LIVEताजा खबर: पाकिस्तान को महीने भर के लिए मिली UNSC की अध्यक्षता, PM मोदी पांच देशों की यात्रा पर हुए रवाना
02 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, ताजा खबर और मुख्य समाचार से जुड़े अपडेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस बार उनकी यात्रा की अवधि थोड़ी लंबी है। वह आठ दिन में पांच देशों का दौरा करेंगे। दो जुलाई से शुरू हुई उनकी इस 'मेगा यात्रा' का समापन 9 जुलाई को होगा। प्रधानमंत्री जिन पांच देशों की यात्रा पर जा रहे हैं, उनके नाम हैं घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया। पीएम मोदी के विदेश दौरे की एक खासियत यह भी है कि आम तौर पर वह एक देश की यात्रा नहीं करते, उनकी कोशिश रहती है कि एक बार में कम से कम दो से तीन देशों की यात्रा वह कर लें।

ताजा खबर: पाकिस्तान को महीने भर के लिए मिली UNSC की अध्यक्षता, PM मोदी पांच देशों की यात्रा पर हुए रवाना
02 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, ताजा खबर और मुख्य समाचार से जुड़े अपडेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस बार उनकी यात्रा की अवधि थोड़ी लंबी है। वह आठ दिन में पांच देशों का दौरा करेंगे। दो जुलाई से शुरू हुई उनकी इस 'मेगा यात्रा' का समापन 9 जुलाई को होगा। प्रधानमंत्री जिन पांच देशों की यात्रा पर जा रहे हैं, उनके नाम हैं घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया। पीएम मोदी के विदेश दौरे की एक खासियत यह भी है कि आम तौर पर वह एक देश की यात्रा नहीं करते, उनकी कोशिश रहती है कि एक बार में कम से कम दो से तीन देशों की यात्रा वह कर लें।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: UN की अध्यक्षता PAK को मिलने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'एक ऐसा देश जो आतंकवाद को समर्थन देता है, आतंकवादियों को शरण देता है और भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देता है, अब वैश्विक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा है।' उन्होंने तीखा सवाल उठाया, 'अब शैतान ही कुर्सी पर बैठा है।' उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता के चलते भारत आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ गया है।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: पटना में RJD-कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह
भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसी नीतियों को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया, जो समाज के हर वर्ग के विकास में मदद करेंगी।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: BJP में बड़ा सांगठनिक बदलाव
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को सात राज्यों एवं दो केंद्रशासित राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। पार्टी ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप की कमान नए चेहरों को सौंपी है। भाजपा को अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना है।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: पीक आवर्स में दोगुना किराया वसूल सकेंगी कैब कंपनियां
सड़क परिवहन मंत्रालय ने कैब एग्रीगेटर्स (सेवा प्रदाताओं) को ‘पीक ऑवर’ (व्यस्ततम समय) के दौरान आधार मूल्य का दो गुना तक शुल्क लगाने की अनुमति दे दी है, जो पहले 1.5 गुना था। गैर व्यस्ततम समय के लिए किराया, आधार मूल्य का न्यूनतम 50 प्रतिशत होना चाहिए। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपने ‘मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश-2025’ में कहा है कि ‘एग्रीगेटर को मूल किराये से न्यूनतम 50 प्रतिशत कम किराया लेने तथा उप-खण्ड (17.1) के तहत निर्दिष्ट आधार किराये से अधिकतम दो गुना गतिशील मूल्य निर्धारण की अनुमति होगी।”
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: पाकिस्तान को महीने भर के लिए मिली UNSC की अध्यक्षता
पाकिस्तान द्वारा यूएनएससी की अध्यक्षता संभालना उसके नेतृत्व या विदेश नीति साख में वैश्विक विश्वास का प्रतिबिंब नहीं है। यह एक रोटेशनल पद है जो पाकिस्तान जैसे निर्वाचित सदस्यों सहित हर देश को अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान एक बार मिलता है।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: कांग्रेस के भीतर का अंतर्कलह कब होगा समाप्त?
कर्नाटक में कुछ समय के अंतराल के बाद अचानक से मुख्यमंत्री बदलने की मांग तेज हो जाती है और फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने साफ कर दिया कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सिद्दारमैया ने कहा कि हां, मैं पद पर बना रहूंगा।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: 10 मिनट में 26000 फीट नीचे गिरा जापान एयरलाइंस का Boeing विमान
बीच हवा में दिखी दहशत जब जापान एयरलाइंस के यात्रियों ने बताया कि कैसे वे मौत के मुंह में समाते हुए लगे, दरअसल उड़ान के दौरान एक बोइंग 737 विमान दस मिनट में 26,000 फीट नीचे गिर गया, जानकारों के मुताबिक केबिन प्रेशर फेल होना इसके पीछे की वजह मानी जा रहा है जिससे यात्रियों की सांसे अटकी रहीं।
एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी
दिल्ली समय पूरे एनसीआर में लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि अगले एक हफ्ते तक मौसम सुहावना बना रहेगा और लगातार हल्की बारिश की फुहार लोगों को गर्मी से निजात दिलाएंगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक "थंडरस्टॉर्म विथ रेन" यानी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस दौरान मौसम विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 2 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद 3 जुलाई को यह थोड़ा और गिरकर 33 और 27 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसी तरह 4, 5 और 6 जुलाई को तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।
इंडी गठबंधन के कुकृत्यों को बताएंगे राजनाथ: गिरिराज सिंह
भाजपा कार्यकारिणी की बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में बैठक हो रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाग ले रहे हैं। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह दिखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। भाजपा के कई बड़े नेता भी पहुंचे हैं। कई कार्यकर्ता बैंड बाजे के साथ राजनाथ सिंह का स्वागत करने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। वे केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और इंडी गठबंधन के कुकृत्यों पर भी बात करेंगे। कुकृति यही है जो अपने को 'समाजवादी' कहता है और खुद 'नमाजवादी' बनता है।
SAD नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की आज मोहाली कोर्ट में होगी पेशी
ड्रग्स और आय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बता दें, मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 2 आरोपियों को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी जमानत
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में नीलम आजाद और महेश कुमावत को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने कई शर्तों के साथ दोनों को जमानत दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: टीएमसी नेताओं का दिमाग ठीक से नहीं करता काम : दिलीप घोष
टीएमसी विधायक मदन मित्रा द्वारा कोलकाता के लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में टिप्पणी को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता सिर्फ टीएमसी में ही पाए जाते हैं। भाजपा नेता दिलीप घोष ने बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "वे हमेशा तभी जागते हैं जब चीजें गलत हो जाती हैं। हर कोई जानता है कि कभी वे ठीक होते हैं, कभी नहीं, और शाम के बाद उनका दिमाग ठीक से काम नहीं करता। इसलिए ऐसे नेता आजकल केवल टीएमसी में ही पाए जाते हैं। बस उनके बयानों और कार्यों को देखें।" उन्होंने आगे कहा, "अनुब्रत मंडल जैसे नेता को ही देख लें। इतनी बड़ी घटना हुई, उन्होंने एक पुलिस अधिकारी का अपमान किया, फिर भी अधिकारी को सजा दी जा रही है। उनके साथ कुछ नहीं हो रहा है क्योंकि टीएमसी ऐसे क्रूर, असामाजिक तत्वों द्वारा चलाई जाती है। अगर उन्हें हटा दिया गया, तो पार्टी टूट जाएगी।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया
सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और पूर्व जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नेता समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जेडयूएफ संगठन के एक गुट जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जे) के स्वयंभू उप प्रमुख नामगकलुंग कामेई उर्फ नवंबर (42) को मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के केकरूपाट इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 9-एमएम पिस्तौल के साथ एक मैगजीन बरामद की गयी है। केवाईकेएल (एसओआरईपीए) के एक सक्रिय सदस्य को मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले के आंद्रो खुमान से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के खुरई चैथाबी लीराक से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। इंफाल पूर्व जिले के खुरई कोंगखम लीकाई से केसीपी (अपुनबा) के एक अन्य सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि राज्य में वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे हैं।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: सिद्दरमैया ने रेल किराये में वृद्धि को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने रेल के किराये में वृद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए इस फैसले को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की है।
रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक परिपत्र जारी कर एक जुलाई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में गैर-वातानुकूलित श्रेणी के किराए में एक पैसा प्रति किलोमीटर और सभी वातानुकूलित श्रेणी में दो पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की घोषणा की। सिद्दरमैया ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रेल किराए में बढ़ोतरी। इसका खमियाजा कौन भुगतेगा? दिहाड़ी मजदूर, छात्र, छोटे व्यापारी और आम आदमी बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:वेनेजुएला की संसद ने संरा मानवाधिकार प्रमुख को अवांछित व्यक्ति घोषित किया
वेनेजुएला की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा नियंत्रित नेशनल असेंबली ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया तथा अमेरिकी सरकार द्वारा अल सल्वाडोर की जेल में भेजे गए वेनेजुएला के शरणार्थियों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने के लिए उनकी आलोचना की। ऐसी राजनयिक घोषणा बहुत कम देखी जाती है। इसका तत्काल कोई व्यावहारिक प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन यह राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी के प्रति नाराजगी को दर्शाता है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब कुछ दिन पहले ही तुर्क ने कहा था कि उनका कार्यालय मादुरो सरकार के तहत बढ़ती मनमानी गिरफ्तारियों, लोगों के गायब होने और उत्पीड़न का दस्तावेजीकरण कर रहा है।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: अमेरिका : दो चीनी नागरिकों पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप
अमेरिका में दो चीनी नागरिकों पर चीन के इशारे पर जासूसी करने के आरोप लगाए गए हैं। इन चीनी नागरिकों पर एक नौसैनिक अड्डे की तस्वीरें लेने और सेना में उन लोगों की भर्ती कराने का प्रयास करने के आरोप हैं जिनके बारे में उन्हें लगता था कि वे चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने के लिए तैयार हो सकते हैं। यह मामला सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में दायर किया गया। अधिकारियों के अनुसार, चीन की सरकार अमेरिकी सैन्य क्षमताओं के बारे में गुप्त रूप से खुफिया जानकारी एकत्र करने के निरंतर प्रयास कर रही है। चीन द्वारा करीब दो साल पहले एक निगरानी गुब्बारा छोड़े जाने के बाद चीनी जासूसी का मामला सामने आया था जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने आखिरकार साउथ कैरोलाइना के तट पर मार गिराया था।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी वाले बयान पर आया डेमोक्रेटिक नेता जोहरान ममदानी का रिएक्शन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक बयान में ममदानी ने ट्रंप की टिप्पणियों की निंदा करते हुए इसे उनकी नागरिकता और मौलिक अधिकारों पर हमला बताया।
यहां पढ़ें पूरी खबर आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: केंद्रीय मंत्री अठावले ने छेड़ी तान, प्राइवेट सेक्टर में जाति आधारित कोटा की उठाई मांग
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने निजी क्षेत्र में जाति आधारित नौकरी कोटा की वकालत करते हुए कहा कि कई सरकारी उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है। मंगलवार को रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष ने आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले की सराहना की और इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
यहां पढ़ें पूरी खबर आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना के लिए हुए रवाना
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: आतंकवाद पर भारत को मिला QUAD का समर्थन
अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है। क्वाड भागीदारों ने हिंसा की कड़ी निंदा की और आतंकी हमले के अपराधियों, आयोजकों और वित्तपोषकों को तुरंत न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। हमलावरों के संबंध पाकिस्तान स्थित समूहों से पाए गए थे। आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने कई सटीक हमलों को अंजाम देकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे को नष्ट किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर