जमीन का टुकड़ा और एक करोड़ की रंगदारी, उमेश पाल की हत्या की वजह तो नहीं

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 4, 2023, 05:35 PM IST

Umesh Pal Murder Case Update:उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़ी खबर यह है कि अतीक अहमद के गुर्गों ने उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था। बता दें कि इस मामले में एक बदमाश को प्रयागराज पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है, जबकि दूसरे बदमाशों की तलाश जारी है।

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल की हत्या के पीछे की वजह क्या है इसके बारे में प्रयागराज पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि हो सकता है कि एक करोड़ की रंगदारी ना देने पर अतीक के गुर्गों ने उसे गोलियों और बमों से मार डाला। मामला कुछ यूं है कि पिछले साल उमेश पाल को किसी ने बताया था कि उसकी पैतृक जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। कुछ दिन के बाद उमेश पाल को जब पता चला कि कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं तो वो मौके पर गया और बदमाशों से बहस हुई। बदमाशों ने उमेश की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कहा कि कब्जा तभी नहीं होगा जब तुम 1 करोड़ दोगे।

umesh pal

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

24 अगस्त 2022 को उमेश पाल ने दर्ज कराई थी FIR

End of Feed