LIVE

गोवा में जुलूस के दौरान भगदड़ मचने से 6 की मौत; 50 से ज्यादा घायल; स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने एस जयशंकर से की बात

गोवा में शिरगांव मंदिर जात्रा (जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। कई घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने ट्वीट किया, पहलगाम में हुए दुखद हमले के बाद अपने भारतीय सहयोगी डॉ. एस जयशंकर के साथ बातचीत में मैंने स्विट्जरलैंड की निंदा दोहराई, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और क्षेत्रीय तनाव से बचने के लिए संयम बरतने का आह्वान किया। हम बातचीत का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। शरीफ का चैनल अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल सोशल मीडिया अकाउंट है, जिसे भारत सरकार ने ब्लॉक किया।

Shashank Shekhar MishraUpdated May 3, 2025, 17:46 IST
गोवा में जुलूस के दौरान भगदड़ मचने से 6 की मौत; 50 से ज्यादा घायल; स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने एस जयशंकर से की बात

गोवा में जुलूस के दौरान भगदड़ मचने से 6 की मौत; 50 से ज्यादा घायल; स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने एस जयशंकर से की बात

गोवा में शिरगांव मंदिर जात्रा (जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। कई घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने ट्वीट किया, पहलगाम में हुए दुखद हमले के बाद अपने भारतीय सहयोगी डॉ. एस जयशंकर के साथ बातचीत में मैंने स्विट्जरलैंड की निंदा दोहराई, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और क्षेत्रीय तनाव से बचने के लिए संयम बरतने का आह्वान किया। हम बातचीत का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। शरीफ का चैनल अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल सोशल मीडिया अकाउंट है, जिसे भारत सरकार ने ब्लॉक किया।

  • स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने एस जयशंकर से की बात

  • भारत में शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल हुआ ब्लॉक

  • गुरुग्राम पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

  • लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा अंडमान और निकोबार कमान के नये प्रमुख होंगे

  • पंकजा मुंडे को फोन पर परेशान करने के आरोप में इंजीनियरिंग स्नातक गिरफ्तार

MAY 03, 2025 17:46 IST

उज्जैन में बंटी और बबली ने एक करोड़ 10 लख रुपए की बुजुर्ग से की ठगी



उज्जैन में अंतर्राज्यीय ठग बंटी और बबली ने सैफी मोहल्ला के एक व्यवसायी से नकली सोना गिरवी रखकर एक करोड़ दस लाख रुपये की ठगी की है। इस धोखाधड़ी में ठगों ने ज्वेलर्स की नकली सील का इस्तेमाल किया और फर्जी चेक भी दिए। पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बबली फरार है। पीड़ित 65 वर्षीय कुतुबुद्दीन नजमी, जो दुबई में फायर फाइटिंग का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि उनकी मुलाकात ठग होजेफा गोलवाला से पुणे में हुई थी। वहां से ठग ने उनकी आर्थिक स्थिति का पता लगाया और फिर उज्जैन में आकर ठगी को अंजाम दिया। होजेफा ने कुतुबुद्दीन को 1 किलो 100 ग्राम सोने के आभूषण दिखाए, जिन पर पुणे के तवक्कल ज्वेलर्स की सील थी। उसने कहा कि उसे एक करोड़ रुपये की जरूरत है और सोना गिरवी रखने की पेशकश की।
MAY 03, 2025 16:01 IST

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया जिस पर आठ लाख रुपये के इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र के मोतीपानी और करीब के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को जिला बल, गरियाबंद जिले की विशेष इकाई ‘ई-30’ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान शाम करीब छह बजे मोतीपानी गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
MAY 03, 2025 15:46 IST

सुहास शेट्टी हत्याकांड में आठ लोग गिरफ्तार: कर्नाटक गृह मंत्री

कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने शनिवार को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश शेट्टी की बृहस्पतिवार देर शाम मंगलुरु शहर के बाजपे थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी थी। शेट्टी, सूरतकल में जुलाई 2022 के फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।
MAY 03, 2025 15:16 IST

