LIVE

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 01 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 01 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 01 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 01 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 01 जुलाई (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

JUL 01, 2023 15:07 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: तीस्ता सीतलवाड़ की रेगुलर बेल खारिज

गुजरात हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाईकोर्ट(Gujrat High Court) ने नियमित बेल को खारिज कर दिया है। अदालत ने तत्काल सरेंडर का आदेश दिया है। यह मामला 2002 में गोधरा कांड (Godhra Riots)के बाद हुए दंगों के मामलों में कथित तौर पर उनके द्वारा साक्ष्य गढ़ने से संबंधित है।
JUL 01, 2023 13:30 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से

संसद का मानूसन सत्र इस बार 20 जुलाई से शुरू होगा। यह 11 अगस्त तक चलेगा। शनिवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इसकी घोषणा की। उनकी ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।
JUL 01, 2023 13:07 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: बालासोर ट्रेन हादसे में सीआरएस रिपोर्ट आई सामने

बालासोर ट्रेन हादसे में आई सीआरएस रिपोर्ट सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और इसमें रिले रूम के प्रभारी कुछ कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ विभागों की ओर से खामियां पाई गईं है। यह पूछे जाने पर कि क्या रिपोर्ट में किसी अन्य संलिप्तता का संकेत दिया गया है।अधिकारी ने कहा कि तोड़फोड़ का पहलू यदि कोई है, तो उसकी जांच केवल सीबीआई (CBI) द्वारा की जाएगी।सीआरएस जांच के अलावा सीबीआई भी घटना की जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे ने यह सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने का फैसला किया है कि दुर्घटना की सीबीआई जांच पर कोई प्रभाव या हस्तक्षेप न हो
JUL 01, 2023 11:38 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S का लोगो बदला

टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S की जगह अब नया लोगों नजर आएगा। यह लोगों Dream11 का होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को लीड स्पॉन्सर का ऐलान कर दिया। इसके लिए बोर्ड ने पिछले दिनों एक टेंडर जारी किया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने आगामी तीन साल के लिए Dream11 को नया लीड स्पॉन्सर चुना है। इससे पहले टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S का लोगो हुआ करता था।
JUL 01, 2023 10:43 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: महाराष्ट्र बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक

महाराष्ट्र बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने भी पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने का ऐलान किया है।
JUL 01, 2023 09:18 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: ग्रेटर नोएडा आएंगे बाबा बागेश्वर सरकार

बाबा बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य मंडित धीरेंद्र शास्त्री ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। वहा यहां श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करेंगे। उनके कार्यक्रम के आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में नौ जुलाई को यह आयोजन किया जाना है। इस दौरान हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
JUL 01, 2023 08:42 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: जलते फ्रांस में इमरजेंसी तक की नौबत

फ्रांस पिछले तीन दिन से जल रहा है। अब तक करीब 1 हजार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हालात को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां को यूरोपीय यूनियन का दौरा स्थगित कर पेरिस वापस आना पड़ा। कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई। जिस तरह की तस्वीर सामने आ रही है उसमें इमरजेंसी लगाने तक की नौबत आ सकती है। इन सबके बीच यह समझना जरूरी है कि आखिर क्या हुआ कि फ्रांस पहले सुलगा और फिर जल उठा। दरअसल अल्जीरियन मूल के 17 साल के एक लड़के नाहेल एम की पुलिस फायरिंग में मौत हुई और उसका असर यह हुआ कि अब तक 2 हजार गाड़ियों को आग के हवाले किया जा चुका है, करीब 500 घरों में तोड़फोड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई में अब तक 800 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन सड़कों पर शांति नहीं है।
JUL 01, 2023 07:11 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: एक सप्ताह में दूसरी बार मध्य प्रदेश में पीएम मोदी

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सियासी तौर पर समीकरणों को साधने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इन सबके बीच पीएम नरेंद्र मोदी का शहडोल दौरा खास रहने वाला है। वैसे तो वो सिकल सेल रोग के खिलाफ लड़ाई में योजना की शुरुआत करने वाले हैं। लेकिन आदिवासी बहुल शहडोल में उनके दौरे को सियासी चश्मे से भी देखा जा रहा है जानकार कहते हैं कि शहडोल का चुनाव राजनीति सोच के तहत किया गया है। राज्य में अनुसूचित जनजाति करीब 17 फीसद है। अगर विधानससभा की सीटों की बात करें तो 230 सीटों में से 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं।
JUL 01, 2023 06:32 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: बालासोर ट्रेन हादसे में रेलवे की बड़ी कार्रवाई

बालासोर ट्रेन हादसे में रेलवे की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। रेलवे ने हादसे के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को उनके पद से हटा दिया है।
JUL 01, 2023 06:30 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। शनिवार को सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को पहलगाम से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना किया गया।
JUL 01, 2023 06:28 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: फिर चमके नीरज चोपड़ा

ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से कमाल कर दिया। उन्होंने 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ डायमंड लीग श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया।
JUL 01, 2023 06:26 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 8 साल के लिए पद के लिए चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है।
JUL 01, 2023 06:24 IST

आज की ताजा खबर 01 जुलाई 2023 LIVE: महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में लगी आग

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में लगी आग महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़े हादसे की खबर है। यहां समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों की मृत्यु की आशंका है।