हिन्दू रीति के अनुसार आज है प्रधानमंत्री का जन्मदिन; फिर मोदी ने जगदीप धनखड़ को किया नमन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 11:45 PM IST

Modi Birthday According To Hindu Tradition: महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने मतदान के दौरान कहा कि इस विधेयक को पारित करने के समय यह सुखद संयोग है कि आज ही प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। अंग्रेजी तारीख के अनुसार, मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर है।

PM Modi Birthday News: ये संयोग है कि हिन्दू रीति के अनुसार आज माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। राज्यसभा (Rajya Sabha) में संविधान (128वां) संशोधन विधेयक 2023 पर वोटिंग हो रही थी। इसी बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने पीएम मोदी को बड़े अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हैं। उन्होंने जब हिन्दू रीति का जिक्र किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। पीएम मोदी के आस-पास बैठे सभी सांसदों के चेहरे पर मुस्कान थी।

PM Modi, Jagdeep Dhankhar

नरेंद्र मोदी को राज्यसभा में दी गई जन्मदिन की बधाई।

नरेंद्र मोदी को राज्यसभा में दी गई जन्मदिन की बधाई

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण के प्रावधान वाले ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर मतदान के दौरान कहा कि इस विधेयक को पारित करने के समय यह सुखद संयोग है कि आज ही प्रधानमंत्री का जन्मदिन है।

End of Feed