LoC पर 42 लॉन्च पैड एक्टिव, 125 आतंकी भारतीय सीमा में मौजूद, पाकिस्तान का खतरनाक मंसूबा आया सामने

पहलगाम में तूफान से पहले की शांति के कारण पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 2.35 करोड़ पर्यटक आए थे। इनमें से पांच लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर गए थे। अब पाकिस्तान ने आतंकी भेजकर यहां की शांति भंग कर दी है।

Launch Pads Active Across LoC: पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया है। यहां हुआ हमला 2019 पुलवामा अटैक के बाद अब तक का सबसे भीषण आतंकी हमला है। पहलगाम ने पाकिस्तानी आतंकियों के कश्मीर में गर्मियों के दौरान हमले की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान के खतरनाक मंसूबे सामने आ गए हैं। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू की ओर 32 लॉन्च पैड में 100 आतंकवादी हैं। ये घुसपैठ करने के मौके की ताक में हैं। दूसरी ओर, कश्मीर में 10 लॉन्च पैड में 35 आतंकवादी हैं। पिछले छह महीनों में जम्मू की ओर से घुसपैठ की 50 कोशिशें हुई हैं।

Kashmir Terror

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तलाशी अभियान तेज

दक्षिणी तरफ से घुसपैठ कर कश्मीर में घुसे

कुछ आतंकवादी दक्षिणी तरफ से घुसपैठ कर कश्मीर की ओर बढ़े हैं। जबकि कश्मीर में 75 जगहें हैं, जम्मू क्षेत्र में लगभग 50 हैं, जो कम पहाड़ी है और यहां छिपने की जगहें कम हैं। भारत में 115 आतंकवादियों ने घुसपैठ की है। आतंकवादियों को उनकी जरूरत के हिसाब से तकनीकी मदद भी मिल रही है। ड्रोन के जरिए उन तक हथियार भेजे जा रहे हैं। 2023 में 125 ड्रोन बरामद किए गए। पिछले साल सुरक्षा बलों को 300 ड्रोन मिले थे।

End of Feed