01 मई 2025 हिंदी न्यूज़: 'भारत के पास देने के लिए बहुत कुछ है', पीएम मोदी ने वेव्स सम्मेलन का किया उद्घाटन, पहलगाम की बैसरन घाटी में 2 दिन पहले से ही मौजूद थे आतंकी; पाकिस्तान ने लगातार 7वीं रात नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
01 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित देश के पहले वेव्स समिट का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। वेव्स के जरिए सरकार का उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करना है। जानकारी के अनुसार, वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही घटना की जांच जारी है। NIA की जांच के दौरान कई अहम खुलासे भी हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी 2 दिन पहले ही बैसरन घाटी पहुंच गए थे। इन आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ बैसरन ही नहीं बल्कि 3 अन्य पर्यटन स्थल भी थे। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित किए जा रहे देश के पहले वेव्स समिट का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इस सम्मेलन में दिन भर मौजूद रहेंगे। वेव्स के जरिए सरकार का उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करना है। जानकारी के अनुसार, वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्यों के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों द्वारा की गई तेज प्रगति की सराहना की। महाराष्ट्र और गुजरात की गिनती देश के समृद्ध राज्यों में की जाती है और इनका गठन 1960 में तत्कालीन बॉम्बे स्टेट से अलग करके किया गया था। मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब कोई महाराष्ट्र के बारे में सोचता है, तो ‘‘उसका गौरवशाली इतिहास और लोगों का साहस हमारे दिमाग में आता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य प्रगति का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है और इसके साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की, वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने हॉटलाइन पर बात की थी लेकिन इसके बावजूद गोलीबारी की गई। पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। अब उसने पाकिस्तानों विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई, 2025 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान विमान कंपनियों के लिए यह एक बड़ा झटका है। किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले सप्ताह पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमेरिका कश्मीर की स्थिति के संबंध में भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उन्हें "तनाव को और न बढ़ाने" के लिए कह रहा है। ब्रूस ने यह भी कहा था कि रुबियो “आज या कल तक पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात कर सकते हैं।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रम के संबंध में पाकिस्तान के दृष्टिकोण से अवगत कराया।
01 मई 2025 हिंदी न्यूज़: 'भारत के पास देने के लिए बहुत कुछ है', पीएम मोदी ने वेव्स सम्मेलन का किया उद्घाटन, पहलगाम की बैसरन घाटी में 2 दिन पहले से ही मौजूद थे आतंकी; पाकिस्तान ने लगातार 7वीं रात नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पहलगाम हमला: जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री से बात की
अरविंद श्रीवास्तव ने संभाला राजस्व सचिव का कार्यभार
सरकारी अधिकारी ने बीजद विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप, शिकायत दर्ज
'भारत के पास देने के लिए बहुत कुछ है', पीएम मोदी ने वेव्स सम्मेलन का किया उद्घाटन
फोन पर तीन तलाक दिए जाने से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या, पुलिसकर्मी निलंबित
जाति आधारित गणना के सरकार के फैसले के मद्देनजर शुक्रवार को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
पहलगाम की बैसरन घाटी में 2 दिन पहले से ही मौजूद थे आतंकी
अमेरिका: वाशिंगटन गोलीबारी के बाद 3 भारतीय मूल के लोग मृत पाए गए
आज देश के पहले WAVE शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
पाकिस्तान ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘30 अप्रैल और एक मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सैन्य चौकियों की तरफ से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने स्थित नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया।
एस जयशंकर ने की US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात
जगन्नाथ मंदिर पर राजनीति: भाजपा ने ममता सरकार पर आरोप लगाए
राज्य के भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुरी का जगन्नाथ मंदिर सदियों पुराना और सबसे पवित्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अपने ‘हिंदू विरोधी एजेंडे’ में असफल होकर अब सांस्कृतिक केंद्र को मंदिर बताकर जनता को गुमराह कर रही है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि राज्य सरकार को मंदिर निर्माण का न तो संवैधानिक और न ही धार्मिक अधिकार है।
