क्राइम

गोरखपुर में सिरफिरे युवक की खौफनाक करतूत, बुजुर्ग महिला का सिर काट की हत्या

Gorakhpur Crime: गोरखपुर के ककराखोर गांव में शुक्रवार की शाम को सिरफिरे युवक ने गांव की ही एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने इस सिरफिरे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Image

युवक ने बुजुर्ग महिला का सिर काट की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gorakhpur Crime: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर गांव में शुक्रवार की शाम को सिरफिरे युवक ने गांव की ही एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने इस सिरफिरे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर एसपी साउथ जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी बांसगांव, थाना प्रभारी खजनी अर्चना सिंह, थानाध्यक्ष बेलीपार विशाल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला का सिर काटा

जानकारी के अनुसार, युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला का सिर काट दिया। मृतक बुजुर्ग के घर की एक अन्य महिला पर भी किया हमले का प्रयास किया। सिरफिरे के दरवाजे के पास खड़े बच्चो को उसने दौड़ाया। हालांकि बच्चे सुरक्षित भाग निकले। घटना के बाद ग्रामीणों ने सिरफिरे को पीटने के बाद पेड़ से बांध दिया। पेड़ पर बंधे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया है। आरोपी सिरफिरे लखन सिंह को हिरासत में ले अस्पताल भेजा गया है। सिरफिरा युवक खुद को शिव और राम बताता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article