देश

आज देश के पहले WAVE शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Waves Conference 2025: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित किए जा रहे देश के पहले वेव्स समिट का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इस सम्मेलन में दिन भर मौजूद रहेंगे। वेव्स के जरिए सरकार का उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करना है। जानकारी के अनुसार, वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Image

वेव्ज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

Photo : Twitter

Waves Conference 2025: भारत के पहले वैश्विक ऑडियो-विजुअल और मनोरंजन (वेव्ज) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में करेंगे। इस वेव्ज सम्मेलन की मेजबानी महाराष्ट्र सरकार कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार उपस्थित रहेंगे।

क्या है वेव्स (Waves)

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री 'क्रिप्टोस्पियर' नामक मंच का दौरा करेंगे और 'क्रिएट इन इंडिया' पहल के तहत चुने गए रचनात्मक कलाकारों से संवाद करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे भारत पवेलियन और महाराष्ट्र पवेलियन का भी दौरा करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है। वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 10000 से अधिक प्रतिनिधि, 1000 कलाकार, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप्स भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में कुल 42 मुख्य सत्र, 39 विशेष सत्र और 32 मास्टरक्लासेस आयोजित की जाएंगी, जिनमें ब्रॉडकास्टिंग, इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फिल्म और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे मुंबई पहुंच जाएंगे । प्रोटोकॉल अनुसार राज्यपाल , मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री सहित प्रमुख चेहरे प्रधानमंत्री की अगुवाई करेंगे। सुबह 10:30 बजे से उद्घाटन कार्यक्रम शुरू होगा। पीएम मोदी 4:30 बजे तक बीकेसी में विभिन्न बैठकें और मुलाकातें करेंगे। शाम 5 बजे केरल के लिए रवाना होंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!