'अब ब्यूरोक्रेसी से नहीं, ट्रंप को संसद से देना होगा जवाब, सरकार में राजनाथ सिंह से उम्मीद', RJD नेता मनोझ झा का बड़ा बयान

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा ने कहा है कि विदेश मंत्रालय द्वारा बार-बार खंडन किए जाने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप रुक नहीं रहे हैं। अब ब्यूरोक्रेसी से काम नहीं चलेगा। अब ट्रंप को जवाब संसद से देना होगा। झा ने कहा कि रक्षा मंत्री संसद के सत्र से सामूहिक और एकजुट आवाज जानी चाहिए और इस बारे में उन्हें राजनाथ सिंह से उम्मीद है क्योंकि वह पुराने भाजपाई हैं जो विपक्ष को शत्रु नहीं मानते।

RJD MP Manoj Kumar Jha : पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता वाले लगातार बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है। राजद सांसद ने शनिवार को कहा कि यदि वह गलत नहीं हैं तो ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर 17वीं बार बयान दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा बार-बार खंडन किए जाने के बाद भी वह रुक नहीं रहे हैं। अब ब्यूरोक्रेसी से काम नहीं चलेगा। अब ट्रंप को जवाब संसद से देना होगा। झा ने कहा कि रक्षा मंत्री संसद के सत्र से सामूहिक और एकजुट आवाज जानी चाहिए और इस बारे में उन्हें राजनाथ सिंह से उम्मीद है क्योंकि वह पुराने भाजपाई हैं जो विपक्ष को शत्रु नहीं मानते।

Manoj Jha

राजद नेता मनोज झा ने संसद से ट्रंप को जवाब देने की मांग उठाई।

सीजफायर पर 17 बार बोल चुके हैं ट्रंप

राजद नेता ने कहा, 'हमारा जो 'ऑपरेशन सिंदूर' था वह नागरिक प्रतिष्ठानों पर नहीं था। यहां तक कि सैन्य प्रतिष्ठान तक नहीं था। पहलगाम में जिस तरह से हमारे लोगों की हत्या हुई, वह पाकिस्तान की तरफ से एक उकसावे की कार्रवाई थी। यह पीड़ा देश की सामूहिक पीड़ा में बदल गई। लेकिन बहुत सारे सवाल हैं। मैं तो अब गिनना छोड़ चुका हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने 17वां बयान दिया है। उसका प्रतिकार विदेश मंत्रालय के ब्यूरोक्रेसी से अब नहीं होगा। संसद का सत्र बुलाइए। राजनाथ सिंह से अनुरोध है कि वह संसद का सत्र बुलाएं।'

End of Feed