Indigo Flight Emergency Landing: कोलकाता से जयपुर जा रहे इंडिगो के विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी, एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग बम थ्रेट कॉल के चलते कराई गई, बम की सूचना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस,सहित CISF के जवानों को तैनात किया गया था।
फाइल फोटो
विमान में 183 यात्री और 7 क्रू मेंबर मौजूद हैं, फ्लाइट का नंबर 6c394है। गौर हो कि इंडिगो एयरलाइंस को इसी के साथ मंगलवार को एक के बाद एक 10 फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली इनमें से ज्यादातर इंटरनेशनल रूट्स वाली फ्लाइट्स थीं।
इन धमकियों की वजह से जहां कुछ फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी तो वहीं कुछ के रूट डायवर्ट करने पड़े।
गौर हो कि हफ्तेभर में भारतीय विमानों में ढेरों बम की धमकियां मिल चुकी हैं पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट से उड़ने वाली एक फ्लाइट में बम की धमकी देने वाले मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था। इससे पहले मंगलुरु से मुंबई और अहमदाबाद से जेद्दाह जा रही फ्लाइट में भी धमकी के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर उतारकर सुरक्षा जांच करनी पड़ी थी।
