फडणवीस से मिलते रह गए उद्धव और शिंदे कर गए बड़ा खेल, छिटकने की तैयारी में 9 में से 6 सांसद!

Operation Tiger: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को मिली करारी हार के बाद उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आने लगी, लेकिन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि अब शिवसेना (यूबीटी) के साथ बड़ा खेला हो सकता है। शिंदे गुट के एक सांसद ने 6 सांसदों के शिवसेना में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने तो शिवसेना (यूबीटी) के पूरी तरह से खत्म होने की भविष्यवाणी कर दी है।

Operation Tiger: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को मिली करारी हार के बाद उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आने लगी, लेकिन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि अब शिवसेना (यूबीटी) के साथ बड़ा खेला हो सकता है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं और जल्द ही उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकते हैं।

Maharashtra Politics

एकनाथ शिंदे (बाएं) और उद्धव ठाकरे (दाएंं)

शिंदे ने उद्धव ठाकरे के सांसदों को अपने पाले में लाने के लिए 'ऑपरेशन टाइगर' चलाया है और उन्हें काफी हद तक इसमें सफलता हासिल हुई है। रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि शिंदे के 'ऑपरेशन टाइगर' को भाजपा का समर्थन प्राप्त है। अगर ऐसा है कि उद्धव ठाकरे के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि वह देवेंद्र फडणवीस से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए थे।

End of Feed