पिछले 3-4 साल में 8 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं- आंकड़ा दे पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, मुंबई को दिया 29000 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात

प्रधानमंत्री ने मुंबई में कहा कि छोटे और बड़े निवेशकों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तीसरे कार्यकाल का उत्साह के साथ स्वागत किया है। मोदी ने कहा कि लोग जानते हैं कि केवल राजग सरकार ही स्थिरता प्रदान कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने मुंबई को दी करोड़ों की सौगात
  • पीएम मोदी ने मुंबई में जनसभा को किया संबोधित
  • पीएम मोदी ने विपक्ष को नौकरी के आंकड़ों पर घेरा

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करते हुए नौकरियों को लेकर बड़ा दावा किया है। विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुई पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 3-4 सालों में 8 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं है। पीएम मोदी ने बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर विपक्ष की आलोचना भी की। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मुंबई को करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

pm modi.

मुंबई में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

End of Feed