विपक्षी सांसदों के लंच से पहले भारी हंगामा, युवक खुद को बता रहा था 'मोदी का फैन', कांग्रेसियों ने जमकर पीटा

यह युवक पीएम मोदी के पक्ष में और राहुल गांधी के विरोध में कुछ कह रहा था। इसी बात पर कांग्रेसियों ने इसे जमकर पीटा। इससे पहले राहुल और प्रियंका वाड्रा दोनों पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने का आरोप लग चुका है...

Modi Fan Beaten: दिल्ली में विपक्षी सांसदों के लंच से पहले आज भारी हंगामा मच गया। मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस कैफे में लंच के लिए सांसदों को बुलाया है, इसी कैफे के बाहर एक युवक को को कांग्रेसियों ने जमकर पीट दिया। यह कनाट प्लेस में बड़ा सा पोस्टर हाथ में लेकर खुद को मोदी का फैन बता रहा था। वह पोस्टर लहराते हुए ऊंची आवाज में प्रदर्शनकारियों से पीएम मोदी और अमित शाह से माफी मांगने को कह रहा था। इसी बात पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, कुछ लोग मारपीट करने वालों को रोकते भी नजर आए। कांग्रेसियों ने कहा कि युवक राहुल के विरोध में कुछ कह रहा था। ये युवक मीडिया के सामने रोता हुआ भी दिखाई दिया। इससे पहले राहुल और प्रियंका वाड्रा दोनों पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने का आरोप लग चुका है जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

Modi fan beaten congress lunch

कांग्रेसियों ने खुद को मोदी का फैन बता रहे शख्स को पीटा

बीजेपी ने कहा, कश्मीरी मुस्लिम युवा को पीटा

इसी के साथ एक बार फिर बीजेपी ने कांग्रेसियों पर कानून तोड़ने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक कश्मीरी मुस्लिम युवा को कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर पीटा है, क्या ये है कांग्रेस का कल्चर है? इसके साथ ही प्रवक्ता ने राहुल पर पुलिसकर्मी से मारपीट का भी आरोप लगाया। सिद्धार्थ यादव ने कहा कि ये कुकृत्य राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा किया गया। एक हाथ में संविधान और दूसरे हाथ से कानून तोड़ना भारत की संस्कृति नहीं है। राहुल गांधी की खीझ और हताशा निकलकर आ रही है। राहुल गांधी देश आपका कुकृत्य देख रहा है।

End of Feed