अगले सप्ताह हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकती हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले की यात्रा कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मनीरुल इस्लाम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को जिला मुख्यालय शहर बहरामपुर पहुंचेंगी। इस्लाम ने कहा कि सर्किट हाउस में रात में ठहरने के बाद वह मंगलवार को सड़क मार्ग से हिंसा प्रभावित शमशरगंज और धुलियान जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह सुती के छपघाटी मैदान में एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगी।
MAY 03, 2025 15:01 IST

मंदिर भगदड़: गोवा सरकार ने अगले तीन दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

गोवा सरकार ने मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत और 70 से अधिक के घायल होने की घटना के बीच शनिवार को कहा कि अगले तीन के लिए उसने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव श्रेयस डिसिल्वा द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया, ‘‘शिरगांव में श्री देवी लईराई जात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना के मद्देनजर तथा मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गोवा सरकार निर्देश देती है कि अगले तीन दिन के लिए निर्धारित सभी सरकार समर्थित उत्सव कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह रद्द या स्थगित कर दिए जाएं।
MAY 03, 2025 14:34 IST

रूसी संघ के क्षेत्र में जाने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं- जेलेंस्की

9 मई को रूस की यात्रा करने वाले या वहां जाने वाले सभी देशों के प्रति हमारी स्थिति बहुत सरल है। हम रूसी संघ के क्षेत्र में जो कुछ भी हो रहा है, उसकी जिम्मेदारी नहीं ले सकते। वे आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
MAY 03, 2025 14:25 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने जातिगत गणना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जातिगत गणना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए शनिवार को कहा कि वह यह भूल गयी कि दलित तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज के करोड़ों लोगों को आरक्षण सहित उनके संवैधानिक हक से वंचित रखने में उसका ‘‘इतिहास काला अध्याय है। मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘1931 और आजादी के बाद पहली बार देश में जातिगत गणना कराने के केंद्र सरकार के निर्णय का श्रेय लेने में कांग्रेस यह भूल गयी कि दलित व ओबीसी समाज के करोड़ों लोगों को आरक्षण सहित उनके संवैधानिक हक से वंचित रखने में उसका इतिहास काला अध्याय है और इस कारण उसे सत्ता भी गंवानी पड़ी है।
उन्होंने कहा, ‘‘किन्तु सत्ता विहीन होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व का खासकर दलित और ओबीसी समाज के प्रति नया उभरा प्रेम विश्वास से परे है तथा इन वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर छलावा की अवसरवादी राजनीति है। वैसे भी आरक्षण को निष्क्रिय बनाकर अन्ततः इसको खत्म करने की इनकी नापाक मंशा को कौन भुला सकता है?’’
बसपा नेता ने कहा, ‘‘वैसे आरक्षण व संविधान के जनकल्याणकारी उद्देश्यों को ‘फेल’ करने में भाजपा भी कांग्रेस से कम नहीं, बल्कि दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।
MAY 03, 2025 13:45 IST

चीन में भारतीय दूतावासों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

चीन के शंघाई और ग्वांगझू स्थित भारतीय राजनयिक दूतावासों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभाएं आयोजित कीं। इन शोक सभाओं में वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने आतंकवादी हमले में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में शोक सभा की गई। वाणिज्य दूतावास द्वारा 30 अप्रैल को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक ‘पोस्ट’ में कहा गया, ‘‘महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में भारतीय महावाणिज्य दूतावास शंघाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, भारत के मित्रों और भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति वाणिज्य दूतावास में गहरी संवेदना व्यक्त की।’’
MAY 03, 2025 12:51 IST

तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जाति जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया। बिहार जाति सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस सर्वेक्षण ने कई मिथकों को तोड़ा। सर्वे में पता चला कि बिहार की आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) लगभग 63 फीसदी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2025 12:29 IST

असम पंचायत चुनाव के पहले चरण में 43 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश

असम के उन पांच जिलों में 43 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा जहां पहले चरण में पंचायत चुनाव हुए थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हैलाकांडी के 31, श्रीभूमि के आठ, लखीमपुर के दो तथा गोलाघाट और माजुली के एक-एक मतदान केन्द्र पर चार मई को पुनर्मतदान होगा। पहले चरण का मतदान शुक्रवार को 14 जिलों के 12,916 बूथ पर हुआ जिसमें 89.59 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। मतदान प्रतिशत 70.2 रहा। दूसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। मतगणना 11 मई को होगी।
MAY 03, 2025 12:28 IST

