देश

Letters through Drones: ड्रोन के जरिये पहुंचेगी चिट्ठी, डाक विभाग कर रहा है ये खास इंतजाम

letters through drones: डाक विभाग ने पीओसी के संचालन के लिए स्काई एयर मोबिलिटी के साथ समझौता किया है।

Image

Letters through Drones: ड्रोन के जरिये पहुंचेगी चिट्ठी, डाक विभाग कर रहा है ये खास इंतजाम

letters through drones: डाक विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में ड्रोन के माध्यम से चिट्ठी पहुंचाने के लिए परियोजना की व्यावहारिकता का पता लगाने को लेकर कदम उठाया है।विभाग ने मंगलवार को बयान में कहा कि ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ (पीओसी) यानी परियोजना की व्याहारिकता के समर्थन में साक्ष्य जुटाने के मकसद से शुरू की गयी पहल के सफल संचालन पर विभाग अन्य कठिन और पहाड़ी क्षेत्रों में चिट्ठी और अन्य सामान पहुंचाने के लिए ड्रोन के उपयोग का विस्तार करेगा।

बयान में कहा गया है, 'डाक विभाग ने कूरियर एक्सप्रेस और पार्सल बाजार में नवीनतम गतिविधियों के साथ तालमेल रखते हुए, 21 अक्टूबर, 2024 को अरुणाचल प्रदेश के नामसाई और लोहित जिले में स्थित क्रमश: चौखम डाकघर और नामसाई स्थित वाकरो ब्रांच डाकघर के बीच ड्रोन के माध्यम से चिट्ठी पहुंचाने को लेकर पीओसी शुरू किया।'

इसके तहत चौखम डाकघर से एक ड्रोन सुबह 10.40 बजे चला और वाकरो ब्रांच डाकघर पर 11.02 बजे पहुंचा।बयान में कहा गया है कि वापसी की यात्रा में, ड्रोन सुबह 11.44 बजे वाकरो ब्रांच डाकघर से उड़ा और दोपहर 12.08 बजे चौखम डाकघर पहुंचा। वाकरो ब्रांच डाकघर चौखम डाकघर से 45 किमी की दूरी पर स्थित है।

कठिन और पहाड़ी क्षेत्रों में चिट्ठी और पार्सल पहुंचाने के लिए ड्रोन के उपयोग का होगा विस्तार

पहाड़ी इलाके के कारण चौखम डाकघर से वाकरो ब्रांच डाकघर के बीच चिट्ठी पहुंचने का मौजूदा समय लगभग 2 से 2.5 घंटे है क्योंकि चिट्ठी और अन्य पार्सल अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवाओं की बसों के माध्यम से ले जाया जाता है। पर्यावरण-अनुकूल ड्रोन के माध्यम से चिट्ठी पहुंचाने से दोनों स्थानों के बीच लगने वाला समय कम होकर 22-24 मिनट हो गया है।बयान के अनुसार, डाक विभाग इस परियोजना के सफल संचालन पर अन्य कठिन और पहाड़ी क्षेत्रों में चिट्ठी और पार्सल पहुंचाने के लिए ड्रोन के उपयोग का विस्तार करेगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article