवाले से दी।
पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह लापता भारतीयों के मामले में ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है। ईरानी दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "तीन लापता भारतीय नागरिक मुक्त करा लिये गये हैं।" उसने कहा, ‘‘ईरान के स्थानीय मीडिया का कहना है कि पुलिस ने ईरान में लापता हुए तीन भारतीयों को ढूंढकर छुड़ा लिया है।
हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार
मंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने मंगलवार को हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्या मामले में कथित तौर पर साजिश रचने और मुख्य आरोपी को शरण देने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कुख्यात बदमाश शेट्टी की पिछले महीने यहां हमलावरों के एक समूह ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मंगलुरु निवासी अब्दुल रजाक (59) के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 16 हो गई है।
दिल्ली में ‘सम-विषम' नीति दोबारा लागू नहीं होगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सम-विषम’ योजना को फिर से लागू करने से इनकार करते हुए मंगलवार को कहा कि इससे जनता को असुविधा हुई है। गुप्ता ने 2025-26 प्रदूषण कार्य योजना का अनावरण करने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘क्या होगा यदि किसी परिवार के पास घर में केवल एक ही वाहन हो?’’ उन्होंने कहा कि नीतिगत निर्णयों में दिल्ली के नागरिकों की आवश्यकताओं और वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए।