LIVE

आज की ताजा खबर 02 अगस्त 2026 LIVE: सनी देओल ने किया बिहार का दौरा, CJP के मुख्य सदस्य पांच अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में बैठक करेंगे

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 02 August), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [ईरान-अमेरिका युद्ध] [कॉकरोज जनता पार्टी] [मौसम] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को कहा कि राज्य में पिछले दिन हुई भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ अन्य लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, भूस्खलन हुए और जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारी बारिश से 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।


उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई को सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर (Parthala Roundabout) के पास झुग्गी बस्ती के नजदीक हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan) का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट कर ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमले का आदेश देते हैं तो वह मध्य पूर्व के अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष अदालतों का उद्घाटन तीन अगस्त को भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे।
आज की ताजा खबर 02 अगस्त 2026 LIVE: सनी देओल ने किया बिहार का दौरा, CJP के मुख्य सदस्य पांच अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में बैठक करेंगे
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 02 August), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [ईरान-अमेरिका युद्ध] [कॉकरोज जनता पार्टी] [मौसम] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को कहा कि राज्य में पिछले दिन हुई भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ अन्य लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, भूस्खलन हुए और जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारी बारिश से 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।


उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई को सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर (Parthala Roundabout) के पास झुग्गी बस्ती के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते समय पास में बनी पानी की टंकी में गिर गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नोएडा पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan) का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट कर ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमले का आदेश देते हैं तो वह मध्य पूर्व के अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष अदालतों का उद्घाटन तीन अगस्त को भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे।
Aug 2, 2026 | 09:51 PM IST

सनी देओल ने किया बिहार का दौरा

Aug 2, 2026 | 06:05 PM IST

बाराबंकी में पीएसी बैरक में फांसी के फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर के बैरक स्थित अपने कमरे में 30 वर्षीय एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान दीपक सिंह के रूप में हुई है, जो वर्ष 2021 बैच के प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के कांस्टेबल थे। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह काफी देर तक दीपक के कमरे का दरवाजा न खुलने पर उनके एक साथी पुलिसकर्मी को संदेह हुआ। जब दरवाजा खोला गया, तो उनका शव छत से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पीएसी के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि दीपक सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उप-निरीक्षक रशीद खान ने बताया कि इस कथित आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाया जा रहा है। कांस्टेबल दीपक सिंह मूल रूप से मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है दीपक ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था।भाषा
Aug 2, 2026 | 05:56 PM IST

CJP के मुख्य सदस्य पांच अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में बैठक करेंगे, भविष्य की रणनीति तय करेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख सदस्य पांच अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बैठक करेंगे तथा संगठन की भविष्य की रणनीति और कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। कॉजपा सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर होगी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में एक महीने तक चले आंदोलन के बाद कॉजपा के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कहा गया था कि वे कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएं। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रमुख सदस्यों से यह भी कहा गया था कि वे स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों से बातचीत करें तथा उनके विचार और सुझाव लेकर बैठक में पहुंचें। सूत्रों के अनुसार, पांच अगस्त की बैठक के बाद कॉजपा प्रेसवार्ता करेगी जिसमें भविष्य की कार्ययोजना और आगे की रणनीति से जुड़े फैसलों की घोषणा की जाएगी। इसी बीच, दीपके ने अपने आवास पर विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और पड़ोसी जिले से आए आगंतुकों से मुलाकात की तथा बच्चों के साथ ’मित्रता दिवस’ मनाया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर लीक मामले को लेकर कॉजपा के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों को देशभर की ’जेन जेड’ पीढ़ी से जबरदस्त समर्थन मिला, जिसके चलते पिछले सप्ताह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
Aug 2, 2026 | 05:54 PM IST

पश्चिम बंगाल में बस पलटने से परिचालक की मौत, कई यात्री घायल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को एक बस के पलट जाने से उसके परिचालक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार सुबह मंदिरबाजार क्षेत्र के पास रामगंगा रोड पर हुई, जब एक वैन से टक्कर होने से बचने की कोशिश में बस पलट गयी। बस धोलाहाट से लक्ष्मीकांतपुर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क का एक हिस्सा अत्यंत जर्जर स्थिति में था। इसी दौरान दूध के एक वाहन से टक्कर होने से बचने की कोशिश में बस चालक ने बस को एक ओर मोड़ दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बस के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार हो रहा है। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने बस को हटाकर यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों और बस संचालकों ने जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सड़क की खराब स्थिति ही इस दुर्घटना का प्रमुख कारण बनी।
Aug 2, 2026 | 05:53 PM IST

पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिये गठित त्वरित अदालत की विशेष न्यायाधीश का तबादला

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष त्वरित अदालत की न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा समेत 137 न्यायाधीशों का तबादला कर दिया है। विशेष न्यायाधीश बालीगा ने 25 जुलाई को कार्यभार संभालने के बाद त्वरित अदालत में मुश्किल से एक सप्ताह ही पूरा किया था। नीट समेत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई पहले कर रहे विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता अब उनकी जगह लेंगे। शनिवार को जारी उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, न्यायाधीश बालीगा का तबादला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अधिनियम के तहत गठित विशेष अदालत में किया गया है, जहां वह आतंकवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी।

आतंकवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले एनआईए के अन्य नए विशेष न्यायाधीशों में विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, पुलस्त्य प्रमाचल, किरण बंसल और अमित बंसल शामिल हैं। उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए 23 जुलाई को एक विशेष अदालत अधिसूचित की थी। इसके बाद न्यायाधीश बालीगा की वहां नियुक्ति की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने की घोषणा की थी। नीट पेपर लीक मामले की पहली सुनवाई 27 जुलाई को हुई थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकील के अनुरोध पर कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया, ताकि सीबीआई के आरोपपत्र और दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर विचार किया जा सके। इस मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) को पेपर लीक के आरोपों के चलते 12 मई को रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 जून को परीक्षा दोबारा आयोजित की गई।
Aug 2, 2026 | 05:49 PM IST

दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटर पकड़े

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़े दो कथित शूटर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई, जब हत्या के एक मामले में आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ’’संदिग्धों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लगी।’’ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का पुलिस सुरक्षा में इलाज हो रहा है।
Aug 2, 2026 | 05:45 PM IST

अहमदाबाद में 'अग्नि' देसी घी का सैंपल निकला सबस्टैंडर्ड, AMC ने 2 टन से अधिक घी का स्टॉक किया जब्त

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग ने खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान 'अग्नि' ब्रांड के शुद्ध गाय के देसी घी का सैंपल सबस्टैंडर्ड (मानकों के अनुरूप नहीं) पाए जाने के बाद शहर में 2 टन से अधिक घी का स्टॉक जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। जब्त किए गए स्टॉक की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। AMC के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कालूपुर घी बाजार स्थित जनक वीरेंद्रभाई मोदी के प्रतिष्ठान से 'शुद्ध गाय का देसी घी (अग्नि)' का नमूना लेकर जांच के लिए पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में यह नमूना सबस्टैंडर्ड घोषित किया गया।

रिपोर्ट मिलने के बाद 1 अगस्त को की गई आगे की जांच में पता चला कि इस उत्पाद का वितरण ऋषभ घी भंडार, रामनगर, साबरमती के संचालक अशोककुमार फतेहलाल बागरेचा द्वारा किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने 15 किलोग्राम पैक टिन वाले 'एगमार्क प्योर देसी घी (अग्नि)' और 'प्योर काउ देसी घी (अग्नि)' के नए नमूने भी जांच के लिए लिए। साथ ही मौके पर उपलब्ध पूरा स्टॉक बिक्री के लिए तत्काल रोक (सीज) दिया गया। AMC ने 1,084 किलोग्राम एगमार्क प्योर देसी घी और 974 किलोग्राम प्योर काउ देसी घी, यानी कुल 2,058 किलोग्राम घी जब्त किया है। जब्त स्टॉक की अनुमानित कीमत करीब 7,00,835 रुपये बताई गई है। चूंकि इन उत्पादों का निर्माण गुजरात के बाहर होता है, इसलिए संबंधित राज्य के डिज़िग्नेटेड फूड सेफ्टी ऑफिसर को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी गई है। साथ ही फूड एंड ड्रग्स विभाग, गांधीनगर को भी मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया है AMC ने कहा है कि आने वाले दिनों में शहर के सभी खाद्य कारोबारों में स्वच्छता, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की व्यापक जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना लाइसेंस कारोबार करने या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSSA) और GPMC एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Aug 2, 2026 | 05:44 PM IST

शाहपुर में सस्ती शराब को महंगी ब्रांड में बदलने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (PCB) ने शाहपुर इलाके में अवैध रूप से सस्ती विदेशी शराब को महंगी ब्रांड की शराब के रूप में तैयार करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी फरार है। कार्रवाई के दौरान 1.56 लाख रुपये से अधिक का मुद्देमाल जब्त किया गया है। PCB को सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के हलीमनी खड़की स्थित मढ़वाला पोल के एक मकान में सस्ती ब्रांड की विदेशी शराब को महंगी ब्रांड की बोतलों में भरकर नकली प्रीमियम शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदीप कनुभाई भावसार (40), कैलाश जयंतीभाई बोडाणा (36), देव प्रतीक कुमार पटेल (22) और देवांग अमितभाई जानी (28) के रूप में हुई है। वहीं, मुख्य आरोपी विक्की उर्फ मंगो उर्फ बलेलो कनुभाई चौहान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 227 सीलबंद भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की बोतलें, जिनकी कीमत 1,14,850 रुपये है, बरामद कीं। इसके अलावा 127 खाली ब्रांडेड शराब की बोतलें, 100 ढक्कन, 118 ब्रांडेड स्टिकर, एक हेयर ड्रायर, पांच अलग-अलग फ्लेवर, पांच मोबाइल फोन, 11,160 रुपये नकद, दो कैन में रखा 22 लीटर विदेशी शराब और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। जब्त किए गए सभी मुद्देमाल की कुल कीमत 1,56,410 रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सस्ती विदेशी शराब को महंगी ब्रांड की खाली बोतलों में भरकर, उन पर नकली स्टिकर और ढक्कन लगाकर प्रीमियम ब्रांड के नाम पर बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस नकली शराब की सप्लाई किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। PCB ने आरोपियों के खिलाफ गुजरात निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं।
Aug 2, 2026 | 05:43 PM IST

दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत के मामलों में मृत कैदियों के परिजनों को अब 7.5 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा

Aug 2, 2026 | 05:25 PM IST

ओडिशा पुलिस ने छह महीने में 17,590 लापता महिलाओं और बच्चों का पता लगाया

ओडिशा पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से जून के बीच चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान 17,590 लापता महिलाओं और बच्चों का पता लगाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलवाया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, जिन लापता लोगों का पता चला है उनमें 12,177 महिलाएं और 5,413 बच्चे शामिल हैं। बयान के मुताबिक इस दौरान सबसे अधिक पुरी जिले से 3,713 महिलाओं के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद जाजपुर जिले से 820 और गंजाम जिले से 581 महिलाओं को बरामद किया गया। बच्चों के मामले में भी पुरी जिला शीर्ष पर रहा, जहां से 1,161 बच्चों को बरामद किया गया। इसके बाद भुवनेश्वर शहरी पुलिस जिला से 399 और मयूरभंज जिले से 278 बच्चों को बरामद किया गया। जनवरी से जून के दौरान राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10,605 महिलाओं और 4,873 बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। लापता बच्चों में 4,334 लड़कियां, 538 लड़के और एक ट्रांसजेंडर शामिल है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ’’ इस अवधि के दौरान ऐसी कई महिलाओं और बच्चों को भी बरामद किया गया, जिनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पहले दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा, कुछ ऐसी महिलाएं और बच्चे भी अभियान के दौरान बरामद किए गए, जिनके लापता होने की सूचना दर्ज नहीं कराई गई थी।’’ उन्होंने कहा कि ओडिशा पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कारण आने वाले दिनों में इस विशेष अभियान को और तेज किया जाएगा।

