Heart Attack Video: मौत का क्या पता! शाहजहांपुर में बरात में डांस करते-करते युवक की थम गई सांसें, देखें घटना का वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 18, 2023, 10:38 PM IST

Heart Attack Viral Video: एटा से शाहजहांपुर आई एक बारात में एक युवक की डांस करते-करते मौत हो गई, इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कहते हैं कि मौत का कुछ पता नहीं वो कब कहां किस रूप में आ जाए कहा नहीं जा सकता, ऐसे ही एक दर्दनाक हादसा यूपी के शाहजहांपुर से सामने आया है, जहां एक युवा की मौत नाचते-नाचते हो गई, बताया जा रहा है कि युवक को दिल का दौरा (Shahjahanpur Heart Attack Video) आया जिससे डांस करते वक्त वो बेसुध होकर वहीं डीजे फ्लोर पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

बताते हैं कि शाहजहांपुर में एटा से एक बरात आई थी जहां बरात में आया एक युवक अपनी मस्ती में मस्त था और वहां पर नाच-गाना चल रहा है और सभी इसका मजा ले रहे थे वहीं ये युवक भी मस्ती में नाच रहा था, लेकिन किसी को एहसास ही नहीं हुआ कि अभी जो ये युवा नाच रहा है उसकी चंद क्षणों में मौत हो जाएगी, लेकिन ऐसा ही हुआ।

End of Feed