Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही घटना की जांच जारी है। NIA की जांच के दौरान कई अहम खुलासे भी हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी 2 दिन पहले ही बैसरन घाटी पहुंच गए थे। इन आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ बैसरन ही नहीं बल्कि 3 अन्य पर्यटन स्थल भी थे। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर) से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आतंकी हमले से 2 दिन पहले बैसरन घाटी में मौजूद थे। हमला करने वाले आतंकी 15 अप्रैल को ही पहलगाम पहुंचे गए थे। आतंकवादियों ने बैसरन घाटी के अलावा 3 और जगहों की रेकी भी की थी।

Pahalgam Attack
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरु घाटी, एम्यूजमेंट पार्क और बेताब घाटी आतंकियों के निशाने पर थे। बता दें, NIA की जांच में 20 के करीब OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर) की पहचान की जा चुकी है, जिनमे से कई OGW की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक 4 OGW ने पाकिस्तानी आतंकियों को रेकी करने में मदद की थी। घाटी में 3 सेटेलाइट फोन के इस्तमाल के भी सबूत मिले है। इनके 2 फोन के सिग्नल जांच एजेंसियों ने ट्रेस कर लिए है। 2500 संदिग्धों में से 186 लोग अभी भी हिरासत में है जिनसे पूछताछ जारी है।

Pahalgam Attack
आतंकी टूलकिट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
बता दें, इससे पहले जांच के दौरान आतंकी टूलकिट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। इस टूलकिट के जरिए आतंकवादियों को कई तरह की हिदायतें दी जाती हैं। इसमें आतंकवादियों को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसकी जानकारी दी होती है। टूलकिट के अनुसार, आतंकवादियों को इस बात की हिदायत दी गई थी कि वे समय के पाबंद हों, साथ ही अपनी यात्रा के दौरान इस्लामी पहनावे से दूरी बनाए रखें।
