क्या लिंक पर क्लिक करके फ्री मिल रहा लैपटॉप, सोशल मीडिया पर भेजा जा रहा मैसेज कितना सच?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 28, 2023, 05:30 PM IST

युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का दावा करने वाला एक लिंक वाला मैसेज सोशल मीडिया पर खूब भेजा जा रहा है। जानिए इसका सच।

Free Laptop Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लिंक के साथ एक मैसेज खूब फॉरवर्ड हो रहा है जिसमें युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का दावा किया जा रहा है। इसे बुक करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए निजी विवरण मांगा जा रहा है। लेकिन क्या वाकई लैपटॉप देने का ये वादा सच है। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई।

मैसेज पूरी तरह फर्जी

युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का दावा करने वाला एक लिंक वाला मैसेज सोशल मीडिया पर खूब भेजा जा रहा है। इस मैजेस में छात्रों से उनकी निजी जानकारी मांगते हुए इसे बुक करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया है। सावधान, ये मैसेज पूरी तरह फर्जी है। पीआईबी (PIB) ने संदेश को फर्जी करार दिया है और लोगों को लैपटॉप की पेशकश करने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने के लिए आगाह किया है।

End of Feed