देश के 80 करोड़ लोगों को दिसंबर 2023 तक मिलता रहेगा फ्री अनाज, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 23, 2022, 09:55 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गरीबों को फ्री अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया। अब देश के 80 करोड़ लोगों एक साल और फ्री अनाज मिलता रहेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गरीबों को इसके लिए 1 रुपए भी देना नहीं पड़ेगा।

मोदी सरकार ने गरीबों को फ्री अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत अब 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा।उन्होंने कहा कि उन्हें दिसंबर 2023 तक खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए एक रुपए का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। सरकार इस पर प्रति वर्ष करीब 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का हुआ विस्तार

सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून ( NFSA) के तहत 80 करोड़ गरीबों को एक साल तक मुफ्त राशन देने का फैसला किया। NFSA के तहत, जिसे खाद्य कानून भी कहा जाता है, सरकार वर्तमान में प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रदान करती है। अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत आने वाले परिवारों को प्रति माह 35 किलो अनाज मिलता है। NFSA के तहत गरीब लोगों को चावल 3 रुपये प्रति किलो और गेहूं 2 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है।

End of Feed