सीने से 5 फुट का बांस हुआ आर पार, KIMS के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, जाको राखे साईंया..

  • Written by: कुन्दन सिंहAuthored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2022, 07:44 AM IST

जाको राखे साईंया मार सके ना कोय यह सिर्फ कहावत नहीं है। पुरी जिले के एक शख्स के सीने में पांच फुट बांस आर पार हो गया था। लेकिन किम्स के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है।

जाको राखे साईंया मार सके ना कोई - सीने में 5 फूट का बांस आरपार होकर फंस जाए। और ओ भी कई घन्टे इसके बावजूद भी उस इंसान की जान बच जाए तो क्या कहेंगे। मामला ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर का हैं जहाँ कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (किम्स ) के डॉक्टरों ने पूरी के रहने वाले 40 वर्षीय तपन परिदा को मौत के मुंह से बचाकर एक नया जीवन दिया है। किम्स के डॉक्टर घन्टो चले ऑपरेशन के बाद व्यक्ति के सीने में पांच फिट लम्बे बांस के खंबे जो उसके सीने के आर - पार निकला हुआ था को निकालने में सफल रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही।

kiims doctor

भुवनेश्वर स्थित किम्स के डॉक्टरों का कमाल

सीने के आर पार पांच फुट लंबा बांस

End of Feed