Aug 2, 2026 | 05:23 PM IST

जम्मू कश्मीर में पुंछ के एक सुदूर गांव में जमीन धंसने से कई मकान एवं स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हुए

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव में जमीन धंस जाने पर कम से कम दो घर और एक स्कूल भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए तथा छह से ज़्यादा अन्य मकानों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 22 जुलाई को भारी बारिश के बाद सरोती जबरां गांव में जमीन धंसने लगी तथा पिछले 11 दिनों में हालात और खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं, क्योंकि प्रभावित इलाके में बड़ी-बड़ी दरारें चौड़ी होती जा रही हैं। मेंढर के तहसीलदार राहुल बसोत्रा ​​ने नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया कि जमीन में अस्थिरता के संकेत मिलने के कारण एक दर्जन से ज़्यादा घर अब भी खतरे में हैं। बसोत्रा ​​ने कहा कि वह और उनके क्षेत्रीय कर्मी प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं एवं स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। उन्होंने नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कम से कम पांच घर और स्कूल के दो भवन पहले ही नष्ट हो चुके हैं तथा कई अन्य घरों में दरारें आ गई हैं, जिसके कारण लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है। सैयद जुल्फकार हुसैन शाह नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जमीन धंसने से जरूरी बुनियादी ढांचों को बड़ा नुकसान पहुंचा है, फलस्वरूप पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
Aug 2, 2026 | 05:21 PM IST

रुद्रप्रयाग में उफनते बरसाती नाले में बहने से महिला की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को घास लेने गई एक महिला की बारिश से उफनाए बरसाती नाले (गदेरे) में बह जाने से मौत हो गई। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने यह जानकारी दी। एसडीआरएफ के अनुसार, यह घटना बड़मा क्षेत्र के स्वारा गांव में हुई, जहां विनीता देवी (38) घास काट रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह उफनते गदेरे में बह गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और नाले में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ ने बताया कि काफी देर तक चले अभियान के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया।
Aug 2, 2026 | 05:21 PM IST

सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक की दो विवाहित बहनों को 24.52 लाख रुपये का मुआवजा

दिल्ली के एक मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने 2018 में सड़क हादसे में मारे गए एक व्यक्ति की दो शादीशुदा बहनों को 24.52 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। अधिकरण ने कहा कि मूल दावेदार (मां) की मृत्यु हो जाने से मुआवजे की मांग करने का कानूनी अधिकार समाप्त नहीं होता।
अधिकरण ने माना कि मृतक की मां, जिन्होंने मूल रूप से यह याचिका दायर की थी, की मृत्यु के बाद उनकी कानूनी वारिस के रूप में दोनों विवाहित बहनें इस मुआवजे को पाने की हकदार हैं। अधिकरण की पीठासीन अधिकारी रिचा मनचंदा ने उच्चतम न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया फैसलों का हवाला देते हुए यह मुआवजा राशि मंजूर की। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रतिनिधि संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए दावे की कार्यवाही को आगे बढ़ा सकते हैं। अधिकरण ने कहा, "मुआवजे का दावा करने का अधिकार किसी एकमात्र दावेदार या आश्रित की मृत्यु होने पर पूरी तरह खत्म नहीं होता। अन्य जीवित कानूनी वारिस या प्रतिनिधि संपत्ति को हुए नुकसान का दावा करने के लिए कानूनी कार्यवाही जारी रख सकते हैं।" यह मामला सूरज (28) की मौत से जुड़ा है, जिसकी 20 सितंबर 2018 को जीटी करनाल रोड पर एक ट्रक की टक्कर से जान चली गई थी। अधिकरण ने जांच में पाया कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुआ था। अधिकरण ने यह मुआवजा राशि दोनों बहनों के बीच बराबर-बराबर बांटने का आदेश दिया। निर्देश दिया गया कि 3.26-3.26 लाख रुपये दोनों को तुरंत जारी किए जाएं, जबकि शेष राशि को चरणबद्ध तरीके से सावधि जमा (एफडी) में रखा जाए। अधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के बाद राशि जमा करने में देरी होने पर बीमा कंपनी को 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा।
Aug 2, 2026 | 05:03 PM IST

दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है, "मैं दतिया की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मध्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव की नींव रखी है...उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के भीतर गहरी जड़ें जमा चुके अहंकार को भी खारिज कर दिया है..."

