80वां स्वतंत्रता दिवस: 'दिमागी नक्सलियों' से लेकर 2047 के 'विकसित भारत' तक, PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Narendra Modi Indian 80th Independence Day Speech Highlights: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 13वीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा रखा और भविष्य के भारत का सशक्त रोडमैप पेश किया।

PM Modi Independence Day Speech Highlights: 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल देश की पिछले 12 वर्षों की विकास यात्रा का लेखा-जोखा पेश किया, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक सशक्त 'रोडमैप' भी सामने रखा। लगातार 13वीं बार देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जहां एक तरफ 'फ्रेजाइल फाइव' से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने के सफर और सेमीकंडक्टर क्रांति का जिक्र किया, वहीं दूसरी तरफ देश के सामने मंडरा रहे नए दौर के आंतरिक व बाहरी खतरों पर सख्त चेतावनी भी दी। 'हथियारबंद नक्सलवाद' के खात्मे से लेकर समाज में विष घोलने की फिराक में बैठे 'दिमागी नक्सलियों' की पहचान करने तक-पीएम मोदी के भाषण के 10 ऐसे मुख्य संदेश, जो हर भारतीय के लिए जानना बेहद जरूरी हैं।

End of Feed