गोरखपुर में सिरफिरे युवक की खौफनाक करतूत

गोरखपुर के ककराखोर गांव में शुक्रवार की शाम को सिरफिरे युवक ने गांव की ही एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने इस सिरफिरे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2025 11:41 IST

गरियाबंद में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार को सुबह से ही नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक 1 नक्सली के ढेर होने की खबर है। गरियाबंद एसपी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2025 11:26 IST

कश्मीर घाटी में सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर विदेशी आतंकी

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में मौजूद विदेशी आतंकी जांच एजेंसियों के टारगेट पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2025 11:04 IST

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के इस दावे को खारिज कर दिया कि जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने का केंद्र का निर्णय ‘‘कड़े परिश्रम से हासिल जीत’’ है। साथ ही सीतारमण ने इस कदम का ‘‘राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास’’ करने के लिए तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की। सीतारमण ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जातिगत गणना को मंजूरी दे दी है और इस अभ्यास के जरिए जुटाए जाने वाले आंकड़ों से सरकार समाज के गरीब और हाशिए पर पड़े वर्गों की बेहतर मदद कर सकेगी। वित्त मंत्री ने द्रमुक शासन में राज्य के एक गांव में हुई एक घटना का भी हवाला दिया, जहां कथित तौर पर पेयजल में मानव मल-मूत्र मिला हुआ पाया गया था।
सीतारमण ने कहा, ‘‘उनका (द्रमुक) कहना है कि उत्तर भारत के कुछ राज्य पिछड़े हुए हैं लेकिन ऐसे राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं नहीं हुई हैं। इसलिए, द्रमुक के इस तर्क में कोई दम नहीं है कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने का केंद्र का फैसले उनकी जीत है।’’ दिसंबर 2022 में पुडुकोट्टई जिले के वेंगाइवायल गांव में अनुसूचित जाति के आवासीय इलाके में एक पानी की टंकी में कथित तौर पर मानव मल-मूत्र मिला पाया गया था।
MAY 03, 2025 09:01 IST

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बर्लिन समेत दुनिया के कई शहरों में प्रदर्शन

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए दुनिया के कई शहरों में प्रदर्शन किया गया। भारतीय प्रवासियों ने बर्लिन में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2025 07:40 IST

गोवा में जुलूस के दौरान मची भगदड़, 6 लोगों की मौत कई घायल

गोवा में शिरगांव मंदिर जात्रा (जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। कई घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MAY 03, 2025 06:53 IST

फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी ने निर्मल कपूर को दी श्रद्धांजलि

MAY 03, 2025 06:52 IST

निर्मल कपूर के निधन पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने जताया शोक

MAY 03, 2025 06:40 IST

पंकजा मुंडे को फोन पर परेशान करने के आरोप में इंजीनियरिंग स्नातक गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस की साइबर शाखा ने शुक्रवार को 25 वर्षीय एक इंजीनियरिंग स्नातक को राज्य की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे को बार-बार फोन करके और संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीड जिले के रहने वाले अमोल छगनराव काले के रूप में हुई है और उसे पुणे के पास भोसरी से गिरफ्तार किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता मुंडे को पिछले कुछ दिनों से उनके निजी मोबाइल नंबर पर बार-बार कॉल और संदेश मिल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र साइबर पुलिस में इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई थी।
MAY 03, 2025 06:39 IST

लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा अंडमान और निकोबार कमान के नये प्रमुख होंगे

रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) के महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के अगले कमांडर-इन-चीफ होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल राणा के आगामी एक जून को कार्यभार संभालने की संभावना है। वह एयर मार्शल साजु बालाकृष्णन की जगह लेंगे। अधिकारी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल राणा अंडमान और निकोबार कमान के 18वें कमांडर-इन-चीफ होंगे। एएनसी ​​हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।