Aug 2, 2026 | 05:02 PM IST

तसलीमा नसरीन का बड़ा बयान: भारत सरकार ने किया स्वागत, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दी सुरक्षा

Aug 2, 2026 | 03:25 PM IST

अहमदाबाद में लगातार बारिश के बीच 612 साल पुरानी अहमदशाह बादशाह मस्जिद की दीवार का हिस्सा ढहा, हेरिटेज संरचना को नुकसान

अहमदाबाद में लगातार हो रही बारिश के बीच लाल दरवाजा स्थित वर्ष 1414 में निर्मित ऐतिहासिक अहमदशाह बादशाह (पुरानी जामा) मस्जिद की एक दीवार का हिस्सा शनिवार तड़के ढह गया। निषेध एवं आबकारी विभाग के कार्यालय की ओर स्थित दीवार गिरने से बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन इस ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचा है। मस्जिद प्रबंधन ने आशंका जताई है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो इमारत के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंच सकता है। दीवार का एक हिस्सा गिरने के बाद अब मस्जिद के शेष हिस्से की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। प्रबंधन का कहना है कि यदि तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के कारण और नुकसान हो सकता है। मस्जिद प्रशासन ने स्मारक को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में प्रबंधन सोमवार को अहमदाबाद नगर निगम के हेरिटेज विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंपेगा।
Aug 2, 2026 | 02:10 PM IST

केरल में बारिश से आठ लोगों की मौत, 13 घायल और आठ लापता: मुख्यमंत्री


केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को कहा कि राज्य में पिछले दिन हुई भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ अन्य लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, भूस्खलन हुए और जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारी बारिश से 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
बयान में कहा गया है कि प्रभावित इलाकों से 5,792 लोगों को राज्यभर में बनाए गए 209 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों और इस आपदा में घर तथा आजीविका गंवाने वाले लोगों को सहायता उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिन के मुकाबले बारिश में कमी आई है, लेकिन लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Aug 2, 2026 | 10:21 AM IST

झुग्गियों के पास खेलते समय पानी की टंकी में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई को सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर (Parthala Roundabout) के पास झुग्गी बस्ती के नजदीक हुई।
पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते समय पास में बनी पानी की टंकी में गिर गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नोएडा पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Aug 2, 2026 | 07:04 AM IST

ड्रग्स के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत आज, PM मोदी करेंगे ‘नशा मुक्त युवा’ मिशन लॉन्च

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan) का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट कर ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

यह अभियान ‘जन भागीदारी आंदोलन’ के रूप में शुरू किया जाएगा, जिसका नेतृत्व MY Bharat के युवा स्वयंसेवक करेंगे। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक बदलाव का वाहक बनाना है।
Aug 2, 2026 | 06:58 AM IST

राउज एवेन्यू में विशेष अदालतों का होगा उद्घाटन

राष्ट्रीय सुरक्षा, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई अब दिल्ली में और तेज गति से हो सकेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष अदालतों का उद्घाटन तीन अगस्त को भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे। इन अदालतों की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
Aug 2, 2026 | 06:58 AM IST

पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स की सैर कराने वाला टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। प्रसिद्ध नाज़्का लाइन्स (Nazca Lines) की सैर कराने वाला एक छोटा टूरिस्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, विमान में 11 पर्यटक और 2 पायलट सवार थे।
Aug 2, 2026 | 06:57 AM IST

'अमेरिका ने हमला किया तो तबाह कर देंगे सऊदी और इजरायल के तेल ठिकाने', ईरान की चेतावनी

अमेरिका लगातार ईरान को हमले की धमकी दे रहा है तो ईरान भी पलटवार की बात कर रहा है। इस बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमले का आदेश देते हैं तो वह मध्य पूर्व के अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज ने यह रिपोर्ट दी है।